उत्तराखंड – समूह ग की बंपर भर्तियों का कलेंडर जारी , देखें कब होगी कौन सी परीक्षा
Dehradun News: उत्तराखंड में समूह – ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी कर दिया है। इसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा।
आयोग सचिव सुरेंद्र सिंह रावत की ओर से जारी कैलेंडर के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। एक का नवंबर में जारी होगा।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


