Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी , जमरानी बांध सहित इन जल विद्युत परियोजनाओं पर चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी , जमरानी बांध सहित इन जल विद्युत परियोजनाओं पर चर्चा

Mohan Chandra Joshi August 8, 2024
ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने की केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री से भेंट। राज्य की लंबित जल विद्युत परियोजनाओं के संबंध में की चर्चा।

अलकनंदा एवं भागीरथी नदी घाटी में प्रस्तावित 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य वाली परियोजनाओं को प्रारंभ किये जाने की अनुमति प्रदान करने का किया अनुरोध।

उत्तराखण्ड में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर प्रस्तावित परियोजनाओं के निर्माण की भी अनुमति दिये जाने का किया अनुरोध।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए जल एक महत्वपूर्ण संसाधन हैं और जल विद्युत परियोजनायें राज्य की सकल घरेलु उत्पाद में वृद्धि का मुख्य कारक हैं।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की विद्युत ऊर्जा की मांग की पूर्ति के लिए खुले बाजार से प्रतिवर्ष 1000 करोड़ रुपये की ऊर्जा का क्रय किया जाता है। राज्य में उपलब्ध जल स्त्रोतों से लगभग 25 हजार मेगावाट जल विद्युत क्षमता का आंकलन किया गया है, परंतु वर्तमान में केवल 4200 मेगावाट क्षमता का ही दोहन हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रमुख सचिव , प्रधानमंत्री कार्यालय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा में अलकनंदा एवं भागीरथी नदी घाटी में प्रस्तावित 70 परियोजनाओं में से केवल 7 परियोजनाओं जिनका निर्माण कार्य 50 प्रतिशत से अधिक हो गया है का निर्माण जारी रखने एवं कोई भी नई परियोजना प्रारंभ न किये जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री को अवगत कराया कि उत्तराखंड की सीमा में गंगा एवं उसकी सहायक नदियों के अतिरिक्त अन्य नदी घाटियों पर प्रस्तावित जल विद्युत परियोजनाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि केंद्रीय जल आयोग/जल संसाधन मंत्रालय द्वारा राज्य की अन्य नदी घाटियों यथा धौलीगंगा, गौरीगंगा पर पिथौरागढ़ जनपद में प्रस्तावित परियोजनाओं के विकास के लिए भी अनुमोदन प्रदान नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री ने राज्य की अन्य नदी घाटियों पर स्थित परियोजनाओं के त्वरित विकास एवं निर्माण की अनुमति प्रदान किये जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री से किया।

जमरानी बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत वित्त पोषण की स्वीकृति का भी किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हल्द्वानी में बनने वाली जमरानी बांध बहुउद्देश्यीय परियोजना से हल्द्वानी एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में वर्ष 2051 तक की अनुमानित जनसंख्या के लिए 170 एमएलडी पेयजल उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लगभग 57000 हेक्टेयर कृषि भूमि हेतु सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-त्वरित सिंचाई लाभ कार्यक्रम के अंतर्गत इस परियोजना के निर्माण के लिए 1730.21 करोड़ वित्त पोषण हेतु अक्टूबर 2023 में भारत सरकार से स्वीकृत हुए हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि वर्ष 2023 के प्राइस लेवल के स्तर पर परियोजना की लागत 3808.16 करोड़ है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से पुनरीक्षित लागत PMKSY-AIBP के अंतर्गत वित्त पोषण की स्वीकृति का भी अनुरोध किया।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: फार्मर आईडी बनवाएं किसान, कृषि योजनाओं का लाभ होगा आसान, डीएम की अपील

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से इंटर मिनिस्टीरियल कमिटी की मार्च 2023 में हुई बैठक में राज्य के सीमांत जनपद पिथौरागढ़ की 170.57 करोड़ लागत की 15 परियोजनाओं के लिये शत प्रतिशत केंद्रीय वित्त पोषण की संस्तुति पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून जनपद के सहसपुर विकासखंड में स्वारना नदी पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जलाशय का निर्माण 203.3 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना के इंटर स्टेट क्लेरेंस का प्रकरण अपर यमुना बोर्ड में विचाराधीन है, इसके लिये भी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से अनुमोदन प्रदान करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से उत्तराखंड की लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना के कार्यान्वयन में हो रहे विलम्ब की जानकारी देते हुए अवगत कराया कि लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना देहरादून जिले में यमुना नदी पर 204 मीटर ऊचाँ बाँध बनाया जाना है। इसका निर्माण राज्य की जल विद्युत उत्पादन कम्पनी यूजेवीएन लि0 द्वारा किया जा रहा है। परियोजना के जानपदीय एवं हाइड्रो मैकेनिकल कार्यो की डिजाइन एंव इंजीनियरिंग के लिये केन्द्रीय जल आयोग भारत सरकार के साथ एक अनुबंध पत्र काफी पहले सितंबर, 2013 में हस्ताक्षरित किया गया था तथा जानपदीय कार्या की टेंडर ड्राइंग्स दिसम्बर, 2021 में केन्द्रीय जल आयोग द्वारा निर्गत की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: ट्रेन की चपेट में आने से नर हाथी की मौत, हादसे की जांच शुरू

लखवाड बहुउद्देशीय परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के लिये मुख्यमंत्री ने जल शक्ति मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय जल आयोग से प्राथमिकता पर ड्राइंग निर्गत करने का भी केन्द्रीय मंत्री से किया अनुरोध।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को यह भी अवगत कराया कि उत्तराखंड सरकार द्वारा लखवाड बहुउद्देशीय परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने के लिये एक उच्च स्तरीय समिति गठन की गई है जो इसकी नियमित समीक्षा कर रही है। जल संसाधन, नदी विकास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा हाल ही में 11-12 जुलाई को परियोजना स्थल के भ्रमण के उपरान्त समीक्षा बैठक की गयी थी। जिसमें केन्द्रीय जल आयोग से लगभग दस वर्ष पूर्व से किये गये अनुबन्ध के सापेक्ष अभी तक अपेक्षित ड्राइंग प्राप्त न होने के कारण कार्य प्रभावित होने का प्रकरण संज्ञान में लाया गया था। इस प्रकरण में तत्समय इस परियोजना के निर्माण हेतु छः माह में प्राथमिकता के आधार पर ड्राइंग निर्गत करने हेतु केन्द्रीय जल आयोग में एक अलग सेल गठित किये जाने पर सहमति व्यक्त की गई है। मुख्यमंत्री ने परियोजना को शीघ्र पूर्ण करने हेतु जल शक्ति मंत्रालय के अधीन केन्द्रीय जल आयोग से प्राथमिकता पर ड्राइंग निर्गत करने के संबंध में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश हेतु भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर जमरानी बांध सहित इन जल विद्युत परियोजनाओं पर हुई चर्चा दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले सीएम धामी मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, जांच करती उत्तराखंड एसटीएफ। Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप

Mohan Chandra Joshi October 29, 2026
ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना को दर्शाता मौसम दृश्य। Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में विकास योजनाओं के लिए 36 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति। Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए ₹36 करोड़

Mohan Chandra Joshi October 28, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • एसएससी ऑनलाइन परीक्षा में हाईटेक नकल मामले में आरोपी की गिरफ्तारी, जांच करती उत्तराखंड एसटीएफ। Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार

  • उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन के आरोप का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप

  • ऊधम सिंह नगर के बाजपुर में दोराहा के पास नेशनल हाईवे-74 पर सड़क हादसे का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत

  • उत्तराखंड में बारिश, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना को दर्शाता मौसम दृश्य। Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

  • उत्तराखंड में गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने संबंधी शासनादेश। Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (480)
  • अल्मोड़ा (645)
  • उत्तरकाशी (294)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,937)
  • उधमसिंह नगर (1,361)
  • क्राइम (3,574)
  • खेल (367)
  • चंपावत (1,020)
  • चमोली (465)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (765)
  • देहरादून (11,455)
  • नैनीताल (6,633)
  • पर्यटन (227)
  • पिथौरागढ़ (491)
  • पौड़ी (317)
  • बागेश्वर (991)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,240)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,174)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (535)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (665)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,386)
  • हरिद्वार (959)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार Uttarakhand News: SSC परीक्षा में हाईटेक नकल का एक और आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप Udham Singh Nagar News: नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का आरोप Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत Udham Singh Nagar News: करवाचौथ की खुशियों के बीच मातम, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट Uttarakhand Weather Update: कल से बिगड़ेगा मौसम, 10 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी Uttarakhand News: गुरुवार को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, आदेश जारी