Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसमस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और भूमि संबंधी मामलों पर अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश; ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का किया विमोचन।
देहरादून, 25 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि संबंधी प्रकरणों, आर्थिक सहायता, पेंशन एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संबंधित विभागों से समस्याओं का यथाशीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्य करें। आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के साथ ही दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान एवं पात्र व्यक्तियों तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत एवं पोस्टर का भी विमोचन किया। इस गीत को निर्मल अनुरागी एवं अंजलि अनुरागी ने स्वर दिए हैं, जबकि गीत का संगीत निर्देशन रणजीत सिंह ने किया है।
— Uttarakhand Morning Post

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


