Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियां शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण, पारदर्शी कार्यप्रणाली और आमजन की समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया।
Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनियुक्त 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करने के दिए निर्देश; राजस्व मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर

देहरादून, 25 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 36 नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने 36 चयनित अभ्यर्थियों में 13 बेटियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता सरकारी सेवाओं की तैयारी कर रही प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त अधिकारियों की इस उपलब्धि के पीछे उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ ही उनके माता-पिता एवं गुरुजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति पत्र के साथ ही आप सभी को जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिली है। आपके कार्यों से आमजन को समय पर राहत मिले, यही आपकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नायब तहसीलदार राजस्व प्रशासन की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके कार्यों का सीधा संबंध आमजन की भूमि, आजीविका और अधिकारों से है। उन्होंने नवनियुक्त अधिकारियों से नामांतरण, पैमाइश, सीमांकन एवं राजस्व अभिलेखों से जुड़े मामलों का पूरी सावधानी, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ निस्तारण करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि एक किसान के लिए उसकी भूमि परिवार की आजीविका और बच्चों के भविष्य का आधार होती है। अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण के निस्तारण में इससे जुड़े परिवारों की परिस्थितियों को भी ध्यान में रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल

मुख्यमंत्री ने कहा कि तहसील में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुनें तथा आवश्यक दस्तावेजों एवं निर्धारित प्रक्रिया के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि लोगों को अनावश्यक रूप से तहसीलों के चक्कर न लगाने पड़ें। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दूरस्थ गांवों से आने वाले लोगों, विशेषकर बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत आपदा के समय राजस्व अधिकारियों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। आपदा से हुई क्षति का सही एवं समयबद्ध आकलन सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों तक नियमानुसार राहत शीघ्र पहुंच सके।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: सरस मेले का भव्य शुभारंभ, 29 राज्यों के 250 स्टॉल बने आकर्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। सभी अधिकारी अपने सेवाकाल में किसी भी प्रकार के दबाव, सिफारिश अथवा प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना नियमों, कानून और तथ्यों के आधार पर निर्णय लें। उन्होंने कहा कि बिना किसी सिफारिश के आने वाले व्यक्ति के जायज कार्य का भी पूरी तत्परता से निस्तारण करना निष्पक्ष प्रशासन की पहचान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मूल मंत्र ‘सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टिकरण’ है। सभी अधिकारी इस मंत्र को अपनी कार्यशैली में शामिल करें। कार्यप्रणाली को सरल बनाने के साथ ही नागरिकों को उनके आवेदनों की स्थिति के संबंध में स्पष्ट जानकारी उपलब्ध कराएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भर्ती परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने और युवाओं की मेहनत एवं भविष्य की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। पिछले 5 साल में 36 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नियुक्ति के पीछे किसी युवा की वर्षों की मेहनत और उसके परिवार की उम्मीदें जुड़ी होती हैं। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों से अपने पद की गरिमा बनाए रखने, जनता के प्रति संवेदनशील रहने तथा प्रत्येक निर्णय ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ लेने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारियों की पहचान इस बात से बनेगी कि आमजन कितने विश्वास के साथ अपनी समस्याएं लेकर उनके पास आते हैं और उन्हें कितनी सहजता से समाधान मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने नवनियुक्त नायब तहसीलदारों को बधाई देते हुए कहा कि यह केवल सरकारी सेवा नहीं, बल्कि जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। राजस्व प्रशासन के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक लाभ कैसे पहुंचाया जा सकता है, इसी सोच के साथ अधिकारियों को कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन लोगों के प्रति अधिकारियों की विशेष जिम्मेदारी है, जिनकी पहुंच केवल तहसील स्तर तक ही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त अधिकारी जिस ध्येय के साथ सरकारी सेवा में आए हैं, उसे प्राप्त करने में सफल होंगे।

इस अवसर पर सचिव राजस्व एस. एन. पाण्डेय, सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु एवं राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #DehradunNews #GovernmentJobs #NaibTehsildar #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए। Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए। Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक करते अध्यक्ष मुकेश बोरा और संचालक मंडल के सदस्य। Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में छाया कोहरा और ठंड का मौसम Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में अग्निकांड से जले मकान और प्रभावित क्षेत्र Uttarkashi पवाणी गांव अग्निकांड: 33 मकान राख; 58 परिवार प्रभावित, CM धामी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi पवाणी गांव अग्निकांड: 33 मकान राख; 58 परिवार प्रभावित, CM धामी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
हल्द्वानी शहर की 70 से अधिक कॉलोनियां बिजली कटौती से होंगी प्रभावित। Haldwani News: हल्द्वानी में आज से पांच दिन बिजली कटौती, 70 से अधिक कॉलोनियां होंगी प्रभावित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी में आज से पांच दिन बिजली कटौती, 70 से अधिक कॉलोनियां होंगी प्रभावित

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए। Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल

  • : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए। Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक करते अध्यक्ष मुकेश बोरा और संचालक मंडल के सदस्य। Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनियुक्त 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित

  • उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में छाया कोहरा और ठंड का मौसम Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,243)
  • उधमसिंह नगर (1,375)
  • क्राइम (3,624)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (789)
  • देहरादून (11,576)
  • नैनीताल (6,722)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (545)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (970)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड