Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार जिले के मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं। इनमें लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज, गंगनहर पर पुल, नारसन खुर्द में पक्के नाले और विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं तटबंध निर्माण शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने किसानों के हितों और गन्ना मूल्य वृद्धि पर भी सरकार का पक्ष रखा।
Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए।

मंगलौर में जन आशीर्वाद रैली के दौरान विकास कार्यों की घोषणाएं करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज और गंगनहर पर पुल बनेगा, नारसन खुर्द में पक्के नाले का निर्माण; गन्ना मूल्य वृद्धि पर जल्द निर्णय के संकेत

देहरादून, 25 नवंबर 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हरिद्वार जिले के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मंगलौर के समग्र विकास और प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने लिब्बरहेड़ी में कन्या डिग्री कॉलेज के नवनिर्माण, नारसन खुर्द में नाले की सफाई एवं पक्के नाले के निर्माण तथा लिब्बरहेड़ी में गंगनहर पर वर्षों से बंद पड़े पुल के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने मंगलौर से गुरुकुल बाईपास की ओर जाने वाली सराय राजवाहे की पटरी का निर्माण, टिकौला कलां में ग्राम सुथराड़ा की ओर जाने वाले सिलाखाला पर तटबंध का निर्माण तथा ग्राम ब्रह्मपुर जट में मदन के मकान से योगेंद्र के मकान तक सड़क निर्माण कराने की भी घोषणा की।
ट्यूबवेल के विद्युत बिल माफ किए जाने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विषय का परीक्षण कराया जाएगा। वहीं, गन्ना मूल्य में वृद्धि की मांग पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष किसानों के हित में गन्ना मूल्य बढ़ाने का प्रयास करती रही है। पिछले वर्ष भी मूल्य में वृद्धि की गई थी और इस वर्ष भी जल्द निर्णय लिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मंगलौर अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और मेहनतकश लोगों के लिए जाना जाता है। यहां के किसान, व्यापारी, श्रमिक और छोटे उद्यमी क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कई कार्य किए गए हैं। नारसन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट स्थापित की गई है। लिब्बरहेड़ी की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि स्वीकृत की गई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलौर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक हजार से अधिक लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 21 हजार से अधिक घरों में शौचालयों का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र के 32 हजार से अधिक लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 58 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 27 पेयजल पंपिंग योजनाओं को स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि लागत कम करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत उत्तराखंड के किसानों के खातों में अब तक तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि हस्तांतरित की गई है। किसानों को तीन लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। नहरों से सिंचाई की सुविधा निशुल्क की गई है। फार्म मशीनरी बैंक योजना के तहत कृषि उपकरणों की खरीद पर 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जनधन योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत और निशुल्क राशन सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और उनकी स्मृतियों को संजोने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। प्रतिवर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है और बाबा साहेब के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और दंगा रोधी कानून लागू किए हैं। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत 200 से अधिक लोगों को जेल भेजा गया है। पिछले पांच वर्षों में 36 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, किसानों की आय बढ़ाना और मातृशक्ति का सशक्तीकरण सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प के साथ सरकार कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में संयोजक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री करतार सिंह भड़ाना, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष मधु सिंह, नगर निगम रुड़की की महापौर अनीता अग्रवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, समालखा के विधायक मनमोहन भड़ाना, श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, आदेश सैनी, चौधरी अजीत सिंह, किसान आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन, ब्लॉक प्रमुख कविन्द्र चौधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर और मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

— Uttarakhand Morning Post

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #CMDhami #HaridwarNews #JanAshirwadRally #MangaloreNews #UttarakhandNews

Related Stories

: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए। Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक करते अध्यक्ष मुकेश बोरा और संचालक मंडल के सदस्य। Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनियुक्त 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में छाया कोहरा और ठंड का मौसम Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
उत्तरकाशी के पवाणी गांव में अग्निकांड से जले मकान और प्रभावित क्षेत्र Uttarkashi पवाणी गांव अग्निकांड: 33 मकान राख; 58 परिवार प्रभावित, CM धामी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi पवाणी गांव अग्निकांड: 33 मकान राख; 58 परिवार प्रभावित, CM धामी ने राहत कार्य तेज करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
हल्द्वानी शहर की 70 से अधिक कॉलोनियां बिजली कटौती से होंगी प्रभावित। Haldwani News: हल्द्वानी में आज से पांच दिन बिजली कटौती, 70 से अधिक कॉलोनियां होंगी प्रभावित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: हल्द्वानी में आज से पांच दिन बिजली कटौती, 70 से अधिक कॉलोनियां होंगी प्रभावित

Mohan Chandra Joshi November 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के मंगलौर में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए। Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल

  • : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए। Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

  • नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के 77वें वार्षिक अधिवेशन की तैयारियों को लेकर बैठक करते अध्यक्ष मुकेश बोरा और संचालक मंडल के सदस्य। Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नवनियुक्त 36 नायब तहसीलदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए। Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित

  • उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों की घाटियों में छाया कोहरा और ठंड का मौसम Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (492)
  • अल्मोड़ा (654)
  • उत्तरकाशी (303)
  • उत्तरप्रदेश (125)
  • उत्तराखंड (26,243)
  • उधमसिंह नगर (1,375)
  • क्राइम (3,624)
  • खेल (372)
  • चंपावत (1,028)
  • चमोली (475)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (311)
  • दुर्घटना (789)
  • देहरादून (11,576)
  • नैनीताल (6,722)
  • पर्यटन (235)
  • पिथौरागढ़ (495)
  • पौड़ी (329)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (41)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,261)
  • यात्रा (421)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,192)
  • रुद्रप्रयाग (732)
  • रोजगार (545)
  • विदेश (89)
  • शिक्षा (672)
  • संस्कृति (248)
  • स्वास्थ्य (1,389)
  • हरिद्वार (970)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल Haridwar News: जन आशीर्वाद रैली में CM धामी की बड़ी घोषणाएं, कन्या कॉलेज और गंगनहर पर बनेगा पुल Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Dehradun News: CM धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज Haldwani News: 28 नवंबर को होगा नैनीताल दुग्ध संघ का 77वां वार्षिक अधिवेशन, तैयारियां तेज Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित Dehradun News: CM धामी ने 36 नायब तहसीलदारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 13 बेटियां भी चयनित Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड Uttarakhand Weather Update: 1 दिसंबर तक मौसम शुष्क, पहाड़ों की घाटियों में कोहरा; सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड