Nainital News: आज नैनीताल जिले के दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जानिए पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
देहरादून से हेलीकॉप्टर से भीमताल पहुंचेंगे मुख्यमंत्री, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दोपहर 3 से 4 बजे तक कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग।
नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 4 जुलाई को नैनीताल जिले के भीमताल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक आयोजित होगा।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:00 बजे देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और अपराह्न 2:15 बजे ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हेलिपैड, भीमताल पहुंचेंगे। इसके बाद वह 2:25 बजे कार से विश्वविद्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 2:35 बजे परिसर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद अपने अगले निर्धारित कार्यक्रम के लिए रवाना होंगे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


