Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और शिक्षा से तय होता है: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के नए एकेडमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य का भविष्य युवाओं के सपनों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से तय होता है तथा कौशल विकास, स्टार्टअप और रोजगार सृजन पर सरकार का फोकस जारी रहेगा।
Mohan Chandra Joshi July 4, 2026
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

भीमताल में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में एकेडमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया। कौशल ज्योति योजना का शुभारंभ कर युवाओं से नवाचार, कौशल विकास और रोजगार सृजन पर जोर दिया।

भीमताल(नैनीताल) 4 जुलाई 2026: शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए आज का यह दिन व अवसर उनके लिए विशेष है ,आज उत्तराखंड सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के पाँच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं।
उन्होंने कहा कि इन पाँच वर्षों में सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और युवाओं के सशक्तीकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया है।
उन्होंने कहा कि मैं प्रदेश की समस्त जनता को ये विश्वास दिलाता हूं कि आगे भी हम इसी प्रकार कार्य करते रहेंगे।और राज्य को विकास के क्षेत्र में आगे ले जाएंगे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य का भविष्य उसकी सड़कों या इमारतों से नहीं, बल्कि उसके विद्यालयों, विश्वविद्यालयों और युवाओं के सपनों से तय होता है। प्रसन्नता है कि ग्राफिक एरा ने शिक्षा, शोध, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में जो पहचान बनाई है, वो केवल उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक प्रेरणा बन चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राफिक एरा ने यह सिद्ध किया है कि यदि संकल्प, गुणवत्ता और दूरदृष्टि साथ हों, तो उत्तराखंड जैसा पर्वतीय राज्य भी विश्वस्तरीय शिक्षा का केंद्र बन सकता है। उन्होंने कहा कि संस्थान में बनाया नया एकेडमिक ब्लॉक और आधुनिक ऑडिटोरियम विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्रदान करेगा, उनकी प्रतिभा को नई उड़ान देगा तथा शोध, नवाचार और रचनात्मक सोच को और अधिक गति देगा। उन्होंने कहा कि ग्राफिक एरा ने भीमताल में अपने परिसर की स्थापना कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुँचाने का सराहनीय कार्य किया है। जो केवल एक शैक्षणिक विस्तार नहीं, बल्कि संतुलित और समावेशी विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि आज आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क होटल मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया जाना भी ग्राफिक एरा परिवार की अत्यंत सराहनीय पहल है।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा तभी सार्थक होती है, जब वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सके। यह खुशी की बात है कि कुमाऊँ मंडल में ग्राफिक एरा, मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
इसके निर्माण होने से क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मजबूत होंगी और हजारों युवाओं के लिए नए अवसर भी सृजित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार राज्य को शिक्षा, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ राज्य के विश्वविद्यालयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा साइंस और उभरती तकनीकों से जुड़े आधुनिक पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क तथा अल्मोड़ा में साइंस सेंटर जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों के माध्यम से राज्य में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान की संस्कृति को भी मजबूत किया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने युवा छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए
कहा कि आज दुनिया तेजी से बदल रही है। नई तकनीकें रोज नए अवसर लेकर आ रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वही युवा आगे बढ़ेगा, जो सीखने की क्षमता, नवाचार की सोच और बदलते समय के साथ स्वयं को ढालने का साहस रखेगा। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपील करते हुए कहा, कि केवल डिग्री प्राप्त करने तक स्वयं को सीमित मत रखिए। वह अपने भीतर नेतृत्व क्षमता, नवाचार और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करें। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से राज्य सरकार भी यही प्रयास कर रही है कि उत्तराखंड का युवा केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बने। इसी उद्देश्य से राज्य में स्टार्टअप, इनोवेशन और उद्यमिता को निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं छात्र छात्राओं की मेहनत और प्रतिभा किसी भी नकल माफिया की भेंट न चढ़े, इसके लिए राज्य सरकार ने उत्तराखंड में देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया।
आज उसका परिणाम सबके सामने है। पिछले पाँच वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सरकारी सेवाओं में अवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने छात्र छात्राओं से कहा कि वह बड़े सपने देखिए साथ ही उन सपनों को पूरा करने के लिए बड़ा परिश्रम भी करें असफलताओं से कभी घबराइए मत, क्योंकि वही आपको सफलता के लिए और अधिक मजबूत बनाती है। उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थी भविष्य में वैज्ञानिक,डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासक, उद्यमी और देश के उत्कृष्ट नागरिक बनकर राज्य का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा ग्राफिक एरा कौशल ज्योति योजना निशुल्क प्रोफेसनल कोर्स का भी शुभारंभ किया। साथ ही संस्थान के मेधावी छात्र छात्राओं को एवं ग्राफिक एरा कौशल छात्रवृत्ति योजनांतर्गत निशुल्क सर्टिफिकेट कोर्स के छात्र छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित भी किया गया।
इस अवसर पर धामी सरकार के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर ग्राफिक एरा परिवार की ओर से केक भी काटा गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, प्रताप सिंह बिष्ट, उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या,शांति मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, देवेन्द्र सिंह ढेला, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी सी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ग्राफिक एरा ग्रुप के चैयरमैन कमल घनशाला, निदेशक अनिल कुमार नायर, ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ जेड ए वारसी, प्रकाश आर्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संस्थान के प्रतिनिधि, छात्र छात्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Bhimtal #GraphicEra #Nainital #NainitalNews #PushkarSinghDhami #SkillDevlopment #UttarakhandMorningPost #UttarakhandNews

Related Stories

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • बागेश्वर

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

Mohan Chandra Joshi October 3, 2026
त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच यातायात व्यवस्था संभालती नैनीताल पुलिस Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पर्यटन

Nainital News: वीकेंड पर कैंची धाम समेत पर्यटन स्थलों पर उमड़ी भीड़, ट्रैफिक संभालने में जुटी नैनीताल पुलिस

Mohan Chandra Joshi October 2, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद बारिश और बादलों का मौसम Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश

  • बागेश्वर में फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • बागेश्वर

    Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम

  • त्यूणी चकराता मोटर मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार का SDRF रेस्क्यू Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • देहरादून पटेलनगर में देह व्यापार मामले में गिरफ्तार छह आरोपी Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (290)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,645)
  • उधमसिंह नगर (1,340)
  • क्राइम (3,527)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,007)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (739)
  • देहरादून (11,325)
  • नैनीताल (6,568)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,215)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,162)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (530)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,382)
  • हरिद्वार (945)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand Weather: आज से मानसून की विदाई, 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम; 6 से बारिश Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, जांच में बड़ा खुलासा Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Champawat News: टनकपुर में आज दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे सीएम धामी, देखें पूरा कार्यक्रम Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Accident: त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू Dehradun Crime: देह व्यापार का खुलासा, सरगना समेत 6 गिरफ्तार; तीन महिलाएं शामिल, नाबालिग रेस्क्यू