उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति दी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए वित्तीय स्वीकृति दी
पुलिस आवास, कारागार, राहत सहायता, हाईमास्ट लाइट और उत्तराखंड आश्रम के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
देहरादून, 10 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित योजनाओं के लिए ₹89 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत राशि से पुलिस आवासों के निर्माण, कारागार विस्तार, आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता, हाईमास्ट लाइट स्थापना तथा उत्तराखंड आश्रम के विकास कार्य कराए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन रोशनाबाद, हरिद्वार में टाइप-2 के 120 आवासीय भवनों के निर्माण के लिए ₹42.47 करोड़ की स्वीकृति दी है। इसके अलावा थाना ऋषिकेश में जर्जर आवासीय भवनों को ध्वस्त कर टाइप-2 के 36 और टाइप-3 के 9 नए आवासीय भवनों के निर्माण हेतु ₹17.44 करोड़ मंजूर किए गए हैं। जिला कारागार देहरादून में अहाता संख्या 05/06 की आठ बैरकों के प्रथम तल पर नई बैरकों के निर्माण के लिए ₹59.78 लाख स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पुलिस के विभिन्न अधिष्ठानों के लिए ₹27.60 करोड़ जारी किए जाने को भी मंजूरी दी गई है।
मुख्यमंत्री ने जनपद उत्तरकाशी की जशियाड़ और डुंडा तहसील क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित नौ परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹2.16 लाख की स्वीकृति दी है। यह राशि छह माह तक ₹4,000 प्रतिमाह किराया सहायता के रूप में दी जाएगी।
जनपद अल्मोड़ा के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में 10 हाईमास्ट लाइट लगाने के लिए ₹29.32 लाख की मंजूरी दी गई है। वहीं देहरादून जनपद के विकासनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के लिए ₹380.12 लाख की लागत के सापेक्ष ₹97.79 लाख स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें प्रथम किश्त के रूप में ₹58.67 लाख जारी किए जाएंगे।
इसके अतिरिक्त राजस्थान के तीर्थराज पुष्कर स्थित उत्तराखंड आश्रम में जनरेटर, पेयजल व्यवस्था और सोलर पैनल सहित अन्य सुविधाओं के विकास के लिए ₹50 लाख के अनुदान को भी मंजूरी प्रदान की गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


