Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड – सरकारी विद्यालयों में स्थापित 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

उत्तराखंड – सरकारी विद्यालयों में स्थापित 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi July 24, 2024
ख़बर शेयर करें -

एस.सी.ई.आर.टी के नवनिर्मित भवन का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण।

पं० दीन दयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार से विद्यार्थियों और प्रधनाचार्यों को किया गया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, (एस.सी.ई.आर.टी) उत्तराखण्ड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने पं० दीन दयाल उपाध्याय राज्य शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार के तहत उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2023 एवं 2024 हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले तीन-तीन स्कूलों, हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में सी.एस.आर. के सहयोग से स्थापित 442 स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन राज्य की शिक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण दिन है। शिक्षा को बढ़ावा देने का कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन, समर्पण के बल पर उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए हैं। ये पुरस्कार विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को आगे भी इसी मनोयोग से प्रयास करने के लिए प्रेरित करेंगे और अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एससीईआरटी भवन का निर्माण कार्य 02 साल में पूर्ण करने का शिक्षा विभाग को लक्ष्य दिया गया था। विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में 29 करोड़ 25 लाख की धनराशि से भव्य भवन का निर्माण किया गया है। एससीईआरटी भवन बनने से शैक्षिक विकास, शिक्षक प्रशिक्षण, शैक्षिक अनुसंधान तथा राज्य के शिक्षा के तंत्र का सम्पूर्ण विकास किये जाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

मुख्यमंत्री ने कहा कि एस.सी.ई.आर.टी के भवन निर्माण के साथ ही इसकी गुणवत्ता भी अत्यधिक मायने रखती है। राज्य सरकार का स्पष्ट ध्येय है कि किसी भी तरह के निर्माण कार्य में क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा सीएसआर के अंतर्गत बनी 442 स्मार्ट क्लास के शुरू होने से सरकारी विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था में अधिक गुणवत्ता आएगी। राज्य सरकार राज्य के 840 विद्यालयों में हाईब्रिड मोड में वर्चुअल एवं स्मार्ट क्लास की स्थापना पर भी कार्य कर रही है। कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तको के साथ ही जूते और बैग भी प्रदान किए जा रहे हैं। कक्षा 9 में प्रवेश करने वाली बालिकाओं के लिए साइकिल योजना एवं मेधावी छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना भी लागू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि राज्य का कोई भी विद्यार्थी बुनियादी आवश्यकताओं से वंचित न रहे और न ही उनकी पढ़ाई पर कोई असर पड़े। उत्तराखंड की शिक्षा व्यवस्था को पहले से अधिक आधुनिक और व्यावहारिक बनाने के लिए सरकार लगातार नीतिगत फैसले ले रही है। सभी को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य के किसी भी छात्र-छात्राओं के जीवन में शिक्षा का अभाव नहीं होनेे देंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट 30 अप्रैल को घोषित कर दिया था। जिससे बच्चों को उच्च शिक्षा हेतु अच्छे संस्थानों में जाने का मौका मिलता है। आगामी शिक्षण सत्र के लिए रिजल्ट 20 अप्रैल तक घोषित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में अध्यापकों के ट्रांसफर में पारदर्शिता आई है। ट्रांसफर में काउंसलिंग व्यवस्था की शुरुआत की गई है। अब तक 5000 अध्यापकों के ट्रांसफर हो चुके हैं। एससीईआरटी और डायट को और अधिक सृदृढ़ बनाया जा रहा है। आगामी वर्ष से टीचरों के ट्रांसफर भी ऑनलाइन व्यवस्था से होने लगेंगे।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जिन विद्यालयों में 70 प्रतिशत से कम अध्यापक होंगे वहां नए अध्यापकों के जाने तक अध्यापक रिलीव नहीं होंगे। राज्य सरकार छात्रों को किताबें, कपड़े, बैग, जूते मुफ़्त में देने का कार्य कर रही है। छात्रों को छात्रवृत्ति और निःशुल्क नोटबुक भी उपलब्ध कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू होने से शिक्षा के क्षेत्र में अनेक क्रान्तिकारी परिवर्तन हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और शिक्षा मंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के उन्नयन के लिए तेजी से कार्य हो रहे हैं।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने शिक्षा विभाग को प्रेरणा और नई दिशा प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एससीईआरटी का अपने भवन बनने से शैक्षिक विकास, प्रशिक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नये आयाम प्राप्त होंगे। उन्होंने पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और विद्यार्थियों को शुभकामना भी दी। शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि प्रधानाचार्य और शिक्षक विद्यालयी शिक्षा के मजबूत स्तंभ हैं।

इस अवसर पर निदेशक एससीईआरटी वन्दना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट, निदेशक प्राथमिक शिक्षा रामकृष्ण उनियाल एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड - सरकारी विद्यालयों में स्थापित 442 स्मार्ट क्लास रूम का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ उत्तराखंड से खबर मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जन समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते हुए Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी के शुभारंभ कार्यक्रम में Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi August 17, 2026
गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • दुर्घटना

Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • देहरादून

Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लापता हवलदार पंकज के परिजनों और अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Uttarakhand News: हवलदार पंकज की तलाश पर CM धामी ने लिया संज्ञान, परिजनों को हरसंभव मदद का भरोसा

Mohan Chandra Joshi August 16, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान जन समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनते हुए Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी के शुभारंभ कार्यक्रम में Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ
    • उत्तराखंड
    • खेल
    • देहरादून

    Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ

  • गौला नदी में छात्र की तलाश करती एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • दुर्घटना

    Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी

  • सहस्त्रधारा में नदी के तेज बहाव में युवती की मौत का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • देहरादून

    Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत

  • सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी में नवनिर्मित उपनल कार्यालय भवन का उद्घाटन करते हुए Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (461)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,154)
  • उधमसिंह नगर (1,319)
  • क्राइम (3,471)
  • खेल (359)
  • चंपावत (974)
  • चमोली (447)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (702)
  • देहरादून (11,074)
  • नैनीताल (6,464)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (976)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,144)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,151)
  • रुद्रप्रयाग (717)
  • रोजगार (513)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (635)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (916)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच Dehradun News: 150 से अधिक शिकायतों पर DM सख्त, अतिक्रमण-अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों की होगी जांच Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ Uttarakhand News: देहरादून में एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का आगाज, CM धामी ने किया शुभारंभ Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Udham Singh Nagar News: गौला में डूबा 17 वर्षीय छात्र, शव बरामद; पुलिस जांच में जुटी Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Dehradun News: सेल्फी बनी काल, तेज बहाव में बहने से 28 वर्षीय युवती की मौत Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार Haldwani News: उपनल के नए कार्यालय का उद्घाटन, अग्निवीरों के लिए विदेशों में खुलेंगे रोजगार के द्वार