Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून- वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून- वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 2, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को देश का दूसरा चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ बनाया जाना देवभूमि के लिए गौरव का क्षण- मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को न्यू कैंट रोड में सेवा पखवाडा के तहत सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह‘‘ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में 80 वर्ष से अधिक आयु के 66 वेटरन सोल्जर्स सम्मानित हुए।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सेवा पखवाड़ा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस से प्रारम्भ होकर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर समाप्त हो रहा है। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी वीर सैनिकों का सम्मान हम सभी के लिए अत्यन्त गर्व का विषय है, आज ये आपका सम्मान नहीं, अपितु आप वीरों को सम्मानित कर हम सभी स्वंय को सम्मानित महसूस कर रहे हैं। आप लोगों की वीरता, शौर्य और समर्पण के कारण ही हमारे देश की सीमाएं सदा सुरक्षित रहीं है।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना का एक गौरवशाली इतिहास है और उस इतिहास के कुछ स्वर्णिम हस्ताक्षर आज हमारे सम्मुख उपस्थित हैं। हमारे वीर सैनिकों ने हर मोर्चे पर तिरंगे के गौरव और मान को बढ़ाने का कार्य किया है। और यही कारण है कि इस देश का हर नागरिक भारतीय सेना के प्रति सम्मान का एक अति विशिष्ट भाव रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड ने लाखों वीर सैनिक इस देश को दिए, जिन्होंने अपनी बहादुरी और साहस से ये दिखलाया कि देवभूमि ना केवल विश्व को शान्ति का मार्ग दिखा सकती है, वरन आवश्यकता पड़ने पर शौर्य और वीरता को भी प्रदर्शित कर सकती है। हमारे उत्तराखंड की तो पहचान ही देवभूमि के बाद वीर भूमि के नाम से है।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंडी युवाओं के लिए सेना केवल आजीविका का माध्यम नहीं अपितु मां भारती की सेवा का एक मार्ग है। मैं स्वयं एक सैनिक परिवार से आता हूं और एक सैनिक पुत्र होने के नाते मैंने राष्ट्र सेवा के प्रति उस जज्बे को बहुत करीब से देखा है। उन्होंने कहा कि एक सैनिक का समर्पण तो किसी से नहीं छिपता लेकिन उसका परिवार जो त्याग करता है, उस त्याग को हृदयंगम करने के अवसर बहुत कम आते हैं।

उन्होंने कहा कि इस देश में एक ऐसा दौर भी रहा जब हमारे इन वीरों को को बुनियादी सुविधाओं तक के लिए संघर्ष करना पड़ा। रोजमर्रा की आवश्यकता के लिए भी संघर्ष करना पड़ता था, इन अभावों के बावजूद हमारे वीर सैनिकों ने कभी भी तिरंगे की आन पर आंच नहीं आने दी। लेकिन आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सेना के सशक्तिकरण का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। आज ना केवल हमारे सैनिक अत्याधुनिक हथियारों और सुविधाओं से लैस हैं बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। आज सेना दुश्मन को जवाब देने के लिए पहले की तरह इंतजार नहीं करती, बल्कि गोली का जवाब गोले से देती है। सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने का जो कार्य प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा किया गया है वो अभूतपूर्व है।

यह भी पढ़ें 👉  बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन जैसे कदमों से शुरू हुई इस सुधारवादी यात्रा में राफेल, डिफेंस कॉरिडोर और सीडीएस के पद का सृजन जैसे कई महत्वपूर्ण पड़ाव आ चुके हैं। हमारी वीरभूमि के लिए ये एक बार फिर से गौरव का क्षण है जब हमारे सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान जी को देश का दूसरा चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर जैसी बहुआयामी भर्ती योजना ने सेना हेतु युवाओं को और भी अधिक प्रोत्साहित किया है। वीरता में भारतीय सेना का पहले से कोई सानी नहीं है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अब वो दिन भी दूर नहीं है जब आधुनिकता में भी भारतीय सेना पूरे विश्व में श्रेष्ठ होगी। इसके लिए खाका तैयार हो चुका है और आप जैसे प्रतिभावान पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में इस अभियान की सफलता भी सुनिश्चित हो रही है।

सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने कहा कि यह सभी वेटरन सोल्जर वो हैं, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए कई बार युद्ध लड़ा है। हम सब जानते हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सेवा के अनवरत कार्यो के लिए हमेशा तत्परता से लगे रहते हैं। उन्होंने कहा कि एकमात्र उनके ही विभागों द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत आठ कार्यक्रम करवाये जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम किसानों से लेकर सैनिकों तक सबकी चिंता कर रहे हैं। हमारी सरकार जहां किसानों के हितों को लेकर एवं उनकी आय दोगुनी करने के संकल्प को लेकर कार्य कर रही है, वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। हमने सम्पूर्ण प्रदेश में शहीद सम्मान यात्रा का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश के सभी शहीदों के आंगन की पवित्र मिट्टी को कलश के माध्यम से सैन्यधाम लाया गया। सैन्यधाम निर्माण का कार्य भी तैजी से चल रहा है। सरकार का संकल्प है कि दिसम्बर 2023 तक सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

उन्होंने सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पिछले दौरान पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिए किये गये विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण निदेशक कर्नल बीएस रावत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीबीएस बिष्ट सहित लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग, लेफ्टिनेंट जनरल राम प्रधान, मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, बिग्रेडियर भगवान सिंह खत्री एवं सैकड़ों पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड देहरादून- वेटरन सोल्जर्स सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पर्यटन

Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
  • उत्तराखंड
  • चमोली

बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • चमोली

Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी फर्जी प्रमाणपत्र मामले में कार्रवाई के निर्देश देते हुए Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: फर्जी प्रमाणपत्रों पर CM धामी का सख्त एक्शन

Mohan Chandra Joshi September 20, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • पिथौरागढ़ में गहरी खाई में गिरे पिकअप को SDRF ने रेस्क्यू किया Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत

  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में रोपवे नेटवर्क विस्तार की तैयारी. Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • पर्यटन

    Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान

  • हल्द्वानी में पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी के पदाधिकारी Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित

  • बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान

  • बदरीनाथ धाम में भगवान बदरीविशाल के दर्शन करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण
    • उत्तराखंड
    • चमोली

    Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,540)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,269)
  • नैनीताल (6,543)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Pithoragarh News: 250 मीटर गहरी खाई में गिरा पिकअप, हादसे में चालक की मौत Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Uttarakhand News: 51 रोपवे से 160 किमी नेटवर्क की तैयारी, धार्मिक-पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी होगी आसान Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित Haldwani News: पंजाबी वूमेंस क्लब की 2026-28 कार्यकारिणी गठित बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान बदरीनाथ में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026 संपन्न, CM धामी बोले- लोक संस्कृति हमारी पहचान Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण Chardham Yatra: बदरीनाथ धाम पहुंचे CM धामी, मास्टर प्लान कार्यों का किया निरीक्षण