Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Nainital: अस्पतालों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच , डीएम वंदना के निर्देशन में जिले भर में औचक निरीक्षण
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital: अस्पतालों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच , डीएम वंदना के निर्देशन में जिले भर में औचक निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi November 17, 2024
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर रविवार को प्रशासन, अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों का औचक निरीक्षण करते हुए फायर सेफ्टी मानकों की बारीकी से जांच की। जिसमें सरकारी व निजी अस्पतालों में फायर सुरक्षा और उसके मानकों की दृष्टि से कई प्रकार की कमियां पाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि चैकिंग अभियान का क्रम सरकारी, निजी अस्पताल, नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटर में आगे भी जारी रहेगा।

रविवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार और नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित शहर के सरकारी अस्पताल सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, महिला अस्पताल, सुशीला तिवारी अस्पताल, संजीवनी अस्पताल, साईं अस्पताल, तिवारी मैटरनिटी अस्पताल, नीलकंठ अस्पताल, का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए टीम ने आठ कमियां पाई जिसमें स्मोक डिटेकटर, स्प्रिंकल सिस्टम, होजिंग पाइप, कर्मचारियों को उपकरण चलाने का प्रशिक्षण ना हो पाना, इमरजेंसी डोर बंद पाए जाना जैसी कई कमियां मिलीं। इसके अलावा बेस अस्पताल में अग्निशमन विभाग के निर्देशों के क्रम में फायर एक्सटिंग्विशर, हाउसिंग पाइप, स्प्रिंकल सिस्टम एवं फायर हाइड्रेंट लगाए जाने की कार्यवाही प्रचलित पाई गई। इसके अलावा टीम ने सुशील तिवारी अस्पताल में चतुर्थ तल से छठेताल तक रैंप की व्यवस्था नहीं पाई गई तथा अस्पताल परिसर में स्प्रिंकल सिस्टम नहीं पाए गए। इसके अलावा तिवारी मेटरनिटी हॉस्पिटल में जब टीम ने निरीक्षण किया तो अस्पताल परिसर में फायर अलार्म एवं स्प्रिंकल सिस्टम नहीं पाए गए इसके अलावा हायर ऑडिट के समय अस्पताल गेट के बाहर की ओर खुल रहे हैं जो कि अग्निशमन सुरक्षा की दृष्टि से समस्त गेटों को अंदर की ओर खुलना चाहिए। साथ ही साइ अस्पताल में अलार्म पैनल कार्यशील दशा में नहीं पाए गए और स्प्रिंकल सिस्टम भी नहीं पाएंगे इसी प्रकार संजीवनी अस्पताल में रैंप सही नहीं पाया गया और अस्पताल परिसर में फायर हाइड्रेंट का मार्ग बाधित पाया गया जिससे कि दुर्घटना के समय फायर हाइड्रेंट से पानी आसानी से नहीं लिया जा सकता है। इसी प्रकार अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरण चलाने का ज्ञान नहीं पाया गया। और अस्पताल में अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं पाया गया। ठीक इसी प्रकार नीलकंठ अस्पताल में द्वितीय तल एवं तृतीय तल में स्प्रिंकल सिस्टम नहीं पाएंगे साथ ही रैंप की व्यवस्था नहीं मिली। सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई ने बताया की सभी अस्पतालों को अग्निशमन विभाग को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया जाएगा यदि निश्चित समय में फायर सुरक्षा के उपकरण व प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी नहीं पाए गए तो अग्रिम वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने बी डी पाण्डे हॉस्पिटल नैनीताल में किया अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण

नैनीताल। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों में संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल ने नैनीताल स्थित बी डी पाण्डे हॉस्पिटल में अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान फ़ायर सेफ्टी उपकरणों को चेक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

चिकित्सालय में कुल 32 अग्निशमन उपकरण पाए गए, जो सुचारू रूप में है ।
हॉस्पिटल में दृढ़ अग्निशमन पाइपलाइन के दो उपकरणों में से एक उपकरण ख़राब पाया गया तथा फायर सेफ्टी बकेट ख़ाली पाये गये जिसके संबंध में मौक़े पर अस्पताल प्रबंधन को तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्तिथि में निकासी रास्तों को चौड़ा तथा सुलभ करने के निर्देश मौक़े पर दिये गये।

रामनगर क्षेत्र के अस्पतालो में भी चला निरीक्षण अभियान

रामनगर क्षेत्र के अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को बढ़ाने के उद्देश्य से आज एक संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण, जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल श्रीमती वंदना के निर्देश पर, उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) राहुल शाह, रामनगर परगना के अग्नि सुरक्षा अधिकारी और तहसीलदार रामनगर की सहभागिता में किया गया।

निरीक्षण टीम ने राम दत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय, संजीवनी अस्पताल, बृजेश अस्पताल, बाबा नीम करौली अस्पताल (पीरुमदारा), और सिंघल नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा उपायों जैसे कि फायर एक्सटिंग्विशर, फायर एग्जिट साइन, फायर अलार्म सिस्टम और पानी के हाइड्रेंट की उपलब्धता और कार्यक्षमता की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि संजीवनी अस्पताल, सिंघल नर्सिंग होम और बाबा नीम करौली अस्पताल में आवश्यक अग्नि सुरक्षा उपाय जैसे स्पष्ट फायर एग्जिट साइन और प्रत्येक मंजिल पर पानी के हाइड्रेंट होना नहीं पाया गया । इन खामियों को देखते हुए, एसडीएम राहुल शाह ने अग्नि सुरक्षा अधिकारी को इन संस्थानों को नोटिस जारी करने और एक सप्ताह के भीतर सभी आवश्यक अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके अतिरिक्त, राम दत्त जोशी संयुक्त चिकित्सालय में सभी वार्डों में एक व्यापक अग्नि अलार्म सिस्टम की कमी पाई गई। एसडीएम राहुल शाह ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि सभी वार्डों में फायर अलार्म सिस्टम स्थापित किया जाए ताकि संभावित अग्नि आपात स्थितियों का समय पर पता लगाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

वहीं, बृजेश अस्पताल को फायर विभाग और नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स (NABH) के मानकों के अनुसार पूरी तरह से अनुपालन करते हुए पाया गया। इस अस्पताल की मजबूत अग्नि सुरक्षा प्रोटोकॉल बनाए रखने की प्रतिबद्धता को निरीक्षण टीम द्वारा सराहा गया।
स्वास्थ्य संस्थानों के लिए अग्नि सुरक्षा को प्राथमिकता देना बेहद आवश्यक है। यह न केवल एक कानूनी अनिवार्यता है, बल्कि रोगियों, कर्मचारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की नैतिक जिम्मेदारी भी है। गैर-अनुपालन करने वाले अस्पतालों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया है, और अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आगे के निरीक्षण किए जाएंगे।

यह संयुक्त निरीक्षण, रामनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की निरंतर पहल का हिस्सा है। प्रशासन इस बात के लिए प्रतिबद्ध है कि क्षेत्र के सभी अस्पताल सख्त सुरक्षा मानकों का पालन करें, जिससे समुदाय को एक सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके।

लालकुआं में भी अस्पतालों का औचक निरीक्षण

लालकुआं। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम लालकुआं तुषार सैनी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड का प्रभारी चिकित्सक अधिकारी के साथ निरीक्षण किया। अस्पताल में अग्निशमन उपकरणों का निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान फ़ायर सेफ्टी उपकरणों को चेक किया । चिकित्सालय में अग्निशमन हेतु वाटर पाइप लाइन है जो कार्य कर रही है। अस्पताल में फायर सेफ्टी बकेट अलग से रखने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही लालकुआं बाजार में स्थित विश्वास हेल्थ केयर एंड डायग्नोस्टिक सेंटर की भी जांच की गई जिसमें दो अग्निशमन cylinder लगे हुए पाए गए। अस्पताल प्रशासन को सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त आपातकालीन स्तिथि में निकासी रास्तों को चौड़ा तथा सुलभ करने के निर्देश मौक़े पर दिये गये।

कैंचीधाम एसडीएम के नेतृत्व में चला निरीक्षण अभियान

कैंचीधाम। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में एसडीएम विपिन पंत ने अस्पतालों में सुरक्षा मानकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी (खैरना), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सुयालबाड़ी) का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य अग्नि सुरक्षा उपायों जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, फायर एग्जिट साइन, फायर अलार्म सिस्टम की उपलब्धता और कार्यक्षमता की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी (खैरना) पर चार स्थानों पर फायर सिलेण्डर लगे होने पाये गये जिनकी तिथि वर्तमान में वैध है विभिन्न स्थानों पर धूम्रपान निषेध के बोर्ड लगे होने पाये गये। अस्पताल के ले आउट एवं अग्नि सुरक्षा की जानकारी अस्पताल कर्मचारियों को होनी पायी गयी। विद्युत उपकरण के रख-रखाव की उचित व्यवस्था होनी पायी गयी साथ ही विद्युत नियंत्रण कक्ष सुरक्षित व कवर्ड स्थान पर होना पाया गया। अस्पताल में किसी प्रकार की कोई ज्वलनशीन सामग्री या पदार्थ होना नहीं पाया गया। अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा, विद्युत तारों और आपातकालीन अवसंरचना सहित भवन सुरक्षा कोड का पालन होना पाया गया। ऑक्सीजन सिलेण्डर अस्पताल के बाहरी भाग में सुरक्षित स्थान पर होने लगे पाये गये। अस्पताल में फायर अलार्म सिस्टम लगा होना नहीं पाया गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी को फायर अलार्म सिस्टम स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सम्भावित अग्नि आपात स्थितियों का समय पर पता लगाया जा सके। साथ ही आपातकालीन निकासी द्वार पर निकासी द्वार का बोर्ड लगाया जाना नहीं पाया गया इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी को बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Weekly Horoscope 2026: धन, करियर और उन्नति के योग, जानें साप्ताहिक राशिफल

निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुयालबाड़ी में चार स्थानों पर फायर सिलेण्ड लगे होने पाये गये जिनकी समाप्ति तिथि जुलाई 2024 होनी पायी गयी जो वर्तमान में अमान्य है तथा फायर अलार्म सिस्टम होना नहीं पाया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी को फायर सिलेण्डरों का नवीनीकरण एवं रिफिलिंग कराने तथा फायर अलार्म सिस्टम लगाने हेतु निर्देशित किया गया। ऑक्सीजन पाइप से ऑक्सीजन लीकेज होनी पायी गयी यद्यपि ऑक्सीजन पाइप से वर्तमान समय ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की जा रही है तथापि प्रभारी चिकित्साधिकारी को उक्त सम्बन्ध में व्यवस्था बनाने हेतु निर्देशित किया गया। अस्पताल के ले आउट एवं अग्नि सुरक्षा की जानकारी अस्पताल कर्मचारियों को होनी पायी गयी। विद्युत उपकरण के रख-रखाव की उचित व्यवस्था होनी पायी गयी साथ ही विद्युत नियंत्रण कक्ष सुरक्षित स्थान पर होना पाया गया। अस्पताल में किसी
प्रकार की कोई ज्वलनशीन सामग्री या पदार्थ होना नहीं पाया गया। अस्पताल परिसर में अग्नि सुरक्षा, विद्युत तारों और आपातकालीन अवसंरचना सहित भवन सुरक्षा कोड का पालन होना पाया गया। अस्पताल में फायर अलार्म सिस्टम लगा होना नहीं पाया गया। इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी को फायर अलार्म सिस्टम स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सम्भावित अग्नि आपात स्थितियों का समय पर पता लगाया जा सके। साथ ही आपातकालीन निकासी द्वार पर निकासी द्वार का बोर्ड लगाया जाना नहीं पाया गया इस सम्बन्ध में प्रभारी चिकित्साधिकारी को बोर्ड लगाने हेतु निर्देशित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Nainital news Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड नैनीताल न्यूज

Related Stories

रुड़की में रिश्वतखोरी के आरोप में दो तत्कालीन दरोगाओं पर मुकदमे से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
पिथौरागढ़ के बिण क्षेत्र में बुलेट और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य। Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • पिथौरागढ़

Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
नानकमत्ता हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
चंपावत के नीड़ तल्ली गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम की तकनीकी जांच की तैयारियां Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन की बैठक Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, 2,045 बूथों पर फोकस

Mohan Chandra Joshi October 19, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • रुड़की में रिश्वतखोरी के आरोप में दो तत्कालीन दरोगाओं पर मुकदमे से संबंधित सांकेतिक तस्वीर। Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा

  • पिथौरागढ़ के बिण क्षेत्र में बुलेट और बाइक की टक्कर का सांकेतिक दृश्य। Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • पिथौरागढ़

    Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर

  • नानकमत्ता हत्याकांड में गिरफ्तार दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार

  • चंपावत के नीड़ तल्ली गांव में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते जिलाधिकारी मनीष कुमार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए ईवीएम की तकनीकी जांच की तैयारियां Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (479)
  • अल्मोड़ा (644)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,830)
  • उधमसिंह नगर (1,353)
  • क्राइम (3,553)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,017)
  • चमोली (458)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (753)
  • देहरादून (11,411)
  • नैनीताल (6,607)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (487)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (987)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,231)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,173)
  • रुद्रप्रयाग (724)
  • रोजगार (534)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (662)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (956)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा Roorkee Crime: रिश्वत के आरोप में दो दरोगाओं पर मुकदमा Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर Pithoragarh News: बुलेट-बाइक की भिड़ंत में छात्र की मौत, दो जवान गंभीर Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar Crime: युवक की हत्या में चचेरा भाई समेत दो आरोपी गिरफ्तार Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश Champawat News: नीड़ तल्ली में डीएम की चौपाल, समस्याओं के समाधान के निर्देश Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग Dehradun News: 23 अक्टूबर से ईवीएम जांच, डीएम ने दलों से मांगा सहयोग