Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड चारों धाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित , देखिए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड चारों धाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित , देखिए

Mohan Chandra Joshi October 12, 2024
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2024

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर बंद होंगे।

  • परंपरानुसार श्री केदारनाथ धाम एवं श्री यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के दिन बंद होते है।
  • श्री गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन बंद होते है।
  • द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट 20 नवंबर
    तथा तृतीय केदार तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को बंद होंगे
    । आज तय हुई कपाट बंद होने की तिथि


देहरादून इस यात्रा वर्ष विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रविवार 17 नवंबर
नवंबर रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर मिथुन लग्न में शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
तथा पंच पूजायें बुधवार 13 नवंबर से शुरू होंगी इसी के साथ उत्तराखंड चार धाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित कर दी गयी है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि आज विजय दशमी/ दशहरे के अवसर पर श्री बदरीनाथ धाम मंदिर परिसर में पंचाग गणना पश्चात समारोहपूर्वक तय की गयी। कपाट बंद होने की तिथि तय करने हेतु दोपहर साढ़े ग्यारह बजे से कार्यक्रम शुरू हो गया था।
समारोह में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री भी मौजूद रहे‌।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के कार्यक्रम विजय दशमी के अवसर पर बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने अपने संदेश में तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं दी है। यात्रा से जुड़े सभी विभागों,संस्थाओं, संगठनों सभी का आभार जताया।
कहा कि इस यात्रा वर्ष श्री बदरीनाथ -केदारनाथ यात्रा सरल सुगम रही अभी यात्रातथा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शन को पहुंचे। सरकार एवं मंदिर समिति के प्रयासों से सभी यात्री सुविधाएं मुहैया हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पर्यटन को नई रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगा 5 साल का विजन प्लान

बदरीनाथ धाम से मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया है कि अभी तक 11 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे है तथा साढे 13 लाख से अधिक तीर्थयात्री श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे।
इस तरह साढ़े 24 लाख तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ -केदारनाथ के दर्शन कर लिए है एवं साढ़े अड़तीस लाख तीर्थयात्री चारधाम यात्रा पर पहुंच गये है।

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित होने के कार्यक्रम विजय दशमी के अवसर पर रावल अमरनाथ नंबूदरी, बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं सदस्यगण, मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल,प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी एवं बामणी, पांडुकेश्वर एवं माणा के हक-हकूकधारियों एवं तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट पंचांग गणना के अनुसार कपाट बंद होने की तिथि तय की।

तथा आज ही देव डोलियों के योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर जोशीमठ प्रस्थान का कार्यक्रम भी तय हुआ। साथ ही यात्रा वर्ष 2025 के लिए भंडार व्यवस्था हेतु सम्मान स्वरूप पगड़ी भेंट की गयी।
भंडारी तोक से कुंदन सिंह भंडारी,कमदी थोक से अनुपम पंवार, मेहता थोक से यशवंत मेहता एवं सोबित मेहता को पगड़ी भेंट की गयी।

कपाट बंद होने से पहले होने वाली पंच पूजाओं के अंतर्गत
सोमवार 13 नवंबर को पहले दिन श्री गणेश जी की पूजा तथा शायं को गणेश जी के कपाट बंद होंगे। 14 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे, 15 नवंबर को खड़क पुस्तक वाचन तथा वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो जायेगा, शनिवार 16 नवंबर को माता लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग लगाया जायेगा।

तथा 17 नवंबर शाम सात बजे बाद कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। रावल जी स्त्री रूप धारण कर माता लक्ष्मी को परिसर स्थित मंदिर से श्री बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान करेंगे।
इससे पहले श्री उद्धव‌ जी एवं कुबेर जी मंदिर गर्भगृह से बाहर परिसर में आयेंगे। इसी के साथ रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु बंद हो जायेंगे।
इसी दिन साथ ही श्री कुबेर जी रात्रि प्रवास हेतु बामणी गांव प्रवास हेतु पहुंचेंगे तथा श्री उद्धव जी रावल निवास आ जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Haridwar Accident: डांडी चौक पर तीन बाइकों की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत; कांस्टेबल गंभीर घायल

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि देव डोलियों के शीतकालीन पूजा स्थल प्रस्थान के तहत सोमवार 18 नवंबर को श्री उद्धव जी, श्री कुबेर जी सहित रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी रात्रि प्रवास हेतु योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचेंगे।
श्री उद्धव जी एवं श्री कुबेर जी शीतकाल में पांडुकेश्वर प्रवास करेंगे जबकि आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी 19 नवंबर मंगलवार को श्री नृसिंह मंदिर परिसर में विराजमान हो जायेगी। इस तरह इस वर्ष की श्री बदरीनाथ धाम यात्रा का भी समापन हो जायेगा।

आज ही श्री बदरीनाथ मंदिर परिसर में नौ दिन से चल रही मां दुर्गा पूजा एवं माता उर्वशी पूजन का भी आज हवन यज्ञ के साथ समापन हो गया है‌। उसके बाद कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित का कार्यक्रम शुरू हुआ।

आज कपाट बंद होने की तिथि निर्धारित होने के अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सदस्य भास्कर डिमरी,मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी,ईओ नगर पंचायत सुनील पुरोहित, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी,प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, डिमरी पंचायत पूर्व अध्यक्ष विनोद डिमरी,जेई गिरीश रावत, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, विश्वनाथ,केदार सिंह रावत, स़जय तिवारी अजय सती अनसूया नौटियाल, अजीत भंडारी, संजय थपलियाल योगंबर नेगी, वैभव उनियाल, सत्येन्द्र चौहान,विकास सनवाल, दिनेश भट्ट,हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

परंपरागत रूप से श्री केदारनाथ धाम के कपाट दीपावली के पावन पर्व के पश्चात भैया दूज को बंद हो जाते है। इस बार श्री केदारनाथ धाम के कपाट 3 नवंबर भैयादूज को सुबह 8.30 बजे बंद हो रहे है। इसी दिन 3 नवंबर को भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली पहले पड़ाव रामपुर ( निकट फाटा) को प्रस्थान करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

4 नवंबर को पंचमुखी डोली श्री विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी 5 नवंबर को गुप्तकाशी से पंचकेदार गद्दस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में शीतकाल हेतु विराजमान होगी।

यह भी उल्लेखनीय है कि इसी दिन यमुनोत्री धाम के कपाट भी बंद होते है तथा भैया दूज से एक दिन पहले अन्नकूट गोवर्धन पूजा के दिन श्री गंगोत्री धाम के कपाट अभिजीत मुहूर्त में बंद होते है इस यात्रा वर्ष भैयादूज रविवार 3 नवंबर को यमुनोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 3 मिनट पर बंद हो रहे है तथा अन्नकूट गोवर्धन पूजा शनिवार 2 नवंबर को है इस दिन गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 4 मिनट पर शुभ मुहूर्त में बंद हो रहे है।

श्री गंगोत्री तथा यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि तथा समय की घोषणा श्री गंगोत्री मंदिर समिति तथा यमुनोत्री मंदिर समिति द्वारा पृथक-पृथक रूप से की गयी है वहीं प्रसिद्ध गुरुद्वारा हेमकुंट साहिब तथा लोकपाल तीर्थ लक्ष्मण मंदिर के कपाट बीते बृहस्पतिवार 10 अक्टूबर को बंद हो गये है।

वही द्वितीय केदार मद्महेश्वर जी के कपाट 20 नवंबर को बंद हो रहे है तथा तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट 4 नवंबर को बंद हो रहे है। जबकि मद्महेश्वर मेला 23 नवंबर को है इसी दिन श्री मद्महेश्वर भगवान की चल विग्रह डोली विभिन्न पड़ावों से होकर शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचेंगे जबकि श्री तुंगनाथ जी की चलविग्रह उत्सव डोली विभिन्न पड़ावों से होकर 7 नवंबर को मर्केटेश्वर मंदिर मक्कूमठ पहुंचेगी।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Char Dham Yatra Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड चारों धाम के कपाट बंद होने की तिथियां घोषित Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Char Dham Yatra Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देखिए देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और पेंशनरों की महंगाई राहत संबंधी निर्णय लेते हुए। Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट। Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार। उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरेला पर्व पर मालाग्राम में पौधरोपण करते हुए। हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • महानगर

Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजते वनाधिकार समिति के पदाधिकारी। बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, अधिसूचना को लेकर वनाधिकार समिति का सीएम को ज्ञापन
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम घोषित करने की मांग तेज, अधिसूचना को लेकर वनाधिकार समिति का सीएम को ज्ञापन

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और पेंशनरों की महंगाई राहत संबंधी निर्णय लेते हुए। Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

  • हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट। Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

  • देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार। उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरेला पर्व पर मालाग्राम में पौधरोपण करते हुए। हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश
    • उत्तराखंड
    • पौड़ी

    हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

  • कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत हल्द्वानी में सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए। Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • महानगर

    Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,772)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,435)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (435)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (667)
  • देहरादून (10,868)
  • नैनीताल (6,384)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (959)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,074)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (504)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (896)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश Haldwani: 230 करोड़ की सड़क-ड्रेनेज परियोजनाओं की धीमी रफ्तार पर आयुक्त सख्त, समयबद्ध कार्य के निर्देश