Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • यात्रा

Char Dham Yatra 2026: 114 दिनों में 47 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक

चारधाम यात्रा 2026 में 10 अगस्त तक 47,02,703 श्रद्धालु बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष की समान अवधि में 42,34,147 श्रद्धालु पहुंचे थे। मानसून की चुनौतियों के बीच सरकार ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी बनाए रखी है।
Mohan Chandra Joshi August 11, 2026
केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु।

ख़बर शेयर करें -

मानसून की चुनौतियों के बीच चारधाम यात्रा ने पकड़ी रफ्तार, 10 अगस्त तक 47,02,703 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस।

देहरादून, 11 अगस्त 2026। उत्तराखण्ड में मानसून की बाधाओं और चुनौतियों के बावजूद चारधाम यात्रा नया रिकॉर्ड बनाने की ओर अग्रसर है। प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यात्रा को नियंत्रित और आवश्यकता के अनुसार रोककर संचालित कर रही है, लेकिन तीर्थयात्रियों की आस्था में कोई कमी नहीं आई है।
114 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 47 लाख के पार पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में साढ़े चार लाख से अधिक है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा को बेहद सतर्कता और निगरानी के साथ संचालित किया जा रहा है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राज्य आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा प्रबंधन पर नजर रखे हुए हैं। चारों धामों और यात्रा पड़ावों में यात्रियों के ठहरने, खाने और अन्य सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की मदद के लिए सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

प्रदेश सरकार के बेहतर आपदा प्रबंधन और इंतजामों के चलते यात्रा नया कीर्तिमान बनाने की ओर बढ़ रही है। इस वर्ष 19 अप्रैल को गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम के कपाटोद्घाटन के साथ चारधाम यात्रा का आगाज हुआ था। सोमवार 10 अगस्त तक इस यात्राकाल के 114 दिनों में कुल 47 लाख 02 हजार 703 श्रद्धालु चारधाम दर्शन कर चुके हैं, जबकि बीते वर्ष 2025 में इतनी ही अवधि में 42 लाख 34 हजार 147 यात्री चारधाम दर्शन को पहुंचे थे। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 04 लाख 68 हजार 556 अधिक है। चारों धामों में अब तक की कुल संख्या की बात करें तो बद्रीनाथ में 16 लाख 12 हजार 112, केदारनाथ में 14 लाख 50 हजार 116, गंगोत्री में 07 लाख 37 हजार 629 और यमुनोत्री धाम में 06 लाख 62 हजार 347 यात्री दर्शन कर चुके हैं। जबकि हेमकुंट साहिब में 02 लाख 40 हजारे 499 श्रद्धालु शीश नवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

चारों धामों में एक दिन में पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु
मौसम लगातार खराब होने और प्रशासनिक अलर्ट के बावजूद सोमवार को 15 हजार 376 श्रद्धालु चारधाम दर्शन को पहुंचे। इनमें सर्वाधिक 9559 यात्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। जबकि केदारनाथ में 4170, गंगोत्री में 1204 और यमुनोत्री धाम में 443 श्रद्धालुओं न दर्शन किए।

बद्रीनाथ पहुंचे 16.12 लाख से अधिक श्रद्धालु
भगवान बद्रीविशाल के दर्शनों को श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। 23 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा सोमवार 10 अगस्त को 110 दिन की अवधि पूर्ण कर चुकी है। इस दौरान 16 लाख 12 हजार 112 श्रद्धालु बद्रीनाथ धाम में शीश नवा चुके हैं। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 03 लाख 50 हजार 192 अधिक तीर्थयात्री दर्शनों को पहुंच चुके हैं। पिछले वर्ष 04 मई 2025 को बद्रीनाथ यात्रा का श्रीगणेश हुआ था। तब 21 अगस्त यानी 110 दिन में यह आंकड़ा 12 लाख 61 हजार 280 था।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: धौलादेवी में शैक्षिक सुविधाओं को मजबूती, भेटा बडौली बना क्लस्टर विद्यालय

कोट——–

चारधाम यात्रियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मानसून की सक्रियता को देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग को चौबीसों घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। जिलाधिकारियों को सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य तत्काल शुरू हो सके। भूस्खलन या अन्य किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश दिए गए हैं। श्रद्धालुओं को मौसम के मिजाज को देखकर ही यात्रा करने की सलाह दी जा रही है।

–पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #Badrinath #CharDhamYatra #Kedarnath #Tourism #UttarakhadNews #Uttarakhand

Related Stories

देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते डीएम Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम आशीष चौहान Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
उत्तरकाशी में निरीक्षण करते मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

Uttarkashi News: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने हवाई पट्टी, महिला समूह और स्कूल का किया निरीक्षण

Mohan Chandra Joshi September 25, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • देहरादून सचिवालय में राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारी Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न

  • जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश

  • कोटाबाग में लाभार्थियों को लक्ष्मी किट वितरित करते अधिकारी Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत

  • देहरादून में जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक लेते डीएम Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

  • देहरादून में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक लेते डीएम आशीष चौहान Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (470)
  • अल्मोड़ा (640)
  • उत्तरकाशी (287)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,576)
  • उधमसिंह नगर (1,338)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,005)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (304)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,291)
  • नैनीताल (6,550)
  • पर्यटन (220)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,206)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (527)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (653)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (940)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Uttarakhand News: बैंकिंग सुरक्षा मजबूत करने पर जोर, राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति की 21वीं बैठक संपन्न Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: 15 अक्टूबर तक जिले की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, DM ने दिए सख्त निर्देश Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत Nainital News: कोटाबाग से ‘सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार’ बहुउद्देशीय शिविर की शुरुआत Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश Dehradun News: डीएम ने की जिला स्तरीय योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा, दिए अहम निर्देश Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश Dehradun News: विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश