Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • Champions Trophy 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया , विराट का शानदार शतक
  • खेल
  • राष्ट्रीय
  • विदेश

Champions Trophy 2025: भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया , विराट का शानदार शतक

Mohan Chandra Joshi February 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

Champions Trophy 2025: भारत ने पाकिस्तान को हराया , विराट ने जड़ा शतक , गेंदबाजों के संयुक्त प्रयास के बाद विराट कोहली के शानदार शतक ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी जीत दिला दी। टीम इंडिया ने रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेल गए मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने वाली पाकिस्तान की टीम 49.4 ओवरों में 241 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने ये लक्ष्य 42.3 ओवरों में हासिल कर लिया।
पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन सउद शकील ने बनाए उन्होंने 76 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल रहे। वहीं भारत के लिए विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए। ये पाकिस्तान की इस चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी हार है। इसी के साथ उसका सेमीफाइनल में जाना नामुमकिन हो गया है। पहले मैच में उसे न्यूजीलैंड ने मात दी थी।

242 रनों के टारगेट का पीछा कर रही टीम इंडिया को कप्तान रोहित और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत देने की कोशिश की। हालांकि 31 के स्कोर पर शाहीन शाह अफरीदी की यॉर्कर ने रोहित की पारी का अंत कर दिया। वह 15 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हो गए। इसी के साथ रोहित ने बतौर ओपनर अपने 9000 रन पूरे किए जिसके लिए उन्होंने 181 पारियां लीं। वह पारियों के हिसाब से सबसे तेज ये मुकाम हासिल करने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे पहल सचिन तेंदुलकर के नाम ये रिकॉर्ड था। सचिन ने 197 पारियों में ये मुकाम छुआ था
गिल लगातार पांचवीं बार 50 प्लस स्कोर की तरफ जा रहे थे। तभी अबरार अहमद की फिरकी ने उन्हें ये पंजा मारने से रोक दिया। भारतीय उप-कप्तान 52 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 46 रन ही बना सके। इसके बाद कोहली ने अपना काम किया और अर्धशतक जमाया। इस दौरान उन्होंने वनडे में अपने 14,000 रन भी पूरे कर लिए।

गिल के जाने के बाद कोहली ने अपना खेल जारी रखा और उन्हें साथ मिला श्रेयस अय्यर का। अय्यर और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेजारी की। दोनों ने मिलकर 114 रन बनाए। अय्यर 67 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 56 रन बनाने में सफल रहे। अय्यर को खुशदिल ने आउट किया। हार्दिक पांड्या आठ रन ही बना सके।
विराट कोहली शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन टीम को जीत के लिए ज्यादा रन भी नहीं चाहिए थे। हालांकि, अक्षर पटेल ने एक-एक रन लेकर कोहली को शतक बनाने का पूरा मौका दिया और विराट ने 43वें ओवर की तीसरी गेंद पर चौका मार अपना 51वां वनडे शतक पूरा किया। वह 100 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 111 गेंदों का सामना कर 11 चौके मारे। अक्षर तीन रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन, पांड्या ने दो विकेट लिए। राणा, अक्षर और रवींद्र जडेजा के हिस्से एक-एक विकेट आया।

इससे पहले, पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। बाबर आजम और इस मैच में फखर जमां की जगह आए इमाम उल हक ने टीम को सधी हुई शुरुआत दी। हार्दिक पांड्या ने इस साझेदारी को पनपने नहीं दिया। उन्होंने 41 के कुल स्कोर पर बाबर को आउट किया जो 26 गेंदों पर 23 रन ही बना सके। इमाम की पारी का अंत अक्षर पटेल ने एक शानदार थ्रो से किया। वह 26 गेंदों पर 10 रन ही बना सके

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Champions Trophy 2025 Featured Uttarakhand Morning post.com

Related Stories

Rojgar Samachar 2026, ऑनलाइन भर्ती आवेदन करते अभ्यर्थी प्रतिकात्मक में फोटो Rojgar Samachar 2026: इंडियन बैंक और ONGC में 4547 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक को मौका
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • रोजगार

Rojgar Samachar 2026: इंडियन बैंक और ONGC में 4547 पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट तक को मौका

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
Weekly Horoscope 9-15 November 2026, 12 zodiac signs Weekly Horoscope 9-15 November 2026: साप्ताहिक राशिफल, जानें 12 राशियों के शुभ रंग-अंक
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 9-15 November 2026: साप्ताहिक राशिफल, जानें 12 राशियों के शुभ रंग-अंक

Mohan Chandra Joshi November 9, 2026
उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह में संबोधन देते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राहुल गांधी की ‘वोट बचाओ यात्रा’ पर अमित शाह का बड़ा हमला, बोले- ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
राज्योत्सव समारोह में संबोधित करते केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Uttarakhand News: अमित शाह बोले- विकसित भारत का पहला पड़ाव बनेगा उत्तराखंड, विकास की रफ्तार को सराहा

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग और 12 राशियों का राशिफल Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Rashifal: धनतेरस पर लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mohan Chandra Joshi November 6, 2026
गाजियाबाद में 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के समापन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी
  • उत्तराखंड
  • खेल
  • देहरादून

खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकता और राष्ट्रभावना का विकास होता है – मुख्यमंत्री धामी

Mohan Chandra Joshi November 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • खटीमा में अभय उर्फ लल्लू हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी संजय गुप्ता पुलिस की गिरफ्त में। Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार

  • महिला की संदिग्ध मौत के मामले को दर्शाता प्रतीकात्मक क्राइम सीन। Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

  • हल्द्वानी के हीरानगर में निर्माणाधीन मकान से कॉपर वायर लूटने के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी और बरामद सामान। Haldwani Crime: निर्माणाधीन मकान में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, चार आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: निर्माणाधीन मकान में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, चार आरोपी गिरफ्तार

  • चीना पीक के जंगलों में लापता अर्णव कुमार सिंह की तलाश में जुटी नैनीताल पुलिस और SDRF की टीम। Nainital News: चीना पीक के जंगलों में लापता अर्णव की तलाश तेज, पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: चीना पीक के जंगलों में लापता अर्णव की तलाश तेज, पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

  • हल्द्वानी में टैक्सी का झांसा देकर युवक से लूटपाट करने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: युवक से आईफोन, नकदी और सोने की बाली लूटी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Haldwani Crime: युवक से आईफोन, नकदी और सोने की बाली लूटी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (483)
  • अल्मोड़ा (652)
  • उत्तरकाशी (299)
  • उत्तरप्रदेश (122)
  • उत्तराखंड (26,086)
  • उधमसिंह नगर (1,365)
  • क्राइम (3,599)
  • खेल (369)
  • चंपावत (1,024)
  • चमोली (471)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (308)
  • दुर्घटना (776)
  • देहरादून (11,522)
  • नैनीताल (6,667)
  • पर्यटन (231)
  • पिथौरागढ़ (494)
  • पौड़ी (322)
  • बागेश्वर (995)
  • मनोरंजन (39)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,251)
  • यात्रा (419)
  • राजनीति (418)
  • राष्ट्रीय (1,183)
  • रुद्रप्रयाग (729)
  • रोजगार (540)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (669)
  • संस्कृति (239)
  • स्वास्थ्य (1,387)
  • हरिद्वार (962)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार Udham Singh Nagar Crime: नशे के इंजेक्शन पर विवाद, जिगरी दोस्त ने की हत्या; आरोपी गिरफ्तार Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका Nainital News: महिला की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका Haldwani Crime: निर्माणाधीन मकान में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, चार आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: निर्माणाधीन मकान में गार्ड से मारपीट कर कॉपर वायर लूटी, चार आरोपी गिरफ्तार Nainital News: चीना पीक के जंगलों में लापता अर्णव की तलाश तेज, पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी Nainital News: चीना पीक के जंगलों में लापता अर्णव की तलाश तेज, पुलिस-SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी Haldwani Crime: युवक से आईफोन, नकदी और सोने की बाली लूटी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार Haldwani Crime: युवक से आईफोन, नकदी और सोने की बाली लूटी, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार