Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: सेवा, सुशासन और विकास के तीन गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: सेवा, सुशासन और विकास के तीन गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

Mohan Chandra Joshi March 23, 2025
ख़बर शेयर करें -

Champawat News- प्रदेश में वर्तमान सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर जनपद में भव्यता से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसके तहत रविवार को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम जनपद मुख्यालय के गोरल चौड़ मैदान में आयोजित हुए।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पूरे प्रदेश में लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रदेशवासियों को संबोधित कर उनका अभिनन्दन कर आभार प्रकट किया।

सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को गोरल चौड़ मैदान में जन सेवा थीम पर चिकित्सा एवं बहुद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया।

इससे पूर्व जनपद चंपावत पहुंचे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, माननीय उपाध्यक्ष, उत्तराखण्ड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति, उत्तराखण्ड सरकार दीपक मेहरा का स्वागत पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित महिलाओं द्वारा तिलक लगाकर तथा पारंपरिक छोलिया नृत्य द्वारा किया गया। उन्होंने विभिन्न विभागों तथा समूहों की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। उसके पश्चात दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सूचना विभाग में पंजीकृत सांस्कृतिक दलों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी का मन मोहा।
वर्तमान सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने लाइव प्रसारण के माध्यम से प्रदेश की जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया।
उन्होंने कहा कि तीन साल पहले राज्य की जनता ने प्रत्येक पांच साल में सरकार बदलने का मिथक को तोड़ भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। उन्होंने कहा कि सीएम पद की शपथ लेने के दौरान ही उन्होंने संकल्प लिया था कि जब तक राज्य को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी न बना दें तब तक वह चैन से नहीं बैठेंगे। कहा कि उसके बाद से अभी तक उन्होंने विकल्प रहित संकल्प पर काम करने का प्रयास किया है, जो आगे भी जारी रहेगा। कहा कि पिछले तीन साल के भीतर राज्य में सेवा और सुशासन के नए आयाम गढ़े हैं। पिछले तीन साल के दौरान राज्य सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य,उद्योग, कृषि, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में तमाम विकास कार्य किए। तीन वर्षों में औद्योगिक नीति, स्टार्टअप नीति सहित तमाम नीतियों पर काम किया गया। कहा कि पलायन से निपटने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसके लिए राज्य में रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। श्री धामी ने कहा कि सरकार ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को भी सशक्त बनाने का काम किया है।
श्री धामी ने अपने कार्यकाल में लागू किए गए महत्वपूर्ण कानूनों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (UCC), भू-कानून, दंगा निरोधक कानून और नकल विरोधी कानून को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। सीएम धामी ने कहा, “यूसीसी का उत्तराखंड में सफलतापूर्वक लागू होना एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे राज्य में समानता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण कार्यों में लापरवाही पर डीएम सख्त, बोले- प्रेजेंटेशन नहीं, धरातल पर दिखने चाहिए परिणाम

उन्होंने बताया कि भू-कानून में किए गए संशोधनों से राज्य में बाहरी लोगों द्वारा अवैध भूमि खरीद पर रोक लगेगी। वहीं, दंगा निरोधक कानून से राज्य में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई संभव होगी। नकल विरोधी कानून को लेकर धामी ने कहा कि इससे सरकारी भर्तियों में पारदर्शिता बनी है और नकल माफिया पर लगाम कसी गई है। जिससे प्रशिक्षार्थियों का चयन हो रहा है और उन्हें उनकी मेहनत का फल मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नीतियों का ही परिणाम है कि उत्तराखंड प्रदेश में ऐतिहासिक रूप से आगे बढ़ रहा है तथा प्रधानमंत्री जी के विजन के तहत उत्तराखंड जल्द ही देश के सर्वश्रेष्ठ राज्यों में शामिल होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना विभाग में सहायक निदेशक ललिता प्रसाद भट्ट को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई

प्रदेश में कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में आर्थिक विकास को लेकर कहा कि उत्तराखंड में प्रति व्यक्ति आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। “राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं और विकास परियोजनाओं के चलते प्रदेश में आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
उन्होंने बताया कि राज्य में फिल्म नीति को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिससे उत्तराखंड में अधिक फिल्मांकन हो और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलें। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार धार्मिक, सांस्कृतिक और साहसिक पर्यटन को भी प्रोत्साहित कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि दीपक मेहरा एवं उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रकाशित सेवा, सुशासन एवं विकास के 3 गौरवशाली वर्ष विकास पुस्तिका का विमोचन किया गया।
उन्होंने कहा कि यह तीन वर्ष देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला रहा। उन्होंने कहा कि मा मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ है साथ ही अन्य विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश तीव्रता से आगे बढ़ रहा है।
इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों के माध्यम से सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को भी लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग द्वारा समाम योजना के अंतर्गत गोल्जू किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) को 75 प्रतिशत अनुदान पर एक ड्रोन वितरित किया गया।
समाम योजना के अंतर्गत ही फार्म मशीनरी बैंक झालाकुड़ी के समूह जय भूमियाल देवता स्वयं सहायता समूह को तीन पावर वीडर, तीन आटा चक्की तथा एक ब्रश कटर 80 प्रतिशत के अनुदान पर वितरित किया गया।
उद्योग विभाग द्वारा शिल्पी पेंशन योजना के तहत शिल्पियों को चेक वितरण किया गया तथा मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 17 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 दरोगाओं के तबादले

बाल विकास विभाग द्वारा बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा नंदा गौरा तथा महालक्ष्मी किट के पांच लाभार्थियों में मां लक्ष्मी किट का वितरण किया गया।

पशुपालन विभाग द्वारा बॉयलर फार्म योजना अंतर्गत जनपद के पांच कृषकों को 60 हजार रुपए धनराशि का चेक वितरण किया गया तथा जनपद की पांच कृषकों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इसके अतिरिक्त विकास खंड चंपावत द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 11 लाभार्थियों को 6- हजार रुपए की धनराशि के चेक वितरित किए गए।
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य सिविर लगाए गए।इसके अतिरिक्त राजस्व, विद्युत, शिक्षा, कृषि, उद्यान, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता राष्ट्रीय आजीविका मिशन, श्रम विभाग, खाद्य विभाग, आयुर्वेदिक, खेल, वन विभाग, रेशम आदि विभिन्न विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही जिला पंचायत प्रशासक श्रीमती ज्योति राय, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत तथा अन्य समस्त जनप्रतिनिधियों ने सरकार की 3 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की विभिन्न उपलब्धियों पर अपने-अपने विचार रखें।

आयोजित कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, टनकपुर दीपक रजवार, नगर पालिका अध्यक्ष चंपावत प्रेम पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा विपिन कुमार, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया, ब्लॉक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, लोहाघाट नेहा ढेक, बड़कोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमनलता, जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन पंत, मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य, नितेश डांगर सहित जनपद के विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी, कार्मिक तथा हजारों संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्राओं के साथ बैठकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनते हुए और कार्यक्रम के बाद उनसे संवाद करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
महिला की संदिग्ध मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
उफनती नदी के बीच फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ के जवान। उत्तराखंड SDRF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

उत्तराखंड SDRF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था। रुद्रप्रयाग में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका, प्रशासन हाई अलर्ट पर
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका, प्रशासन हाई अलर्ट पर

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
उत्तराखंड में बारिश के दौरान सड़क पर गुजरते लोग और बादलों से घिरा मौसम। मौसम उत्तराखंड: आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

मौसम उत्तराखंड: आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
पुलिस अधिकारियों के तबादले और प्रशासनिक फेरबदल को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। उधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 दरोगाओं के तबादले
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

उधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 13 दरोगाओं के तबादले

Mohan Chandra Joshi May 31, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी छात्राओं के साथ बैठकर ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनते हुए और कार्यक्रम के बाद उनसे संवाद करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम

  • महिला की संदिग्ध मौत को दर्शाती प्रतीकात्मक तस्वीर। लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी

  • उफनती नदी के बीच फंसे श्रद्धालुओं का रेस्क्यू अभियान चलाते हुए एसडीआरएफ के जवान। उत्तराखंड SDRF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    उत्तराखंड SDRF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू

  • रुद्रप्रयाग में खराब मौसम के चलते यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के लिए प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था। रुद्रप्रयाग में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका, प्रशासन हाई अलर्ट पर
    • उत्तराखंड
    • मौसम
    • रुद्रप्रयाग

    रुद्रप्रयाग में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका, प्रशासन हाई अलर्ट पर

  • उत्तराखंड में बारिश के दौरान सड़क पर गुजरते लोग और बादलों से घिरा मौसम। मौसम उत्तराखंड: आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    मौसम उत्तराखंड: आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (436)
  • अल्मोड़ा (604)
  • उत्तरकाशी (281)
  • उत्तरप्रदेश (113)
  • उत्तराखंड (24,254)
  • उधमसिंह नगर (1,273)
  • क्राइम (3,375)
  • खेल (351)
  • चंपावत (942)
  • चमोली (429)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (603)
  • देहरादून (10,606)
  • नैनीताल (6,264)
  • पर्यटन (205)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (952)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (1,004)
  • यात्रा (389)
  • राजनीति (395)
  • राष्ट्रीय (1,114)
  • रुद्रप्रयाग (700)
  • रोजगार (483)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (602)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (875)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम मुख्यमंत्री धामी ने बालिकाओं संग सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, कहा- प्रेरणा और सकारात्मक बदलाव का सशक्त माध्यम लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी लालकुआं में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; पुलिस जांच में जुटी उत्तराखंड SDRF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू उत्तराखंड SDRF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सुरक्षित रेस्क्यू रुद्रप्रयाग में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका, प्रशासन हाई अलर्ट पर रुद्रप्रयाग में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: चारधाम यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका, प्रशासन हाई अलर्ट पर मौसम उत्तराखंड: आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें मौसम उत्तराखंड: आज 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की चेतावनी; मानसून अपडेट भी जानें