Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत – नवनियुक्त डीएम नवनीत पांडे ने संभाला कार्यभार , बताई प्राथमिकता
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत – नवनियुक्त डीएम नवनीत पांडे ने संभाला कार्यभार , बताई प्राथमिकता

Mohan Chandra Joshi August 12, 2023
ख़बर शेयर करें -

Champawat News: नवांगतुक जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे ने संभाला जिलाधिकारी चंपावत का पदभार।
जिलाधिकारी नवनीत पाण्डे द्वारा शुक्रवार को जनपद चंपावत के 23 वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया गया।
नवांगतुक जिलाधिकारी नवनीत पांडे 2015 के
आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी के रूप में कई जिलों में उपजिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य पदों एवं शासन में सेवाए दी हैं।
वह शासन में अपर सचिव शहरी विकास, अपर सचिव मुख्यमंत्री, निदेशक शहरी विकास सहित अन्य पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम जिलाधिकारी चंपावत के पद पर कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कोषागार द्वितालक का निरीक्षण किया। कोषागार निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त पंजिकाओं स्टांप, निर्वाचन संबंधी विभिन्न सामग्री आवश्यक दस्तावेजों का सूची के साथ मिलान व निरीक्षण किया।

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित विभिन्न अधिकारियों से जनपद के विकास कार्यों आदि के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा वर्तमान में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत किए जा रहे कार्यक्रमों पंच प्रण प्रतिज्ञा, वृक्षा रोपण, हर घर झंडा आदि कार्यक्रमों की जानकारी मुख्य विकास अधिकारी से ली तथा उन्होंने विभिन्न जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों आदि से इस अभियान को सफल बनाने हेतु अपना सहयोग देने की अपील की। मुख्य विकास अधिकारी आर एस रावत ने बताया कि जनपद के सभी 313 ग्राम पंचायतों सहित कुल 367 गांवों में यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और प्रत्येक गांव से कलश में मिट्टी एकत्रित कर विकासखंड मुख्यालय फिर जनपद मुख्यालय लाई जाएगी फिर उसे एकत्रित कर एक कलश में मिट्टी को दिल्ली पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को जन सहभागिता के साथ संपन्न कराया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक गांव में अमृत वाटिका बनाने के साथ ही वीर शहीदों, सपूतों के सिलापट भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के सफल संचालन हेतु जनपद स्तर पर जिला विकास अधिकारी को तथा ग्राम पंचायत स्तर पर संबंधित ग्राम प्रधान को नोडल बनाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा जिला कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर पटल सहायकों से आवश्यक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए।
इससे पूर्व जनपद आगमन पर जिलाधिकारी को कलक्ट्रेट में पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

इस दौरान विभिन्न जनप्रतिनिधियों ब्लॉक प्रमुख पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फर्त्याल, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय केएस बृजवाल, उप जिलाधिकारी सदर रिंकु बिष्ट सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों,कार्मिकों द्वारा नवांगतुक जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों से आए व्यक्तियों की भी समस्याएं सुनी।
जिला कार्यालय एवं कोषागार निरीक्षण के दौरान अपर जिला अधिकारी हेमंत कुमार वर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी सीमा बंगवाल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भगवत प्रसाद पांडे,गीता गौतम, डीडीएमओ मनोज पांडेय सहित जिला कार्यालय के विभिन्न पटल प्रभारी व सहायक आदि उपस्थित रहे।
इससे पूर्व नवागंतुक जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-09 का टनकपुर से चंपावत तक स्थलीय निरीक्षण भी किया गया। तथा साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के विभिन्न संवेदनशील स्थलों व जहा जहा पहाड़ी के ट्रीटमेंट का कार्य किया जा रहा है उनके निरीक्षण के दौरान आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय पंहुचकर प्रसिद्ध गौरल देवता, गोल्ज्यू मंदिर में पूजा अर्चना कर जिले के सुख शांति एवं विकास की कॉमना की।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi News: उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

पत्रकारों से मुखातिब हुए नवनियुक्त डीएम, बताई प्राथमिकता

चंपावत। जिलाधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नवांगतुक जिलाधिकारी नवनीत पाण्डेय द्वारा जिले के प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता की। प्रेस से मुखातिब होते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की जनपद चंपावत को आदर्श चंपावत बनाने की परिकल्पना के अनुरूप प्राथमिकता के तहत जिले के विकास हेतु कार्य किया जाएगा और 2025 तक जनपद चंपावत को देश का एक सर्वश्रेष्ठ जिला बनाया जायेगा।* उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य कराए जाएंगे, सरकार की योजनाओं को धरातल पर लाए जाने हेतु प्रमुखता से कार्य कराए जाएंगे। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं को त्वरित गति से नागरिकों तक पहुंचाकर लाभान्वित करना मुख्य लक्ष्य रहेगा। इसके साथ ही मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बताये गये जनपद स्तरीय जनहित के मुद्दों का समय रहते समाधान करना, मानसून सीजन के चलते आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थलों विशेष रूप से राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतते हुए अलर्ट मोड में रहकर कार्य करना, सुरक्षा व्यवस्था/प्रशासनिक व्यवस्था दूरस्त रखना, जनपद में चल रहे इनेशियेटिव कार्यों को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर जनता को कोई परेशानी न हो इसका भी विशेष ध्यान रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। वे योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए फील्ड में जाकर लोगों से सीधे बातचीत करके योजनाओं की जानकारी लेंगे। सभी लाभार्थी परक योजनाओं को धरातल पर लाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। जनता से मिलने का जो समय निर्धारित है, उसके बावजूद भी दूरदराज से आने वाले फरियादियों से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आंकड़ों पर विश्वास न कर भ्रमण करके सभी लाभार्थी परक योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता उनके द्वारा स्वयं देखी जाएगी। जीरो टारलेंस के आधार पर कार्य किया जायेगा। जनपद में स्वच्छता एवं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जाएगा।
इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा जनपद के विभिन्न जनहित के मुद्दों के संबंध में जिलाधिकारी को अवगत कराया गया।
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पाण्डेय, चंद्रशेखर जोशी, दिनेश पांडेय, सतीश जोशी, चंद्र बल्लभ ओली, गणेश पांडेय, संतोष जोशी, योगेश जोशी, हरीश पांडेय, दिनेश भट्ट अन्य मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत - नवनियुक्त डीएम नवनीत पांडे ने संभाला कार्यभार देवभूमि उत्तराखंड बताई प्राथमिकता मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

Mohan Chandra Joshi October 8, 2026
काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • क्राइम

Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Nainital News: डीएम का सख्त एक्शन, झोलाछाप डॉक्टरों के क्लीनिक होंगे सील, FIR के निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 7, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर रहने के आरोप में पुलिस जांच Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा

  • काशीपुर सामूहिक दुष्कर्म मामले की प्रतीकात्मक तस्वीर Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर
    • क्राइम

    Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

  • लालकुआं स्मैक मामले का खुलासा करते पुलिस अधिकारी Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई

  • मल्ला चौफुला क्षेत्रवासी आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन सौंपते हुए Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश

  • मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान और घर-घर सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (471)
  • अल्मोड़ा (641)
  • उत्तरकाशी (292)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,695)
  • उधमसिंह नगर (1,345)
  • क्राइम (3,538)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (305)
  • दुर्घटना (743)
  • देहरादून (11,343)
  • नैनीताल (6,584)
  • पर्यटन (222)
  • पिथौरागढ़ (483)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (985)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,219)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (415)
  • राष्ट्रीय (1,164)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (654)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (948)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Lalkuan Crime: बिंदुखत्ता में पहचान छिपाकर युवती के घर रह रहा था मुस्लिम युवक, पुलिस को सौंपा Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Crime: युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, दो नामजद आरोपियों पर केस दर्ज Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Nainital News: लालकुआं में 218 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस-SOG की बड़ी कार्रवाई Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Haldwani News: मल्ला चौफुला की सड़कें 20 फीट चौड़ी करने की मांग, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन Dehradun News: मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों के लिए विशेष अभियान, 8 से 20 अक्टूबर तक सत्यापन