चंपावत: निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी अधिकारी व कर्मचारी का मोबाइल फोन बंद नहीं मिलना चाहिए- डीएम
Champawat News: लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 की सफल संपादन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नवनीत पांडे द्वारा सभी अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपने मोबाइल फोन 24 घंटे खुले रखने के निर्देश दिए गए हैं।
निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने हेतु उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सबसे महतवपूर्ण सूचनाओं का आदान प्रदान करना है। वर्तमान में सारी सूचनाएं मोबाइल फोन से ही दी जाती हैं। जिसे लेकर सभी अधिकारियों को 24 घंटे अपने मोबाइल फोन खुले रखने होंगे। इस मामले में कोताही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। किसी तरह की निर्वाचन प्रक्रिया में सूचनाओं का आदान प्रदान त्वरित गति से होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी किसी भी सूरत में अपने मोबाइल फोन बंद नहीं रखें। अधिकारियों/कर्मचारियों के फोन बंद होने की स्थिति में सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


