चंपावत- मंडलायुक्त ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण ,व्यवस्थाओं को परखा
चम्पावत। मंडलायुक्त, कुमाऊं मंडल दीपक रावत जनपद चंपावत के भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में जाकर सभी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बने कोविड़ केयर यूनिट का निरीक्षण कर कहा कि सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। इसी तरह पैथोलॉजी लैब के कक्ष में जाकर वहां रखी मशीनों एवं उपकरणों की व्यवस्था की जांच की। चाइल्ड केयर, वेंटिलेटर, आईसीयू यूनिट जैसे तमाम कक्षों में जाकर सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने दवा सेंटर का भी निरीक्षण कर, दवा केंद्र में उपलब्ध दवाओं एवं कम हुई दवाओं कि लिस्ट देखकर सभी दवाओं कि आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट जैसे कोविड़ में प्रयुक्त सामग्री की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कहा कि कोराना अनुरूप व्यवहार का कड़ाई से पालन किया जाए ।
इस दौरान उनके साथ डीएम विनीत तोमर, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, सीएमओ डॉ केके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ इंद्रजीत पांडे, तहसीलदार ज्योति धपवाल अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


