चंपावत : आपसी सामंजस्य व सहयोग से विवादों को निपटाने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है लोक अदालत।
Champawat News: आपसी सामंजस्य व सहयोग से विवादों को निपटाने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है लोक अदालत।
अध्यक्ष/ जिला जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कहकशा खान की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला न्यायालय चम्पावत सभागार में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 सितम्बर 2023 के सफल आयोजन हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जनपद न्यायाधीश ने कहा गया कि लोक अदालत आपसी सुलह या बातचीत की एक प्रणाली है। यह एक ऐसा मंच है जहां अदालत में लंबित मामलों (या विवाद) या जो मुकदमेबाजी से पहले के चरण में हैं, उन 2 पक्षों में समझौता किया जाता है या सौहार्दपूर्ण तरीके से निपटाया जाता है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 09 सितम्बर, 2023 में अधिक से अधिक प्री-लिटिगेशन के वादों एवं पेंडिंग वादों के निस्तारण हेतु चर्चा की गई एवं प्री-लिटिगेशन के अधिक से अधिक मामलों को नियत व निस्तारित करवाने हेतु निर्देशित किया गया।
उक्त बैठक में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अरूण वोहरा, सीनियर सिविल जज हेमन्त सिंह राणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानी पसबोला, सिविल जज जहा आरा, सी०ओ० चम्पावत विवेक कुटियाल, ए०आर०टी०ओ० टनकपुर, समस्त अधिवक्तागण, पुलिस विभाग से आए समस्त थानाध्यक्षों एवं बैंक कर्मचारियों द्वारा बैठक में प्रतिभाग किया गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


