चंपावत – जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण
संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को दिए आवश्यक निर्देश
Champawat News: जिला निर्वाचन अधिकारी नवनीत पांडे द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले के विभिन्न दूरस्थ मतदान केंद्रों जूनियर हाईस्कूल दुधौरी लड़ाबोरा, जूनियर हाईस्कूल पचनई ,प्राथमिक विद्यालय खटोली, रमक व वैला का स्थलीय निरीक्षण करते सभी आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मूलभूत आवश्यक सुविधाओं का जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित मानक के अनुरूप अब तक की गयी तैयारियों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों, बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों से निर्भीक एवं निडर होकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की और कहा की मतदान करना हम, आप और सब का संवैधानिक अधिकार है।
निरीक्षण के दौरान पोलिग बूथों पर उन्होंने आवश्यक न्यूनतम सुविधा पेयजल, स्वच्छता, शौचालय, विकलांग वोटरों के लिये रैंप आदि के बारे में संबंधितों से पूछताछ की तथा निर्देशित करते हुए कहा कि सभी तैयारियां समय पूर्ण कर ली जाये। ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


