Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • संस्कृति

Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

देवीधुरा धाम का प्रसिद्ध बग्वाल मेला आस्था, लोकसंस्कृति और परंपरा के रंग में शुरू हो गया है। 4 सितंबर तक चलने वाले इस 13 दिवसीय मेले का सबसे बड़ा आकर्षण 28 अगस्त को होने वाली ऐतिहासिक बग्वाल होगी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मेले के शुभारंभ के साथ श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन में सहयोग की अपील की।
Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए

देवीधुरा धाम में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बग्वाल मेले का शुभारंभ कर माँ वाराही देवी की पूजा-अर्चना की।

ख़बर शेयर करें -

13 दिवसीय मेले का 4 सितंबर तक आयोजन, श्रद्धा और संस्कृति के बीच चारों खामों की ऐतिहासिक बग्वाल पर रहेगी नजर

चंपावत, 23 अगस्त 2026: उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विश्व प्रसिद्ध देवीधुरा धाम में आयोजित 13 दिवसीय देवीधुरा बग्वाल मेले (आषाढ़ी मेला) का विधिवत शुभारंभ किया। माँ वाराही देवी मंदिर परिसर के मुख्य द्वार पर फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया गया। मेला 4 सितंबर तक श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और सुरक्षा के समन्वय के साथ आयोजित होगा। मेले का मुख्य आकर्षण ऐतिहासिक बग्वाल है, जिसका आयोजन 28 अगस्त को होगा।

इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद मंत्री ने माँ वाराही देवी के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर जनपदवासियों सहित प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं शांति की कामना की। इस अवसर पर स्थानीय जनता, श्रद्धालुओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani: आयुक्त की जनसुनवाई में कई समस्याओं का निस्तारण, चित्रशिला घाट कथित अतिक्रमण पर जांच के आदेश

उद्घाटन कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों, पारंपरिक छलिया नृत्य एवं कलश यात्रा के साथ अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य बाजार से मंदिर मंडल तक निकाली गई शोभायात्रा में महिलाओं एवं छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रतिभाग कर क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक प्रस्तुत की। संस्कृत महाविद्यालय देवीधुरा के विद्यार्थियों एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं द्वारा वेद मंत्रों एवं स्वस्ति वाचन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध माँ वाराही धाम के वार्षिक मेले का शुभारंभ करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि देवीधुरा धाम उत्तराखंड सहित देश-विदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र है। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित होने वाली ऐतिहासिक बग्वाल इस मेले की विशिष्ट पहचान है, जिसमें चारों खामों के लोग उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

मंत्री ने माँ वाराही धाम से अपने बचपन के जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनके लिए विशेष आस्था और आत्मीयता का केंद्र रहा है। उन्होंने प्रदेश एवं देशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में देवीधुरा पहुंचकर माँ वाराही के दर्शन करने तथा मेले को शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

उद्घाटन के पश्चात मंदिर समिति की ओर से मंत्री राम सिंह कैड़ा को स्मृति चिन्ह एवं अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देवीधुरा बग्वाल मेले में सात थोक एवं चार खामों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं प्रतिभागी शामिल होते हैं। प्रशासन एवं मेला समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित की गयी है।

यह भी पढ़ें 👉  Udham Singh Nagar: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से बड़ा हादसा, दो भाई मलबे में दबे; एक की मौत

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, मेला संयोजक मोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष माँ वाराही शक्तिपीठ ट्रस्ट हीरा वल्लभ जोशी, पूर्व अध्यक्ष मंदिर कमेटी खीम सिंह लमगड़िया, नरेंद्र सिंह लडवाल, राजेश बिष्ट, अमित लमगड़िया, लक्ष्मी दत्त जोशी, जगदीश सिंह सिनग्वाल, नगर पंचायत पाटी अध्यक्ष नारायण लाल, अपर जिलाधिकारी कृष्ण नाथ गोस्वामी, उप जिलाधिकारी पाटी नीतू डांगर, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत अनिल जोशी, सदस्य जिला पंचायत ढोलीगांव नैनीताल बहादुर सिंह नदगली, हयात सिंह बिष्ट, प्रधान वालिक राजेंद्र बिष्ट, ट्रस्टी मोहन सिंह सिनग्वाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: #BagwalMela #ChampawatNews #DevidhuraBagwal #DevidhuraDham #UttarakhadNews

Related Stories

हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार

Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • हरिद्वार

Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राष्ट्रीय

Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
उत्तराखंड में भारी बारिश और यलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: आज 7 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट, पहाड़ से मैदान तक मानसून एक्टिव

Mohan Chandra Joshi August 23, 2026
तमक नाले में लापता चालक हवलदार की तलाश के दौरान रेस्क्यू अभियान Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • दुर्घटना

Chamoli News: तमक नाले में अतिवृष्टि से लापता चालक हवलदार का शव 12 दिन बाद बरामद

Mohan Chandra Joshi August 22, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा देवीधुरा बग्वाल मेले का शुभारंभ करते हुए Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • संस्कृति

    Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल

  • हरिद्वार में संत समागम के दौरान एक राष्ट्र-एक चुनाव पर संवाद Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर
    • उत्तराखंड
    • हरिद्वार

    Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर

  • नैनीताल डीएम ललित मोहन रयाल जिला बदर के आदेश जारी करते हुए Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त

  • रुड़की में शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड के बाद पुलिस मुठभेड़ का प्रतीकात्मक दृश्य Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • हरिद्वार

    Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार

  • लालकुआं-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का प्रतीकात्मक दृश्य Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • राष्ट्रीय

    Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (464)
  • अल्मोड़ा (623)
  • उत्तरकाशी (285)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,230)
  • उधमसिंह नगर (1,324)
  • क्राइम (3,485)
  • खेल (361)
  • चंपावत (981)
  • चमोली (450)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (301)
  • दुर्घटना (713)
  • देहरादून (11,106)
  • नैनीताल (6,479)
  • पर्यटन (214)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (978)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,156)
  • यात्रा (414)
  • राजनीति (410)
  • राष्ट्रीय (1,155)
  • रुद्रप्रयाग (719)
  • रोजगार (514)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (637)
  • संस्कृति (230)
  • स्वास्थ्य (1,371)
  • हरिद्वार (923)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Champawat News: देवीधुरा धाम में बग्वाल मेले का भव्य आगाज, 28 अगस्त को होगी ऐतिहासिक बग्वाल Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Haridwar News: ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम में मंथन, विकास की निरंतरता पर जोर Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Nainital News: गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत दो आरोपी जिला बदर, दो के नोटिस निरस्त Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Roorkee Crime: शराब कैंटीन संचालक हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; दो फरार Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया  कम; जानिए पूरा टाइम टेबल Railway News: लालकुआं-बेंगलुरु ट्रेन अब नियमित एक्सप्रेस, किराया कम; जानिए पूरा टाइम टेबल