Champawat: सीएम धामी आज टनकपुर में वृहद रोजगार मेले का करेंगे शुभारंभ , पढ़िए पूरा कार्यक्रम
चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय भ्रमण पर जनपद चंपावत आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 11:00 बजे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर पहुंचेंगे और वहा आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेले का उद्घाटन करेंगे।
साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज टनकपुर में स्थापित उपकरणों का लोकार्पण किया जाएगा और जनपद हेतु विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया जाएगा। उसके बाद 12:15 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज से प्रस्थान कर 12:30 बजे बीआरओ हीरक परियोजना टनकपुर पहुंचेंगे। माननीय मुख्यमंत्री का 12:30 बजे से 13:45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री 13:45 बजे बीआरओ हीरक परियोजना से प्रस्थान कर 13:55 बजे स्टेडियम हेलीपेड टनकपुर पहुंचकर 14:00 बजे देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।


मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


