Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत- सीएम धामी ने किया उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ ,87.28 करोड़ की दी सौगात , की यह बड़ी घोषणाएं
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत- सीएम धामी ने किया उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ ,87.28 करोड़ की दी सौगात , की यह बड़ी घोषणाएं

Mohan Chandra Joshi January 15, 2023
ख़बर शेयर करें -

Champawat News: चंपावत जिले के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चंपावत के विकास हेतु कुल 87.28 करोड़ रुपये की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने विधानसभा चम्पावत हेतु 4469.35 लाख रुपए की 11 योजनाओं का शिलान्यास तथा 258.15 लाख रुपए की 01 योजना का लोकार्पण किया। विधानसभा लोहाघाट हेतु 779.45 लाख रुपए की कुल 4 योजनाओं का शिलान्यास एवं 3321.13 लाख रुपए की 3 योजनाओं का लोकार्पण किया।
हरेला क्लब टनकपुर द्वारा आयोजित उत्तरायणी कौथिग मेले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया।
मुख्यमंत्री ने जिले के विकास हेतु विभिन्न घोषणाएं की।
जिसमें टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किया जाएगा।
राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढांग धुरा रीठासाहिब के ब्रजनगर तालियाबांज प्रभाग पर एवं राज्य प्रभाग संख्या 110 सुखिढांग श्यामलाताल मार्ग पर हॉटमिक्स के द्वारा रोड का सुधारीकरण किया जाएगा।
ललुवापानी बनलेख प्रस्तावित राज्यमार्ग का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किया जाएगा तथा ठीक प्रकार से इसका पुनर्निर्माण का कार्य किया जाएगा।
चम्पावत विधानसभा के आंतरिक सम्पर्क मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।
टनकपुर गाँधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण किया जाएगा।

मेले के शुभारंभ अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने उत्तरायणी पर्व की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। आज के दिन भगवान सूर्य के उत्तरायण में आने से एक बेहतर शुरूआत होती है। हमारे जीवन में उत्साह एवं शक्ति प्राप्त होती है। इसी उत्साह एवं शक्ति से हम राज्य के विकास में हम आगे बढ़ेंगे।

हरेला क्लब द्वारा लगातार उत्तरायणी कौथिग का आयोजन किया जा रहा है। यह संस्था हमारी संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। इसी प्रकार हरेला पर्व जो हमारे पर्यावरण का प्रतीक है आज पूरे राष्ट्र के वैज्ञानिक व जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों द्वारा इस हरेला पर्व के महत्व को समझाा गया है कि यह हमारे पर्यावरण के संरक्षण के लिए कितना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने हमारे योग को अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्धि दिलाई है। आज हमारे सभी धार्मिक स्थल विकास की ओर अग्रसर हैं। केदारनाथ, बद्रीनाथ का मास्टर प्लान तैयार कर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। स्वदेश दर्शन में चम्पावत जिले के गोरखनाथ, मां वाराही, मां पूर्णागिरि धाम आदि धार्मिक स्थानों को विकसित करने का प्रस्ताव भारत सरकार में भेजा गया है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नमामि गंगे, निर्मल गंगा अभियान सहित अनेक अभियान चल रहे हैं। नमामि गंगे अभियान के अतंर्गत मां शारदा नदी को भी इसमें सम्मिलित किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत शारदा नदी में सम्मिलित होने वाले नदी नालों में एसटीपी लगाने का प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

सीएम ने कहा कि विकास कार्य धन की वजह से नहीं रूकेंगे। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जिले के विकास हेतु बेहतर योजनाएं बनाएं। चंपावत को मॉडल जिला बनाए जाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और सरकार के सभी विभागों को इस काम में लगाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टनकपुर को अन्य बड़े शहरों से रेल सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क मार्गों को ठीक किया जा रहा है। टकनपुर सितारगंज टू लेन को फोर लेन बनाने को केंद्रीय परिवहन मंत्री से वार्ता की गई है। सीएम ने कहा कि आंधी आए या तूफान नहीं रूकेगा विकास का यह अभियान। यह विकास का रथ अब नहीं रूकेगा। उत्तराखंड राज्य 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में गिना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

उन्होंने कहा कि हल्द्वानी जिस तरह पहाड़ का एक द्वार है उसी तरह टनकपुर भी एक द्वार है। जिसका चहुमुंखी विकास किया जाएगा।

इस अवसर पर हरेला क्लब की महिला विंग ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया व छोलिया दल द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा क्लब की महिला सदस्यों के स्टॉल में जाकर पहाड़ी व्यंजनों का भी स्वाद चखा तथा पुनः सभी को मकर संक्रांति की बधाई दी।


इस अवसर पर अपने संबोधन में अध्यक्ष वन विकास निगम कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि शारदा घाट को हरिद्वार की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है यह मुख्यमंत्री जी की क्षेत्र के विकास के लिए दूरगामी सोच है। उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री के प्रयासों से टनकपुर में राज्य का नंबर एक बस अड्डा बनने जा रहा है।
इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें विधानसभा क्षेत्र चंपावत में लोक निर्माण विभाग की 24.85 किमी सूखीढांग-डांडा- मीनार मोटर मार्ग के 6.00 किमी से 29.85 का पुनर्निर्माण एवं डामरीकरण का कार्य, पर्यटन विभाग की जनपद चंपावत के अंतर्गत बूम टनकपुर में राफ्टिंग हेतु टिकट काउंटर शौचालय एवं एप्रोच पाथ का निर्माण, चरण मंदिर टनकपुर जौलजीबी रोड में राफ्टिंग हेतु मुख्य सड़क मार्ग में महाकाली नदी तक एप्रोच का निर्माण, जनपद चंपावत में सुलभ इंटरनेशनल द्वारा संचालित 5 शौचालयों रीठा साहिब, बस स्टेशन चंपावत, शांत बाजार चंपावत, बस स्टेशन टनकपुर व टैक्सी स्टैंड टनकपुर की मरम्मत एवं उच्चीकरण, चंपावत नगर में पर्यटन विभाग के स्टाफ क्वार्टर का निर्माण, चंपावत में मार्केट एवं कम्युनिटी सेंटर का निर्माण, चंपावत में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, टनकपुर में मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण, निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम की टनकपुर (ग्रामीण) पे.यो., दियूरी (रेट्रो) पे.यो, बनबसा (ग्रामीण) पे.यो का शिलान्यास तथा निर्माण इकाई उत्तराखंड पेयजल निगम की चंपावत अंतर्गत पुलिस थाना तामली के प्रशासनिक भवन का निर्माण का लोकार्पण किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, छह वरिष्ठ चिकित्सकों के तबादले


विधानसभा लोहाघाट अंतर्गत पर्यटन विभाग की देवीधार मेला क्षेत्र में परिक्रमापथ एवं पर्यटकों हेतु व्यूप्वाइंट-पर्यटक छतरी एवं बैंचेंज का निर्माण, राजकीय सिंचाई लोहाघाट की नाबार्ड मद के अंतर्गत लोहावती नदी पर कोलिढेक कृत्रिम झील का निर्माण, नाबार्ड के अंतर्गत जनपद चंपावत के विकासखंड बाराकोट के ग्राम बोतड़ी की बाढ़ सुरक्षा योजना का लोकार्पण तथा निर्माण शाखा उत्तराखंड पेयजल निगम की बलई पंपिंग पेयजल योजना, बैढ़ाओम एवं ढटी गांव पंपिंग पेयजल योजना, लोहाघाट में मल्टी लेवल पार्किंग-1 का निर्माण, लोहाघाट में मल्टीलेवल पार्किंग-2 के निर्माण योजनाओं का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष विपिन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा,भाजपा प्रदेश मंत्री हेमा जोशी, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, सीडीओ आर एस रावत एसडीएम रिंकू बिष्ट,सुंदर सिंह,हरेला क्लब अध्यक्ष डीडी भट्ट, संरक्षक डा. दिनेश चंद्र पाठक, शंकर गड़कोटी, विजय चंद, धर्मेंद्र चंद, महेश चंद, सुनीता वर्मा, सुमन गहतोड़ी, विद्या जुकरिया सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक विभागों के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: 87.28 करोड़ की दी सौगात Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर की यह बड़ी घोषणाएं चंपावत- सीएम धामी ने किया उत्तरायणी कौथिग मेले का शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड

Related Stories

हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • स्वास्थ्य

Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर

Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम को लेकर जारी चेतावनी। Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: कल से और तेज होगा मानसून, दो जिलों में ऑरेंज तो नौ जिलों में येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi August 4, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हल्द्वानी एसटीएच में कोरोना जांच और स्वास्थ्य व्यवस्था की प्रतीकात्मक तस्वीर Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • स्वास्थ्य

    Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

  • महिला की संदिग्ध मौत की घटना की प्रतीकात्मक तस्वीर Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर

    Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी

  • राजस्व परिषद की बैठक में राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान के आधुनिकीकरण पर चर्चा करतीं आयुक्त एवं सचिव रंजना राजगुरु। Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक

  • देहरादून में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान। Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा

  • बागेश्वर की जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे द्वारा 5 अगस्त को स्कूलों में अवकाश का आदेश जारी। Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (460)
  • अल्मोड़ा (621)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (25,009)
  • उधमसिंह नगर (1,313)
  • क्राइम (3,458)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (439)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (684)
  • देहरादून (10,997)
  • नैनीताल (6,427)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (973)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,122)
  • यात्रा (411)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,148)
  • रुद्रप्रयाग (715)
  • रोजगार (512)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (630)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,367)
  • हरिद्वार (911)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Haldwani: एसटीएच में कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Bageshwar: जंगल में मवेशी चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत, तेंदुए के हमले की आशंका पर जांच जारी Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Uttarakhand News: अल्मोड़ा का राजस्व पुलिस व भूलेख सर्वेक्षण संस्थान होगा हाईटेक Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा Dehradun: सड़क सुरक्षा पर डीएम का सख्त एक्शन, ब्लैक स्पॉट होंगे सुरक्षित, हर माह होगी प्रगति समीक्षा Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी Uttarakhand Weather Alert: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल यहां बंद रहेंगे सभी स्कूल; आदेश जारी