Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत उपचुनाव: भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों का लिया जायजा
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत उपचुनाव: भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने निर्वाचन संबंधी तैयारियों का लिया जायजा

Mohan Chandra Joshi May 11, 2022
ख़बर शेयर करें -

चम्पावत। उप निर्वाचन 55-विधानसभा चंपावत को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं स्वतन्त्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उप निर्वाचन हेतु तैनात प्रेक्षक सामान्य अल्का श्रीवास्तव एवं प्रेक्षक निर्वाचन व्यय वीरेन्द्र सिंह बोहरा द्वारा उप निर्वाचन चंपावत हेतु तैनात विभिन्न निर्वाचन व्यवस्थाओं के नोडल अधिकारियों के साथ जिला कार्यालय सभागार में बैठक कर निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली गई।

बैठक में सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि उप निर्वाचन को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रुप से संपन्न कराना सभी की जिम्मेदारी है।
सभी अधिकारी निर्वाचन में दिए गए दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार कार्य करें।

बैठक में व्यय प्रेक्षक वीरेन्द्र सिंह बोहरा द्वारा कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशानुसार प्रत्येक प्रत्याशी के द्वारा निर्वाचन के दौरान किए गए संपूर्ण व्यय का लेखा जोखा रखा जाता है, इस हेतु व्यय अनुवीक्षण तंत्र के अंतर्गत तैनात समस्त टीमें निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार कार्य करें।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी ने 55- विधानसभा चम्पावत उप निर्वाचन हेतु जिले में की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि जिले में कुल 123 स्थलों में कुल 151 मतदान केद्र/बूथ स्थापित हैं जिले में 96213 मतदाता हैं जिनमें
50171 पुरुष व 46042 महिला वोटर हैं। जिले में कुल 1376 सर्विस वोटर है, साथ ही जनपद में शत-प्रतिशत मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र भी बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि उप निर्वाचन को संपन्न कराए जाने हेतु पर्याप्त संख्या में कार्मिक उपलब्ध हैं कार्मिकों का प्रथम रेंडमाइजेशन कर लिया गया है जिन्हें आगामी 14 व 15 मई को प्रथम तथा 24 और 25 मई को द्वितीय निर्वाचन संबंधी एवं ईवीएम प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही तृतीय प्रशिक्षण मतदान पार्टी के रवाना होने से पहले रिटर्निंग अधिकारी स्तर पर दिया जाएगा। विधानसभा उप निर्वाचन-2022 हेतु विधानसभा अंतर्गत 5 जोनल एवं 21 सेक्टर बनाए गए हैं। इस हेतु रिजर्व सहित 8 जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 22 माईक्रोओब्जवर नियुक्त किए गए हैं। निर्वाचन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने हेतु विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण भी जिले में दिए जा रहे हैं। सभी 151 मतदान केद्रों में न्यूनतम आवश्यक सेवाएं उपलब्ध हैं। मतदान हेतु जिले में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेक) कर मशीनें मतदान हेतु वेयरहाउस में रख दी गई हैं। जिसकी पूर्ण अभिरक्षा के लिए सुरक्षा बल तैनात होने के साथ ही सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

विधानसभा अंतर्गत मतदान प्रतिशत बढ़ाए जाने हेतु स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां भी की जा रही हैं इसके अतिरिक्त निर्वाचन संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु टोल फ्री नंबर 1950, पूरे 24 घंटे कार्यरत है।
जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि जिले में मतदान के दिन 76 मतदान केद्रों में मतदान प्रक्रिया की वेबकास्टिंग की जाएगी।16 मतदान पार्टियां जो पैदल दूरी पर हैं मतदान से 2 दिन पूर्व 29 मई को रवाना हो जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Char Dham Yatra: CM धामी ने की समीक्षा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात पर दिए निर्देश

जिले में 9 शैडो एरिया जहां पर संचार व्यवस्था नहीं है वहां पुलिस वायरलेस के माध्यम से संचार व्यवस्था सुचारू रहेगी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक देवेद्र सिंह पिंचा ने मा0 प्रेक्षकों को अवगत कराया कि निर्वाचन के दौरान निर्वाचन सम्बन्धी सुरक्षा हेतु 3 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स व 1 कंपनी पीएसी जनपद में आ रही है।साथ ही विधानसभा के सभी बैरियरों में चेकिंग अभियान चल रहा है सभी टीमें कार्यरत हैं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, अपरजिलाधिकारी हेमन्त कुमार वर्मा, एम0सी0सी नोडल रिंकू बिष्ट, व्यय अनुवीक्षण नोडल वरिष्ठ कोषाधिकारी रिचांशु शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • सामान्य प्रेक्षक एवं व्यय प्रेक्षक ने वेयरहाउस का निरीक्षण किया

चम्पावत। 55-विधानसभा चम्पावत उप चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग से चंपावत उप निर्वाचन हेतु तैनात सामान्य प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव एवं व्यय प्रेक्षक वीरेद्र सिंह बोहरा ने जिला मुख्यालय स्थित कलक्ट्रेट परिसर में ईवीएम हेतु रखे गए वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने सिविजिल निर्वाचन कंट्रोल रूम,कॉल सेंटर 1950 व मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति कक्ष का निरीक्षण कर संबंधित नोडल व प्रभारी अधिकारियों से जानकारी ली गई। इसके उपरांत माननीय प्रेक्षकों द्वारा तहसील चंपावत में बने नामांकन कक्ष पंहुचकर नामांकन प्रक्रिया में प्रतिभाग कर रिटर्निंग अधिकारी से आवश्यक जानकारी ली गई। तत्पश्चात उन्होंने गौरलचौड़ मैदान स्थिति उप निर्वाचन हेतु बनाए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का भी निरीक्षण कर जिलाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का भी जायजा लिया और जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा दोनों प्रेक्षकों को उप निर्वाचन हेतु की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों के बारे में जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी नरेद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेद्र सिंह पिंचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा उपजिलाधिकारी बिष्ट,अनिल चन्याल आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत चंपावत उपचुनाव: भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों ने निर्वाचन संबंधित तैयारियों का लिया जायजा देवभूमि उत्तराखंड

Related Stories

उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
हल्द्वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों को निर्देश देते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: 17 सितंबर से शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’, जन-जन तक पहुंचेगा विकास और जनकल्याण का संदेश

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
देहरादून में अभिसूचना एवं सुरक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते डीजीपी दीपम सेठ Dehradun: DGP दीपम सेठ ने की अभिसूचना व सुरक्षा विभाग की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: DGP दीपम सेठ ने की अभिसूचना व सुरक्षा विभाग की समीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • श्रावस्ती में सत्य साधक विजेंद्र पांडे गुरु जी आध्यात्मिक संदेश देते हुए दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी
    • अध्यात्म
    • उत्तरप्रदेश

    दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी

  • उत्तरकाशी के मोरी में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर और SDRF का रेस्क्यू अभियान Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू
    • उत्तरकाशी
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू

  • रामनगर में पुलिस की कार्रवाई के दौरान बरामद 7.553 किलोग्राम अवैध गांजा Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

  • देहरादून में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते जिलाधिकारी आशीष चौहान Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी

  • हल्द्वानी में भारतीय ज्ञान परंपरा पर आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,513)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,003)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (733)
  • देहरादून (11,251)
  • नैनीताल (6,539)
  • पर्यटन (217)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (524)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (647)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी दुख मनुष्य का सबसे बड़ा मित्र, जीवन की सच्चाई समझाता है: विजेंद्र पांडे गुरु जी Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू Uttarkashi Accident: मोरी में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, एक की मौत; 11 घायल रेस्क्यू Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार Nainital News: रामनगर में 7.553 किलो गांजे के साथ दो महिलाओं समेत पांच तस्कर गिरफ्तार Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी Dehradun: जल जीवन मिशन की लंबित योजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंगी, ‘हर घर जल’ प्रमाणन में तेजी Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर Haldwani: भारतीय ज्ञान परंपरा पर सात दिवसीय कार्यक्रम संपन्न, भविष्य के शोध और बौद्धिक संपदा पर जोर