Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चंपावत: मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट स्कूल- स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

चंपावत: मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट स्कूल- स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ

Mohan Chandra Joshi May 11, 2023
ख़बर शेयर करें -

आदर्श चंपावत एवं आदर्श उत्तराखण्ड बनाने की दिशा में बढ़ा एक और कदम- मुख्यमंत्री

  • प्रथम चरण में 137 विद्यालय चुने गये है इस अभियान में। लगभग 5500 बच्चे होंगे लाभान्वित
  • मुख्यमंत्री ने 10 विद्यालयों को संपर्क टीवी, डिवाइस एवं शिक्षा किट भी की प्रदान।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के माध्यम से बच्चों तक आसानी से बनेगी शिक्षा की पहुंच।

विद्यालयों में होगी स्मार्ट कक्षाएं संचालित

Champawat News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को चम्पावत के गोरलचोड़ स्थित आडिटोरियम में स्मार्ट स्कूल -स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
उन्होंने कहा कि इससे शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम प्राप्त होंगे उन्होंने इसे चंपावत को आदर्श जनपद बनाने की दिशा में बढ़ाया कदम बताते हुए कहा कि यह आदर्श उत्तराखण्ड के लिये भी अच्छी पहल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ’’सम्पर्क’’ अर्थात ’’जुड़ना’’, समाज के वंचित और हाशिए पर रह रहे लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना संपर्क फाउण्डेशन के उद्वेश्य को सार्थक करता है। उन्होंने इसके लिये सम्पर्क फाउण्डेशन के प्रयासों को भी समाजहित में बताया। उन्होंने कहा कि आज का युग साइंस और टेक्नोलॉजी का है और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी भी कहा करते हैं कि देश के विकास के लिए लोग साइंस और टेक्नोलॉजी का भरपूर उपयोग करें। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के माध्यम से हम कार्यों को आसानी के साथ ही कम समय में अधिक काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा की विद्यालयों को संपर्क स्मार्ट डिवाइस दिए गए हैं जिससे बच्चे आसानी से, सरल भाषा में, आनंदमय तरीके से शिक्षा ले सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत का निर्माण हो रहा है। दुनिया में अनेक देशों की अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, खराब हो रही है वहीं भारत की अर्थव्यवस्था इस विषम समय में भी 11 वें स्थान से 5 वें स्थान की अर्थव्यवस्था बन गई है। आने वाले समय में स्वतंत्रता की शताब्दी में भारत दुनिया का नेतृत्व करने वाला भारत बन जाएगा। किसी भी देश का सामाजिक एवं आर्थिक विकास उस देश के नौनिहाल व बच्चें है। उनकी शिक्षा किस प्रकार की हो, उसकी गुणवत्ता किस प्रकार की हो उस पर निर्भर करता है। यह सब कार्य शिक्षकों के जिम्मे है। पहला संस्कार माता-पिता देते हैं दूसरा शिक्षक गण देते हैं। उन्हें जीवन में शिक्षा देने, आगे बढ़ाने का कार्य शिक्षक करते हैं। चंपावत से निकलने वाले बच्चें विभिन्न क्षेत्रों में जाएंगे वहां जाकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ ही गांव, क्षेत्र, जिला, प्रदेश का नाम रोशन करेंगे, वहीं शिक्षकों का भी नाम रोशन करेंगे, जहां से उन्होंने शिक्षा ग्रहण की।

यह भी पढ़ें 👉  Kichha News: NH-74 पर ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो मासूम बेटियां घायल

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा का चम्पावत में बनाये जा रहे कैंपस का शासनादेश जारी कर दिया गया है। साथ ही चम्पावत जिले के सभी विद्यालय भवनों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण सहित सभी में आवश्यक सुविधाए उपलब्ध करायी रही है, उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़़े व्यक्ति तक आधुनिक शिक्षा पहॅुचाने का कार्य संपर्क फाउण्डेशन, सरकार के सहयोग से किया जा रहा है। राज्य के सरकारी स्कूलों में अभिनव और अपनी तरह का पहला अध्ययन कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए राज्य सरकार और संपर्क फाउंडेशन की यह साझेदारी शिक्षा की बेहतरी के लिये किया जा रहा प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अनेक नवाचार हो रहे हैं साथ ही अनेक चुनौतियां भी आई है। इन सभी चुनौतियों के मध्य नई शिक्षा नीति आई है। यह नीति स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा को नए आयाम देने का कार्य करेगी। वही सभी वर्गों के लोगों के लिए समानता के अधिकार के तहत शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी। नई शिक्षा नीति के तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के अध्ययन छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा। उत्तराखंड प्रथम राज्य है जिसने नई शिक्षा नीति है जो उसे स्कूली शिक्षा में पूरी तरह से लागू किया गया है। संपर्क फाउंडेशन ने इस कार्य में जो स्मार्ट कक्षाओं की नींव रखी गई है उससे बच्चों को लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित

इस अवसर पर सम्पर्क फाउंडेशन के फाउंडर चेयरमैन, विनीत नायर ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि शासकीय स्मार्ट स्कूल्स स्मार्ट ब्लॉक्स कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य में चंपावत जिले के चंपावत ब्लॉक में 137 स्कूलों के 274 शिक्षकों को प्रशिक्षण देकर 5484 बच्चों के अध्ययन के परिणामों में सुधार लाना है। चंपावत ब्लॉक में 100 दिनों तक सफल क्रियान्वयन करने के बाद इस कार्यक्रम का विस्तार समयबद्ध तरीके से पौड़ी जिले के खिर्सु ब्लॉक में किया जाएगा। सम्पर्क की टीम शिक्षकों की क्षमताओं का विकास भी सुनिश्चित करेगी ताकि शिक्षण व्यवस्थित और आसान बन सके। उन्होंने बताया कि सम्पर्क फाउंडेशन अपने अभिनव अध्ययन के संसाधनों की संपूर्ण श्रृंखला को स्मार्ट स्कूल्स स्मार्ट ब्लॉक्स प्रोग्राम में ले कर आया है। ये संसाधन राज्य के पाठ्यक्रम और एससीईआरटी के अनुरूप है, और कक्षा में अध्ययन की प्रक्रिया को पूरी तरह से बदल देंगे सुविधा युक्त बनाने में मददगार होगा। इस कार्यक्रम के लिए सम्पर्क द्वारा प्रदान किए जाने वाले संसाधनों में हर स्कूल के लिए टीवी सेट, सम्पर्क टीवी डिवाईसेज, सम्पर्क स्मार्ट शाला एप्लीकेशन, सम्पर्क दीदी ऑडियो बॉक्स के साथ गणित एवं अंग्रेजी किट, 500 पाठ योजनाएँ , 1100 पाठ के वीडियो, टीएलएम के साथ 450 गतिविधियां, कक्षा और विषय के अनुरूप 2000 वर्कशीट, मूल्यांकन के लिए 3000 प्रश्न – केबीसी के प्रारूप में सम्पर्क दीदी के सवाल, कक्षा 6 से 8 के लिए विज्ञान विषय पर गाने एवं प्रयोग के वीडियो और शिक्षकों के लिए संसाधन पुस्तिका शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि सम्पर्क एफएलएन टीवी कक्षा 1 से कक्षा 5 के लिए एक किफायती प्लग-एंड-प्ले डिवाइस है, जिसमें एक एंड्रॉयड सेट-टॉप बॉक्स और एक रिमोट होता है। इसे संभालना और चलाना बहुत आसान है और यह सामान्य टेलीविज़न को एक संवादपूर्ण एवं दिलचस्प अध्ययन के मंच में बदल देता है, जिससे कक्षा एक स्मार्ट क्लासरूम बन जाती है। सम्पर्क की टीम जिला, ब्लॉक, और क्लस्टर के स्तर पर शैक्षणिक पदाधिकारियों को स्कूलों और कक्षाओं में टीएलएम और संसाधनों के उपयोग पर निगरानी रखने का प्रशिक्षण भी देगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

इस अवसर पर जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक आदर्श चंपावत की जो अवधारणा दी थी वह सफलता के नए मुकाम गढ़ रही है। जिसके तहत चम्पावत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। जनपद के विकास के लिए शासन की ओर से लगातार फंडिंग भी उपलब्ध कराई जा रही है। जिसमें कुछ कार्य प्रारंभ हो चुके हैं तथा कुछ कार्य योजना स्तर पर हैं। जनपद में साइंस सेंटर का भी निर्माण होने जा रहा हैं। जिसके लिए भूमि भी हस्तांतरित की जा चुकी है साथ ही डीपीआर के लिए भी धनराशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चंपावत शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में अलग ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के प्रयास से पिटकुल सीएसआर के तहत पहली बार जनपद के बहुत से विद्यालय (हाईस्कूल व इंटरमीडिएट कॉलेजों) में कंप्यूटर लैब लगाई जाएंगी साथ ही उन्होंने बताया कि आपदा मद, अनटाइट फंड व जिला योजना से लगभग 10 करोड़ की धनराशि शिक्षा विभाग को दी जा चुकी है। जिसके परिणाम भी दिखने लगे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय को 20 लाख की धनराशि दी गई है, जिससे वहां भी सुधार हो रहा है।जिलाधिकारी ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री जी द्वारा कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों के लिए स्कूल में बनने वाले विभिन्न प्रमाण पत्रों के लिए जो ऐतिहासिक कदम उठाया गया है उससे विद्यार्थियों को बहुत फायदा मिलेगा और साथ ही शिक्षा का स्तर और भी इम्प्रूव होगा।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, अध्यक्ष नगर पालिका विजय वर्मा, ब्लाक प्रमुख चंपावत रेखा देवी, बराकोट विनीता फर्त्याल, पाटी सुमनलता, विधायक प्रतिनिधि चंपावत विधानसभा प्रकाश तिवारी, दीपक रजवार, मुकेश कालखुड़िया, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा समेत जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, अध्यापक, अध्यापिका एवं संपर्क फाउंडेशन की टीम मौजूद रही।

ADVERTISEMENTS
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Champawat khabar Champawat News Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चंपावत: मुख्यमंत्री ने किया स्मार्ट स्कूल- स्मार्ट ब्लॉक कार्यक्रम का शुभारंभ देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का मौसम दृश्य Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त अभियान दल के फ्लैग-इन कार्यक्रम में Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
अल्मोड़ा के हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते SDRF रेस्क्यू टीम के जवानों का दृश्य। Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना

Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर

Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
साप्ताहिक राशिफल 12 से 18 अक्टूबर 2026, सभी 12 राशियों के ज्योतिषीय संकेत Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

Weekly Horoscope 12–18 October 2026: किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगी खुशखबरी?

Mohan Chandra Joshi October 12, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का मौसम दृश्य Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी माउंट मुकुट ईस्ट का सफल आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल और एचएमआई के संयुक्त अभियान दल के फ्लैग-इन कार्यक्रम में Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित

  • अल्मोड़ा के हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी कार से घायलों को निकालते SDRF रेस्क्यू टीम के जवानों का दृश्य। Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना

    Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक का प्रतीकात्मक दृश्य। Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद

  • ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसे के बाद पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई का प्रतीकात्मक दृश्य। Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए
    • उत्तराखंड
    • उधमसिंह नगर

    Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (476)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,741)
  • उधमसिंह नगर (1,348)
  • क्राइम (3,543)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,011)
  • चमोली (456)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (306)
  • दुर्घटना (749)
  • देहरादून (11,362)
  • नैनीताल (6,594)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (484)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,224)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,166)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (532)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (655)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (953)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान Uttarakhand Weather Update: 12–18 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम? बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित Uttarakhand News: माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा तटरक्षक दल, CM धामी ने किया सम्मानित Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Almora Accident News: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; दो घायल Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद Uttarakhand News: आज धामी कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की उम्मीद Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए Udham Singh Nagar News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने क्यों लिया सख्त एक्शन? जानिए