चंपावत – अग्निवीर सेना भर्ती रैली अपडेट , अभ्यर्थियों को साथ में लाने होंगे यह दस्तावेज
Champawat News: 1 नवंबर से 10 नवंबर 2023 तक सेना भर्ती परिसर बनबसा में आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों को साथ में कुछ आवश्यक दस्तावेजों को लाना होगा। यह जानकारी देते हुए भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ ने बताया कि अभ्यथियों को भर्ती के समय अपने साथ कुछ आवश्यक दस्तावेज लाने होंगे।
जिसमें एडमिट कार्ड, यदि लागू हो तो हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की मार्कशीट व सर्टिफिकेट, आईटीआई कोर्स डिप्लोमा, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट, स्थाई,जाति, धर्म, स्कूल के चरित्र प्रमाण पत्र के अतिरिक्त प्रधान या नगर पालिका से निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट ए,बी,सी(4 कॉपी), अविवाहित प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, सिंगल बैंक अकाउंट नंबर, पैन कार्ड, और आधार कार्ड, पुलिस द्वारा निर्गत चरित्र प्रमाण पत्र एवं आवास प्रमाण पत्र के मूल के साथ तीन-तीन कॉपी व 25 कलर पासपोर्ट साइज फोटो लानी होंगी। Champawat Agniveer bharti 2023

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


