Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • चमोली- सीएम धामी ने वीर भूमि सवाड़ में 18वें अमर शहीद मेले का किया शुभारंभ ,यह बड़ी घोषणाएं भी की
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • संस्कृति

चमोली- सीएम धामी ने वीर भूमि सवाड़ में 18वें अमर शहीद मेले का किया शुभारंभ ,यह बड़ी घोषणाएं भी की

Mohan Chandra Joshi December 7, 2025
ख़बर शेयर करें -

सवाड़ का ‘अमर शहीद सैनिक मेला’ राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा
Chamoli News- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर रविवार को सवाड़, चमोली पहुँचे, जहाँ क्षेत्रवासियों, पूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों द्वारा उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सहभागिताओं के बीच मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों और घोषणाओं को साझा किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की कि ग्वालदम-देवाल-वाण मोटर मार्ग को नंदा देवी राजजात के आयोजन के उपरांत बीआरओ को सौंपने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी, जिससे भविष्य में सड़क की गुणवत्ता, रखरखाव और सुरक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सकेगी। इसी प्रकार रामपुर तोर्ती को कुमाऊं क्षेत्र से जोड़ने वाली सड़क के निर्माण को भी सरकार की प्राथमिकता बताया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा थराली के तलवाड़ी तथा नंदानगर के लांखी क्षेत्र में मिनी स्टेडियम निर्माण को स्वीकृति दिए जाने का भी उल्लेख किया गया, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए खेल सुविधाएँ और अवसरों का विस्तार हो सकेगा। मुख्यमंत्री ने ‘अमर शहीद सैनिक मेला सवाड़’ को राजकीय मेला करने की घोषणा भी की, जिसकी स्थानीय जनता और पूर्व सैनिक समाज की लंबे समय से प्रतीक्षा थी। यह निर्णय क्षेत्र में वीर सैनिकों की गौरवशाली परंपरा को सम्मान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सवाड़ स्थित सैनिक स्मृति संग्रहालय का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री ने देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने 18वें ‘अमर शहीद सैनिक मेला’ के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सवाड़ की धरती हमेशा राष्ट्रभक्ति, समर्पण और शौर्य की मिसाल रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं सैनिक परिवार से आते हैं, और इस वीरभूमि में पहुंचकर उनके मन में अपने पिता द्वारा सुनाई गई अनेक वीरगाथाओं की स्मृतियाँ ताज़ा हो उठीं। उन्होंने कहा कि सवाड़ गांव के वीर जवानों ने सदैव राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अप्रतिम त्याग किया है, जिसकी पहचान पूरे भारतवर्ष में है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना और रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार देखने को मिले हैं। जहाँ एक समय भारत रक्षा उपकरणों के लिए विदेशों पर निर्भर था, वहीं अब देश कई महत्वपूर्ण रक्षा उपकरणों का निर्यात करने वाले अग्रणी राष्ट्रों में शामिल हो चुका है। इस संदर्भ में उन्होंने हाल ही में संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत की सामरिक क्षमता, सैनिकों का साहस और स्वदेशी हथियार-तीनों ने विश्व स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को और मजबूत किया है।
राज्य की सामाजिक चुनौतियों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी विकृतियों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने निर्णायक कदम उठाए हैं, ताकि देवभूमि की सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक समरसता को सुरक्षित रखा जा सके। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को व्यावहारिक रूप से लागू किया है। इसे सरकार द्वारा जनता के प्रति किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया गया। सरकार का मानना है कि केवल घोषणाएँ नहीं, बल्कि उन्हें धरातल पर उतारना ही वास्तविक प्रतिबद्धता का संकेत है। कार्यक्रम में विधायक थराली भूपाल राम टम्टा, जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के अध्यक्ष रामचन्द्र गौड़, उपाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, साथ ही मेला समिति सवाड़ के अध्यक्ष आलम सिंह बिष्ट सहित जिले के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Braking uttarakhand Chamoli News- Featured Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • नैनीताल

Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
  • उत्तराखंड
  • चंपावत
  • शिक्षा

Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक, डिग्री कॉलेजों में निर्माण कार्यों और कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्रों पर चर्चा। Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand News: हर जिले में बनेगा कंप्यूटर आधारित परीक्षा केंद्र, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

Mohan Chandra Joshi October 15, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की फाइल फोटो, पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप

  • उत्तराखंड में बारिश से गिरते तापमान और मौसम विभाग के येलो अलर्ट का प्रतीकात्मक दृश्य Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान

  • उत्तराखंड हाईकोर्ट नैनीताल की फाइल फोटो, तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की फाइल फोटो, विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए 124.21 करोड़ रुपये की स्वीकृति। Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर
    • उत्तराखंड
    • चंपावत
    • शिक्षा

    Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर

  • नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (477)
  • अल्मोड़ा (642)
  • उत्तरकाशी (293)
  • उत्तरप्रदेश (121)
  • उत्तराखंड (25,788)
  • उधमसिंह नगर (1,350)
  • क्राइम (3,549)
  • खेल (366)
  • चंपावत (1,013)
  • चमोली (457)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (307)
  • दुर्घटना (752)
  • देहरादून (11,392)
  • नैनीताल (6,600)
  • पर्यटन (223)
  • पिथौरागढ़ (486)
  • पौड़ी (316)
  • बागेश्वर (986)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,228)
  • यात्रा (418)
  • राजनीति (416)
  • राष्ट्रीय (1,170)
  • रुद्रप्रयाग (723)
  • रोजगार (533)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (660)
  • संस्कृति (238)
  • स्वास्थ्य (1,383)
  • हरिद्वार (955)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand News: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, गंभीर आरोप Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश से लुढ़का पारा, कल भी येलो अलर्ट; 21 अक्टूबर तक पूर्वानुमान Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: तिहरे हत्याकांड में फांसी की सजा रद्द, मां, भाई और गर्भवती भाभी की थी हत्या Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Uttarakhand News: धामी सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों की मुफ्त किताबों के लिए ₹124.21 करोड़ मंजूर Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ Nainital News: डीएम ललित मोहन रयाल के एक साल में 31,979 वाद निपटे, 34,897 वारिसों को लाभ