Chaitra Navratri 2024: लोकमंगल की कामना को लेकर सत्य साधक साधना में हुए लीन
राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी की साधना

Maa Baglamukhi Sadhna- चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी लोक कल्याण की कामना को लेकर मां बगलामुखी साधना में लीन हैं । जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरु जी ने नवरात्रि के प्रथम दिवस मंगलवार 09 अप्रैल से श्रावस्ती जनपद अंतर्गत पावन राप्ती नदी के तट पर मां बगलामुखी की साधना शुरू कर दी है। नदी के तट पर गुरुजी रात्रि 9:00 बजे से सुबह 4:00 बजे तक घनघोर साधना में लीन है।
सत्य साधक गुरु जी की साधना पूर्ण होने पर 17 अप्रैल को विशेष हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा वहीं महायज्ञ के बाद प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
गौरतलब है कि सत्य साधक श्री विजेंद्र पांडे गुरुजी उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, नेपाल ,भूटान, राजस्थान , महाराष्ट्र समेत देश विदेश के तमाम शक्तिपीठों में लोकमंगल की कामना को लेकर निराहार 36 दिवसीय साधनाएं कर चुके हैं।
भक्तजन ले रहे गुरु जी का आशीर्वाद
नवरात्रि के पावन अवसर पर सत्य साधक गुरुजी जहां लोकमंगल की कामना को लेकर रात्रिकालीन साधना कर रहे हैं वही दिन में गुरुजी भक्तजनों की तमाम समस्याओं का भी निवारण कर रहे हैं। तमाम दूर दराज के भक्तजन गुरु जी के दर्शन को पहुंच रहे हैं वहीं गुरुजी भक्तों को सुख समृद्धि का आशीर्वाद देने के साथ ही उनकी तमाम समस्याओं का भी निवारण कर रहे हैं।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Almora News: फर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र से नौकरी पाने वाले तीन शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज
Ramnagar News: बुलडोजर एक्शन में कई पक्के मकान ध्वस्त, वन भूमि से हटाया अतिक्रमण
Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को रफ्तार, CM धामी ने मंजूर किए ₹805 करोड़
Dehradun News: सूचना विभाग में 30 साल की सेवा के बाद रईस अहमद सेवानिवृत्त, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई
Uttarakhand News: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल एक दिसंबर तक स्थगित