उत्तराखंड में 11 अगस्त को उत्तरकाशी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन घंटे में कई पर्वतीय जिलों में बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका है। 12 से 14 अगस्त तक भी कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान है।... Read More
उत्तराखंड
रुद्रपुर में रिंग रोड किनारे दंपती के शव मिलने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान संतोष यादव और उनकी पत्नी सुनीता यादव के रूप में हुई है। दोनों सोमवार शाम खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसे के एंगल से जांच कर रही है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।... Read More
उत्तराखंड में सोमवार को कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले कुछ घंटों के लिए कई पर्वतीय जिलों में तेज से अति तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। 11 अगस्त को भी नौ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अगले 24 घंटे में भूस्खलन, नदी-नालों के उफान और जलस्तर बढ़ने की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत बताई है।... Read More
चमोली की नीती घाटी में अतिवृष्टि के बाद तमक नाला अचानक उफान पर आ गया, जिसकी चपेट में आने से बैली ब्रिज बह गया। इससे सीमांत गांवों के साथ सेना और ITBP की चौकियों तक आवाजाही प्रभावित हुई है। घटना के बाद SDRF और NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना की गई हैं तथा लापता BRO कर्मचारी की तलाश की जा रही है।... Read More
श्रावण माह के अंतिम सोमवार को केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही देशभर से पहुंचे श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए धाम पहुंचते रहे। यात्रा के दौरान जिला प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवास, भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य और स्वच्छता समेत आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड के पुनर्निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात संचालन की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली तथा कार्य में जुटे अधिकारियों और कार्मिकों के प्रयासों की सराहना की।... Read More
गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में 145 से अधिक फरियादियों ने समस्याएं रखीं। आयुक्त ने लंबित शिकायतों की समीक्षा करते हुए 180 दिन से अधिक पुरानी मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों को एक माह में निस्तारित करने के निर्देश दिए। बुजुर्ग फरियादियों के लिए कलेक्ट्रेट में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।... Read More
Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
Nainital Accident: ओखलकांडा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा कृषि विभाग का कैंटर; चालक की मौत, 3 घायल
नैनीताल के ओखलकांडा मल्ला में कृषि विभाग की कैंटर गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में चालक कमल जोशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया। मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए।... Read More
RTE पोर्टल और शिक्षा विभाग की रिपोर्ट में भिन्नता के बाद नैनीताल के हल्द्वानी क्षेत्र में निजी विद्यालयों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। समिति विद्यार्थियों के नामांकन, अभिलेखों और 25 प्रतिशत आरटीई मानक के अनुरूप स्थिति की जांच कर एक माह में रिपोर्ट सौंपेगी।... Read More
मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत जून 2026 तक उत्तराखंड में 1132 सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं, जिनकी कुल क्षमता करीब 210 मेगावाट है। योजना के जरिए स्थानीय निवासियों को सौर ऊर्जा क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।... Read More



Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल
Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश
Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर