देहरादून में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तिरंगा यात्रा न्यू कोर्ट बिल्डिंग से घंटाघर तक निकली। यात्रा में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने भाग लेकर राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और संविधान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।... Read More
उत्तराखंड
हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1947 के विभाजन में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी लाखों परिवारों के दर्द, संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती है। कार्यक्रम में विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन और रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया।... Read More
नई टिहरी में केंद्रीय संचार ब्यूरो की फोटो प्रदर्शनी में ‘हर घर तिरंगा’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘विभाजन की विभीषिका’ से जुड़े विषयों को प्रदर्शित किया गया। इस दौरान तिरंगा रैली, विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतियोगिताएं और विभाजन पीड़ित परिवारों का सम्मान भी हुआ।... Read More
स्वतंत्रता दिवस और रविवार को कैंची धाम में संभावित भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने 15-16 अगस्त के लिए विशेष सुरक्षा व यातायात व्यवस्था लागू की है। SSP डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बैरियरों पर सघन चेकिंग, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी और कैंची धाम के लिए पार्किंग-शटल सेवा की व्यवस्था की गई है।... Read More
हल्द्वानी के खालसा इंटर कॉलेज में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। विस्थापन का दर्द झेल चुके बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन की त्रासदी से सीख लेते हुए सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना जरूरी है। कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी गई और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।... Read More
चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल हादसे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेस्क्यू अभियान की स्थिति का जायजा लिया और जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचकर घायल श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों को बेहतर उपचार और लगातार स्वास्थ्य निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। हादसे के कारणों की जांच के लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दिए गए हैं।... Read More
उत्तराखंड में मानसून की गतिविधियां तेज हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने 14 से 18 अगस्त तक कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 14 अगस्त को देहरादून, पौड़ी, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 और 20 अगस्त को बारिश में कुछ कमी आने के आसार हैं।... Read More
Uttarakhand News: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
Uttarakhand News: स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के 14 कार्मिकों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जाएगा। इनमें 8 कार्मिकों का चयन सेवा के आधार पर और 6 का विशिष्ट कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है। चयनित कार्मिकों में पुलिस मुख्यालय, साइबर/एसटीएफ, अभिसूचना और विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं।... Read More
मायापुर-पीपलकोटी की निर्माणाधीन THDC टनल हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत, 12 घायल और 3 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। SDRF, NDRF, ITBP, पुलिस और अन्य तकनीकी टीमें मलबे व पानी के बीच लगातार सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।... Read More
चमोली के मायापुर-पीपलकोटी स्थित THDC की निर्माणाधीन टनल में मलबा और पानी भरने के बाद रेस्क्यू अभियान जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटनास्थल पहुंचकर बचाव कार्यों का निरीक्षण किया और फंसे तीन श्रमिकों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए।... Read More



Uttarakhand Weather: दिवाली से पहले बढ़ेगी ठंड, 27 अक्टूबर तक मौसम में बदलाव
Chardham Yatra: केदारनाथ-बदरीनाथ के कपाट कब होंगे बंद? जानें चारों धाम का पूरा शेड्यूल
Dehradun News: सीएम धामी ने दशहरा महोत्सव में दिया सत्य और मर्यादा का संदेश
Dehradun Crime: पत्रकारिता की आड़ में रंगदारी का आरोप, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Haridwar News: सड़क हादसे में पुलिसकर्मी की मौत, महकमे में शोक की लहर