हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे के टांडा रोड पर एस बैंड के पास शुक्रवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रुद्रपुर निवासी दो युवाओं की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों को 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया बाइक तेज गति में होने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई प्रतीत हो रही है। मामले की आवश्यक जांच की जा रही है।... Read More
उत्तराखंड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मियांवाला, देहरादून में एमडीडीए द्वारा ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण किया। पार्क में पुराने तालाब का पुनर्जीवन करते हुए जॉगिंग ट्रैक, योगा डेक, चिल्ड्रन पार्क, एजुकेशनल फ्लावर गार्डन, लैंडस्केपिंग, बैठने की सुविधाएं और पेडल बोटिंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। तालाब के मध्य आइलैंड भी बनाया गया है। यह परियोजना जल स्रोत के संरक्षण और आधुनिक शहरी सुविधाओं के विकास को एक साथ जोड़ती है।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’ कार्यक्रम में छात्रा के सवाल पर घोषणा की कि राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को टैब उपलब्ध कराने के लिए उनके खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। — Uttarakhand Morning Post... Read More
गोर्खाली सुधार सभा का राहत दल प्रभावित परिवारों की सहायता के साथ एक गांव को गोद लेकर वहां स्कूल भवन निर्माण में सहयोग करेगा। विद्यार्थियों को पुस्तकें और पठन-पाठन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।... Read More
अभियान में 140 चयनित विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से संवाद किया और विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। ... Read More
UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। आवेदन 22 सितंबर से 22 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। चयन प्रक्रिया में पहले शारीरिक अर्हता एवं दक्षता परीक्षा और इसके बाद लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी।... Read More
उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद की टीमें 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर विस्तृत GPS/GIS मैपिंग करेंगी। मैपिंग के आधार पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित किया जाएगा, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी न होने पर भी ट्रेकर्स को रूट संबंधी जानकारी मिल सकेगी। परियोजना में कैंप साइट, डस्टबिन और शौचालय के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान भी की जाएगी।... Read More
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर विभिन्न स्थानों पर ‘आशीर्वाद के दीये’ जलाए गए। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक जिले में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने की जानकारी दी गई है।... Read More
मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के अनुसार, हरिपुर कालसी में 7.52 करोड़ रुपये की लागत से 170 मीटर लंबे और 15 मीटर चौड़े स्नान घाट का विकास किया गया है। घाट पर सुरक्षा दीवार, आरती स्थल, सीढ़ियां, सोलर लाइट, बैठने की व्यवस्था, शौचालय, चेंजिंग रूम, पेयजल और एसएस रेलिंग जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं।... Read More
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर बाल कल्याण समिति की जांच रिपोर्ट के आधार पर रुद्र प्रताप की सुरक्षा, पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था की गई। प्रशासन के प्रयास से उसे बाल गृह में शिफ्ट कराने के साथ पूर्व विद्यालय से टीसी जारी कराकर गुरु राम राय स्कूल में दाखिला दिलाया गया।... Read More



Haldwani Crime: प्रेमिका संग होटल में युवक की संदिग्ध मौत, शक्तिवर्धक दवा लेने के आसार
Nainital News: गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, इस साल 103 पर कार्रवाई
Uttarakhand News: ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका पर जोर
Rudraprayag News: राष्ट्रपति केदारनाथ दौरे को लेकर तैयारियां तेज
Dehradun News: डीएम ने खुद उठाया कूड़ा, शहर में चला विशेष सफाई अभियान