कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत हरिद्वार की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की पहल की गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेला चिकित्सालय और भूपतवाला चिकित्सालय के लिए सीएसआर मद से उपलब्ध कराए जा रहे आधुनिक चिकित्सा उपकरणों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार का उद्देश्य कुंभ के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को समय पर बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।... Read More
स्वास्थ्य
नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी बेस अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए साफ-सफाई, चिकित्सा उपकरणों के रखरखाव और मरीजों व तीमारदारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। समस्याओं के संबंध में उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, नैनीताल से भी दूरभाष पर वार्ता की।... Read More
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के मेगा ड्राइव अभियान के तहत देहरादून की ग्राम पंचायत धूलकोट माफी में स्वास्थ्य एवं नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से 500 से अधिक परिवारों तक पहुंच बनाकर ग्रामीणों को विधिक अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा सुविधाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 100 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलीं और 129 लोगों की आंखों की जांच की गई। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण, जरूरतमंदों को बिस्तर तथा पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया गया।... Read More
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने 108 एंबुलेंस सेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए तीन लाख किलोमीटर से अधिक चल चुकी करीब 50 एंबुलेंस को तत्काल बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस सेवा की निगरानी के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समर्पित टीम गठित करने, मोबाइल ऐप विकसित करने, जीवनरक्षक उपकरणों की हर महीने जांच कराने और प्रत्येक मामले में वास्तविक रिस्पांस टाइम का विश्लेषण करने पर जोर दिया। प्रदेश में वर्तमान में 108 सेवा के तहत 272 एंबुलेंस संचालित हैं।... Read More
नैनीताल जिले में बिना वैध चिकित्सकीय योग्यता और पंजीकरण के संचालित दवाखानों, नीम-हकीमों और झोलाछाप क्लीनिकों के खिलाफ सघन अभियान चलाया जाएगा। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग समितियां गठित कर वैध पंजीकरण, शैक्षणिक योग्यता और औषधि लाइसेंस की जांच के निर्देश दिए हैं। नियमों का उल्लंघन मिलने पर क्लीनिक सील करने और FIR की कार्रवाई की जाएगी।... Read More
देहरादून में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। 12 मामलों की समीक्षा में प्रेमनगर निवासी रुखसाना की मृत्यु के मामले में एएनएम को निलंबित करने के निर्देश दिए गए। डीएम ने पांच वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण कर हाई रिस्क क्षेत्रों की पहचान, जीआईएस मैपिंग और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के निर्देश दिए। बैठक में टीबी जांच का दायरा बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।... Read More
ज्योलिकोट और मालवा ताल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य सेवाएं तेज की हैं। मालवा ताल में 45 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर ओआरएस, जिंक और आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। ज्योलिकोट में 29 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, 14 ब्लड टेस्ट और 45 लोगों की काउंसलिंग की गई, जबकि गंभीर लक्षण वाले एक मरीज को भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बारिश के बीच सुरक्षित पेयजल और स्वास्थ्य संबंधी लक्षणों पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।... Read More
देहरादून में डीएम डॉ. आशीष चौहान की पहल पर रेयर डिजीज से पीड़ित 10 बच्चों के उपचार के लिए जिला प्रशासन ने CSR फंड से ₹9.60 लाख की सहायता उपलब्ध कराई है। जिले में चिन्हित 32 बच्चों में से 22 का उपचार RBSK के तहत चल रहा है, जबकि अन्य बच्चों के उपचार के लिए जिला स्तर से सहायता दी जा रही है।... Read More
ज्योलिकोट क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण, घर-घर सैंपलिंग, उपचार और स्वास्थ्य शिविरों की व्यवस्था की गई है। 11 सितंबर को विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों में 163 लोगों की जांच की गई, जबकि 65 ब्लड सैंपल लिए गए। वहीं उत्तराखंड जल संस्थान ने प्रभावित क्षेत्रों में 32 हजार लीटर पेयजल वितरित किया और पेयजल से संबंधित 22 शिकायतों का निस्तारण किया।... Read More
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के अनुसार, आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध निजी अस्पतालों की सेवाओं और संपर्क नंबरों की जानकारी साझा की गई है। सूचीबद्ध अथवा गैर-सूचीबद्ध निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान परेशानी होने पर लाभार्थी मुख्य चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।... Read More



Dehradun News: रेसिंग ने छीना परिवार का सहारा, फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद स्कॉर्पियो ने कुचला
Nainital News: 14-15 नवंबर को सजेगा भीमताल कार्निवाल, तैयारियों को लेकर CDO ने दिए अहम निर्देश
Nainital Crime: महिला की पीट-पीटकर निर्मम हत्या का खुलासा, फौजी समेत तीन गिरफ्तार
Lalkuan News: नगर पंचायत लालकुआं को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान
Lalkuan News: प्रशासन की पहल पर सुलझा चेयरमैन-कोतवाल विवाद, धरना समाप्त