उत्तराखंड में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जनपदों में डिस्ट्रिक्ट स्पेशल सेल गठित किए गए हैं। राज्य में चार श्रेणियों—गीला, सूखा, सैनिटरी और विशेष देखभाल वाला कचरा—का पृथक्करण किया जाएगा। लीगेसी वेस्ट के निस्तारण का लक्ष्य दिसंबर 2026 तक रखा गया है। वर्तमान में प्रतिदिन करीब 1,930 मीट्रिक टन ठोस कचरा उत्पन्न हो रहा है, जिसमें से लगभग 1,800 मीट्रिक टन का प्रसंस्करण किया जा रहा है। कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 657 नए वाहन खरीदे जा रहे हैं, जिनमें करीब 480 ई-वाहन शामिल हैं।... Read More
देहरादून
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 से 12 सितंबर के बीच कई जिलों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 सितंबर के बाद प्रदेश से मानसून की विदाई शुरू होने की संभावना है और सितंबर के अंत तक मानसून पूरी तरह विदा हो सकता है।... Read More
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने जर्जर एवं संभावित रूप से असुरक्षित भवनों के चिन्हीकरण में तकनीकी एवं संरचनात्मक परीक्षण को आवश्यक बताया। उन्होंने एसडीएम, नगर निगम और नगर पालिका अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे एवं चिन्हीकरण कराने तथा संबंधित विभागों को विशेषज्ञ तकनीकी टीमें गठित कर भवनों की स्थिति का आकलन करने के निर्देश दिए।... Read More
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने अभियोजन से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए मामलों के शीघ्र निस्तारण और अपराधियों को कानून के अनुसार सजा दिलाने के लिए प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टैंडिंग कमेटी की बैठकें निर्धारित समय-सारणी के अनुसार आयोजित करने, जघन्य अपराधों में त्वरित कार्रवाई तथा अभियोजन प्रक्रिया से जुड़ी व्यावहारिक एवं समन्वय संबंधी समस्याओं का तत्काल समाधान करने को कहा। बैठक में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 15 सितंबर से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी जिलाधिकारियों को दी गई।... Read More
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के 8 सितंबर शाम 6 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 10 से 12 सितंबर के दौरान उत्तराखंड के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज से बहुत तेज बारिश के दौर भी हो सकते हैं।... Read More
देहरादून जिले में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और अपर उपनिरीक्षक स्तर के 53 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में कई थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों और पुलिस शाखाओं में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।... Read More
Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि
Uttarakhand News: चेन्नई में छाया उत्तराखंड का फिल्म आकर्षण, तमिल इंडस्ट्री ने शूटिंग में दिखाई रुचि
फिल्म शूटिंग से फिल्म टूरिज्म तक उत्तराखंड की नई उड़ान: चेन्नई में आयोजित इंडिया इंटरनेशनल फिल्म टूरिज्म कॉन्क्लेव में उत्तराखंड ने अपनी अनुकूल फिल्म नीति, प्राकृतिक लोकेशंस और शूटिंग सुविधाओं को प्रमुखता से प्रस्तुत किया। तमिल फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स की रुचि से राज्य में बड़े फिल्म प्रोजेक्ट और फिल्म टूरिज्म की संभावनाएं मजबूत होने की उम्मीद है।... Read More
देहरादून में आयोजित ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम’ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा और संस्कारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देते हैं। कार्यक्रम में शिक्षकों का सम्मान करने के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई।... Read More
बरसात के मौसम में जल एवं मच्छर जनित संक्रामक रोगों की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। विभाग ने सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ भोजन और आसपास पानी जमा न होने देने को रोगों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण बताया है।... Read More
माउंट किलिमंजारो जैसी 5,895 मीटर ऊंची चोटी का कम उम्र में सफल आरोहण उत्तराखंड के इन दोनों नन्हे पर्वतारोहियों के साहस और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। 22 अगस्त 2026 को चोटी पर तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनकी मुलाकात ने इस उपलब्धि को और खास बना दिया।... Read More



Champawat Weather: कल भारी बारिश का रेड अलर्ट, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित
Nainital Weather: भारी बारिश के रेड अलर्ट के बीच कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी, आदेश जारी
Uttarakhand News: पीएमजीएसवाई ने बदली पहाड़ की तस्वीर — 21,915 किमी सड़कों से जुड़े 1,860 गांव
पहाड़ की चोटी पर शिव का धाम — ध्यान धारेश्वर महादेव मंदिर बना आस्था और शांति का केंद्र
Uttarakhand News: CM धामी के आह्वान पर कॉरपोरेट सेक्टर आगे आया, खटीमा में 15 कचरा प्रबंधन वाहनों को हरी झंडी