क्राइम

पटेलनगर पुलिस ने हरभजवाला के नीलकंठ एन्क्लेव में कार्रवाई कर कथित देह व्यापार के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से एक नाबालिग किशोरी को रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार, व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर युवतियों की तस्वीरें भेजी जाती थीं। मौके से 18 हजार रुपये की नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।... Read More
भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में विवाद के दौरान हुई फायरिंग, 23 वर्षीय युवक की मौत; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हरिद्वार। भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र... Read More
हरिद्वार पुलिस कार्यालय में तैनात महिला आरक्षी ने होमगार्ड पर WhatsApp संदेश भेजने, पीछा करने और हाथ पकड़कर अभद्रता करने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद सिडकुल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।... Read More
लालकुआं के गंगापुर कबडाल में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मृतका को आपत्तिजनक फोटो-वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप है। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई और उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद किया गया। मामले में दो अन्य आरोपियों की भूमिका और धमकी से जुड़े आरोपों की जांच जारी है।... Read More
नैनीताल जिले की धारी तहसील में सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने भूमि नापजोख के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। शिकायत की जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।... Read More
हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र के झबरेड़ी कलां गांव में शनिवार सुबह सनसनीखेज डबल मर्डर की वारदात सामने आई। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के शक में अमन ने पहले पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज को गोली मारी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने अपनी बहन रूपा पर भी फायरिंग कर दी। गंभीर रूप से घायल रूपा को हायर सेंटर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।... Read More
टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर में एक नाबालिग और एक बालिग छात्रा से कथित अमर्यादित व्यवहार और छेड़खानी के मामले में शिक्षक डॉ. सूर्यमणि भंडारी के खिलाफ बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच पूरी... Read More
बाजपुर के सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में पैतृक जमीन के विवाद को लेकर शुक्रवार देर रात दो भाइयों के बीच कहासुनी के बाद एक भाई की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी भाई की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।... Read More
हरिद्वार के बहादराबाद-शांतरशाह क्षेत्र में बाइक मैकेनिक हैप्पी हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की देर रात मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुदस्सिर निवासी सहारनपुर के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में फरार हो गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस कॉम्बिंग अभियान चला रही है।... Read More
देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में 26 वर्षीय काजल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पति धीरज पंवार ने सुबह करीब छह बजे कंट्रोल रूम को फोन कर पत्नी को गोली मारने की सूचना दी, जिसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।... Read More