Breaking: सीएम धामी पहुंचे हल्द्वानी ,जी-20 समिट और चारधाम यात्रा को लेकर कही यह बात , Video
Haldwani News: हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करते हुए सीएम ने उनका हालचाल भी जाना।
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि G 20 समिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार है प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड को एक नहीं तीन-तीन बैठक का आयोजन करने का मौका दिया है। जिससे कि यहां की लोक संस्कृति लोक कला और सांस्कृतिक विरासत को विश्व में नई पहचान मिलेगी, इसके साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चार धाम यात्रा को लेकर सरकार पूरी तरह से तैयारियों में जुट गई है, उनके द्वारा स्थानीय लोगों के पंजीकरण की बाध्यता खत्म कर दी गयी है इसके अलावा जिन लोगों की भी होटल या गेस्ट हाउस में बुकिंग होगी उनका भी तत्काल वहीं पर रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा, जिससे कि स्थानीय लोग अपने देव स्थलों की पूजा अर्चना कर सकें और देवभूमि में जो भी दर्शन करने के लिए आएगा उसका स्वागत है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


