Big News: पहाड़ की बेटी गुंजन के सिर सजा मिस उत्तराखंड का ताज

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रहीं है इसी क्रम में
उत्तराखंड के चंपावत जिले के तल्लादेश तामली की बेटी ने देहरादून में आयोजित मिस उत्तराखंड प्रतियोगिता जीत ली है। उनके मिस उत्तराखंड बनने पर गृह क्षेत्र नीड़ तल्लादेश के साथ चंपावत मुख्यालय में खुशी की लहर है।
गुंजन कुंवर उर्फ नेंसी तल्लादेश के नीड़ गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता हेमंत सिंह कुंवर गुड़गांव में ट्रांसपोर्ट का कार्य करते है। माता तुलसी देवी गृहिणी हैं। 10 अप्रैल को देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने मिस उत्तराखंड का खिताब जीता। हिमालया बज संस्था की ओर से अशोक रिजॉर्ट में प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता के फाइनल में 19 प्रतिभागी पहुंच पाए थे।
गुंजन वर्तमान में फरीदाबाद से फिजियोथैरेपी में डिप्लोमा कर रही हैं। गुंजन का कहना है कि वह आगे मिस इंडिया, मिस वर्ल्ड, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के लिए भी अपनी तैयारी जारी रखेंगी। उनके मिस उत्तराखंड बनने पर गुंजन के फूफा नरेंद्र लडवाल, चाचा मदन सिंह महर सहित चंपावत और तल्लादेश के लोगों ने खुशी जताई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


