Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News : सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट , राज्य में बिजली से जुड़े इन प्रोजेक्ट पर अहम चर्चा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

Big News : सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट , राज्य में बिजली से जुड़े इन प्रोजेक्ट पर अहम चर्चा

Mohan Chandra Joshi August 21, 2023
ख़बर शेयर करें -

आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों का क्षतिपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी।

राज्य के बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित करने का केंद्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन।

उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट स्थायी आवंटन किए जाने का भी किया अनुरोध।

नई दिल्ली/ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे०वा० स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिगत बेस लोड सुरक्षित किये जाने और राज्य को व्यापक विद्युत कटौती से मुक्त रखे जाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य को कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगागावाट स्थायी आवंटन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

मुख्यमंत्री ने आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई विद्युत लाइनों एवं टावरों को पुनर्स्थापित करने के लिए केंद्र सरकार से सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि क्षतिग्रस्त लाइनों की क्षतिपूर्ति केंद्र सरकार द्वारा की जाएगी, उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त विद्युत टावरों का सर्वे कराकर इसकी रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी जाय, इसका परीक्षण कराकर प्रतिपूर्ति पर विचार किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र शीघ्र स्थापित करने का अनुरोध किया। जिसके लिए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्यों के लिए मानक अलग से निर्धारित कर शीघ्र बॉर्डर एरिया में विद्युत लाइनें एवं विद्युत संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त विद्युत उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।केंद्रीय मंत्री ने इस पर सहमति प्रदान की।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सोलर ऊर्जा, हाइड्रो पावर एवं कोयला से विद्युत उत्पादन के लिए दीर्घकालिक योजना पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

मुख्यमंत्री ने माह अप्रैल से सितम्बर 2023 तक औसतन 300 मे०वा विद्युत प्रतिमाह अनएलोकेटेड कोटा से उपलब्ध कराए जाने के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में ऊर्जा की कुल उपलब्धता में 60 प्रतिशत से अधिक जल ऊर्जा संयंत्रों से है जिसमें मौसमी परिवर्तन के साथ उपलब्धता में व्यापक उतार-चढ़ाव होता है एवं शीत ऋतु में उत्पादन लगभग एक तिहाई रह जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण की तकनीकी समिति ने अपनी रिपोर्ट में उत्तराखण्ड राज्य में बेस लोड की अनुपलब्धता स्वीकार करते हुए उत्तराखण्ड राज्य को कोयला आधारित संयत्रों से अतिरिक्त रूप से लगभग 400 मे०वा० विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने हेतु अपनी संस्तुति दी है। राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिगत बेस लोड सुरक्षित किये जाने और राज्य को व्यापक विद्युत कटौती से मुक्त रखे जाने के लिए उत्तराखण्ड राज्य को कोयला आधारित संयंत्रों से 400 मेगावाट स्थायी आवंटन किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हर संभव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। केंद्रीय मंत्री ने किशाऊ बांध के संबंध में कहा कि सभी राज्यों से विचार विमर्श करने के बाद शीघ्र ही आपत्तियों का निस्तारण कर कार्य प्रारंभ किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव ऊर्जा भारत सरकार पंकज अरोड़ा, सचिव ऊर्जा, उत्तराखंड आर मीनाक्षी सुंदरम एवं एमडी यूपीसीएल अनिल कुमार उपस्थित थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News : सीएम धामी ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से की भेंट Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttrakhand उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड राज्य में बिजली से जुड़े इन प्रोजेक्ट पर अहम चर्चा

Related Stories

केदारनाथ मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु। Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार
  • उत्तराखंड
  • यात्रा
  • रुद्रप्रयाग

Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026। UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
देहरादून में पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान। देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • स्वास्थ्य

Rudraprayag: केदारनाथ धाम में शुरू हुई आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा, CM धामी ने BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

Mohan Chandra Joshi May 8, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • केदारनाथ मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंचे बड़ी संख्या में श्रद्धालु। Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार
    • उत्तराखंड
    • यात्रा
    • रुद्रप्रयाग

    Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार

  • उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती परीक्षा कैलेंडर 2026। UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • रोजगार

    UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं

  • देहरादून में पुष्कर सिंह धामी विभिन्न विकास योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए। Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान। देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश

  • फाइल फोटो में नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल। Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (426)
  • अल्मोड़ा (597)
  • उत्तरकाशी (278)
  • उत्तरप्रदेश (108)
  • उत्तराखंड (24,011)
  • उधमसिंह नगर (1,261)
  • क्राइम (3,340)
  • खेल (350)
  • चंपावत (929)
  • चमोली (427)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (578)
  • देहरादून (10,501)
  • नैनीताल (6,200)
  • पर्यटन (200)
  • पिथौरागढ़ (472)
  • पौड़ी (303)
  • बागेश्वर (949)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (967)
  • यात्रा (377)
  • राजनीति (386)
  • राष्ट्रीय (1,098)
  • रुद्रप्रयाग (682)
  • रोजगार (470)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (593)
  • संस्कृति (227)
  • स्वास्थ्य (1,331)
  • हरिद्वार (872)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार Kedarnath Yatra 2026: बाबा केदार के दर्शनों को उमड़ा जनसैलाब, श्रद्धालुओं की संख्या 4 लाख के पार UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं UKSSSC Exam Calendar 2026: उत्तराखंड में 2390 पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी, जानिए कब होंगी परीक्षाएं Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी Uttarakhand News: मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹1096 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश देहरादून: ‘स्टेट प्रगति’ बैठक में मुख्य सचिव सख्त, परियोजनाओं को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द Nainital News: नियम उल्लंघन और फायरिंग मामले में प्रशासन सख्त, पट्टा निरस्त और दो शस्त्र लाइसेंस रद्द