Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Big News: मुख्यमंत्री ने वनाग्नि, चारधाम यात्रा, पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक

Mohan Chandra Joshi May 4, 2024
ख़बर शेयर करें -

नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर जारी किए दिशा-निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन से प्रदेश में वनाग्नि, पेयजल समस्या, आगामी चारधाम यात्रा, विद्युत आपूर्ति आदि महत्वपूर्ण विषयों पर राज्य शासन के आलाधिकारियों व सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक कर दिशा-निर्देश जारी किए।

वनाग्नि को लेकर ऊपर से लेकर नीचे तय तय की जाए जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में वनाग्नि को लेकर कहा कि हमारे सामने वनाग्नि बड़ी चुनौती के रूप में उभरी है। उन्होंने मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देशित किया कि इस मामले में ऊपर से नीचे तक अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यालय स्तर पर तैनात सभी अधिकारियों को प्रभागों की जिम्मेदारी बांटी जाए और इन सभी से नियमित रिपोर्ट ली जाए। उन्होंने कहा कि वनाग्नि रोकने के कार्य में जिलाधिकारी भी वन विभाग का पूर्ण सहयोग करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें यह भी सुनिश्चित करना है कि जो फायर वॉचर्स फील्ड में कार्यरत हैं उनकी भी सुरक्षा के उपाय किये जायें और इसके लिए उनके हेतु बीमा आदि विकल्पों पर विचार किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि डीएफओ और उनसे उच्च स्तर के अधिकारी मौके पर जरूर जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय में बैठकर आग पर काबू नहीं पाया जा सकता। इसके लिए जो भी कड़ी कार्रवाई की जानी है वह की जाए। जिलाधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लें।
मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वनाग्नि के मामले में एक सप्ताह में सकारात्मक परिणाम नजर आएंगे। नवनियुक्त हॉफ के द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि अब तक वनाग्नि के प्रकरणों में कुल 350 केस दर्ज किए जा चुके हैं जिनमें 60 नामजद मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि जहां कहीं से भी घटना की सूचना मिल रही है वहां तत्काल टीमें भेजकर एक से छह घंटों में आग पर काबू पा लिया जा रहा है।
मुख्य सचिव द्वारा इस दौरान मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया कि पिरूल को लेकर एनटीपीसी के साथ राज्य सरकार का करार हो चुका है और एनटीपीसी ने राज्य से पिरूल लेना शुरू भी कर दिया है। ऐसे में आगामी समय में यह भी आग लगने से बचाव में कारगर साबित होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun Crime: अस्पताल में काउंसलिंग के बहाने महिला से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी हिरासत में

चारधाम यात्रा, चुनौती भी है और परीक्षा भी, अच्छा संदेश लेकर जाएं श्रद्धालु

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा हमारे लिए चुनौती भी और परीक्षा की घड़ी भी। उन्होंने डीजीपी को निर्देशित किया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि मंदिर परिसरों में तैनात सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें और उनकी मदद के लिए तत्काल आगे आएं। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु यहां से जाए वह अपने साथ एक अच्छा सन्देश लेकर जाए। उन्होंने कहा कि यात्रा के शुरुआती 15 दिन हमारे लिए बहुत चुनौतीपूर्ण हैं और इस हेतु आवश्यक निर्देश पहले ही जारी किए जा चुके हैं। इन 15 दिनों में वीआईपी का मूवमेंट कम से कम हो। उन्होंने कहा कि चारधाम की हर तरह की सूचना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार किया जाए ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने जिलाधिकारियों से कहा कि यात्रा मार्गों पर साफ-सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्य सचिव द्वारा अवगत कराया गया कि जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग द्वारा यात्रा रूट पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की तैनाती की गई है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिहाज से पर्याप्त संख्या में डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ की रोटेशन में तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें हेली सेवाओं को लेकर आती है, इस पर बहुत ज्यादा सख्ती करने की जरूरत है। डीजीपी श्री अभिनव कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि डीआईजी लॉ एंड आर्डर को ट्रैफिक प्रबंधन के लिहाज से भी जिम्मेदारी दी गयी है। लक्ष्मण झूला, मुनि की रेती, शिवपुरी वाले मार्ग पर लगने वाले जाम के मद्देनजर देहरादून के एसपी देहात को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। एडिशनल एसपी कोटद्वार व सीओ नरेन्द्र नगर उनका सहयोग करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विभाग और अधिकारी ओनरशिप लेकर एक पॉजिटिव भाव के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: भीषण गर्मी के बीच IMD ने दी राहत की खबर, जानिए कब होगी हवाओं संग बारिश

पेयजल के लिहाज से अभी चुनौती आना शेष, इसलिए अभी से तैयारियों को पुख्ता बनाएं

बैठक में मुख्यमंत्री को सचिव पेयजल अरविंद सिंह ह्यांकी द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य में कुल 317 गांव व शहरी क्षेत्रों में 148 मोहल्ले चिन्हित किये गए हैं जहां पेयजल की समस्या है और इन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति हेतु तमाम विकल्पों के जरिये पेयजल पहुँचाने के प्रयास किए जा रहे हैब। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा शिकायतें देहरादून, नैनीताल, पिथौरागढ़, डीडीहाट, कोटद्वार, चम्पावत से प्राप्त हो रही हैं। साथ ही 1 अप्रैल से 30 जून तक समस्त जिलों में कमर्शियल कंस्ट्रक्शन के लिए कनेक्शन देने पर रोक लगाने के साथ ही समस्त डीएम को निर्देशित किया है कि वे वर्कशॉप्स में वाहनों को ड्राई वाश किया जाए यह सुनिश्चित करें। अपर मुख्य सचिव श्री आनंद वर्धन ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को हर जिले में 10-10 छोटे नाले धारे चिन्हित कर इन्हें पुनर्जीवित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसी तरह राज्य स्तर पर 10 छोटी नदियों को चिन्हित किया जा रहा है जिन्हें पुनर्जीवित किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 1 से 7 जून तक भारत सरकार जल संरक्षण अभियान शुरू करने जा रही है, जिसकी राज्य स्तर पर भी तैयारियां गतिमान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण हमारे लिए चुनौती है। उन्होंने कहा कि समस्त सरकारी भवनों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग व सौर ऊर्जा के इंतजाम किये जायें। उन्होंने कहा कि पेयजल के लिहाज से अभी चुनौती आना शेष है, इसलिए अभी से तैयारियों को पुख्ता बनाएं।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

चारधाम यात्रा मार्गों पर सड़कें हों चकाचक

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मई को चारधाम यात्रा प्रारंभ होने से पहले समस्त सड़कें चकाचक हो जानी चाहिए। लोनिवि सचिव श्री पंकज पांडेय ने अवगत कराया कि अपर सचिव व अन्य अधिकारियों के द्वारा नियमित रूप से फील्ड विजिट की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मई तक सभी सड़कों की स्थिति ठीक होनी चाहिए यह सुनिश्चित किया जाए।

विद्युत आपूर्ति के लिहाज से लघु व दीर्घकालिक योजनाओं पर करें काम

सचिव ऊर्जा मीनाक्षी सुंदरम द्वारा अवगत कराया गया कि चारधामों में 24×7 बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए दो अधिकारियों की ड्यूटी चारधाम के लिए लगाई गई है। उन्होंने बताया कि केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में 23 केवी के सब स्टेशन का निर्माण प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी ज्यादा विद्युत की आवश्यकता होगी, इसके लिए हमें लघु और दीर्घकालिक दोनों योजनाओं पर काम करना है।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News: मुख्यमंत्री ने वनाग्नि Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर चारधाम यात्रा पेयजल व विद्युत आपूर्ति को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related Stories

उत्तराखंड में खराब मौसम के दौरान काले बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्श बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
उत्तराखंड सचिवालय का प्रतीकात्मक दृश्य, विधायक निधि मंजूरी से संबंधित सरकारी निर्णय को दर्शाता हुआ। विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
एसडीजी अवार्ड समारोह अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री द्वारा डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को सम्मानित करते हुए मंच का दृश्य। अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
रा.बा.इ.का. चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप के शुभारम्भ के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं की उपस्थिति का दृश्य। हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • शिक्षा

हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
IMG-20260527-WA0032 अल्मोड़ा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 138 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को मुख्यमंत्री धामी की बड़ी सौगात, 138 करोड़ की 26 विकास योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Mohan Chandra Joshi May 27, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • उत्तराखंड में खराब मौसम के दौरान काले बादल, बारिश और तेज हवाओं का प्रतीकात्मक दृश्य। उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी

  • पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का प्रदर्श बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू

  • उत्तराखंड सचिवालय का प्रतीकात्मक दृश्य, विधायक निधि मंजूरी से संबंधित सरकारी निर्णय को दर्शाता हुआ। विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी

  • एसडीजी अवार्ड समारोह अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री द्वारा डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को सम्मानित करते हुए मंच का दृश्य। अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • अल्मोड़ा
    • उत्तराखंड

    अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

  • रा.बा.इ.का. चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप के शुभारम्भ के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं की उपस्थिति का दृश्य। हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • शिक्षा

    हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (433)
  • अल्मोड़ा (600)
  • उत्तरकाशी (280)
  • उत्तरप्रदेश (112)
  • उत्तराखंड (24,211)
  • उधमसिंह नगर (1,270)
  • क्राइम (3,372)
  • खेल (351)
  • चंपावत (939)
  • चमोली (428)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (286)
  • दुर्घटना (594)
  • देहरादून (10,588)
  • नैनीताल (6,257)
  • पर्यटन (204)
  • पिथौरागढ़ (474)
  • पौड़ी (306)
  • बागेश्वर (951)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (147)
  • मौसम (995)
  • यात्रा (388)
  • राजनीति (394)
  • राष्ट्रीय (1,112)
  • रुद्रप्रयाग (696)
  • रोजगार (482)
  • विदेश (85)
  • शिक्षा (601)
  • संस्कृति (228)
  • स्वास्थ्य (1,338)
  • हरिद्वार (874)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी उत्तराखंड मौसम अपडेट: कल से 2 दिन ऑरेंज अलर्ट, आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी; एडवाइजरी जारी बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू बकरीद पर अभेद्य सुरक्षा इंतजाम: नैनीताल जनपद में पुलिस-पीएसी और QRT तैनात, रूट डायवर्जन लागू विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी विधायक निधि को मंजूरी: उत्तराखंड के 70 विधायकों को 5-5 करोड़, कुल 375 करोड़ जारी अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित अल्मोड़ा: एसडीजी अवार्ड समारोह में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ हल्द्वानी: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारम्भ