Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: केदारनाथ धाम के वायरल वीडियो को लेकर BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय का बड़ा बयान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Big News: केदारनाथ धाम के वायरल वीडियो को लेकर BKTC अध्यक्ष अजेंद्र अजय का बड़ा बयान

Mohan Chandra Joshi May 16, 2022
ख़बर शेयर करें -
  • श्री केदारनाथ धाम में सम्पादित हो रही पूजा व्यवस्थाओं को लेकर वायरल हो रहे एक वीडियो के सम्बन्ध में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति (BKTC) अध्यक्ष श्री अजेंद्र अजय का वक्तव्य

देहरादून। कुछ महिला यात्रियों का सोशियल मीडिया में वायरल हो रहा एक वीडियो जो कि वस्तुतः वर्ष 2020 यात्राकाल का है, जब वैश्विक कोरोना महामारी व्याप्त थी। उक्त वर्ष में पूजा/दर्शन आदि हेतु एस0ओ0पी0 (मानक प्रचालन विधि) शासन द्वारा जारी की गयी थी, जिसके अनुपालन में किसी भी प्रकार से मन्दिरों में जलाभिषेक, पूजाएं करना, प्रसाद चढाना, टीका आदि लगाना, मूर्तियों/घण्टियों/वस्तुओं को छूना पूर्णतः प्रतिबन्धित था। इसी एस0ओ0पी0 के तहत श्री धाम में आने वाले यात्रियों को मात्र सम्बन्धित पक्षकारों द्वारा दर्शन उपलब्ध कराये जा रहे थे।

परम्परानुसार श्री केदारनाथ मन्दिर के कपाट प्रातः काल में खुलने एवं सायं काल में कपाट बन्द होने का समय निश्चित है। इस दौरान आदिकाल से चली आ रही समस्त पूजाएं, नित्य-नियम भोग, श्रृंगार एवं धर्म दर्शन की परम्परा अनवरत जारी है। सामान्यतः प्रातः काल में मन्दिर खुलने के बाद सभी श्रद्वालुओं को दर्शन (धर्म-दर्शन) उपलब्ध कराये जाते हैं, जिसमें किसी भी प्रकार का शुल्क/फीस नहीं लिया जाता है। परम्परानुसार श्रद्वालुओं द्वारा श्री केदारनाथ मन्दिर में महाभिषेक, रूद्राभिषेक, षोडषोपचार पूजा, प्रातः कालीन पूजा, सांय कालीन आरती एवं अर्चना पाठ सम्पादित करवाने का विधान है, जो आदिकाल से चली आ रही है। मन्दिर समिति इस व्यवस्था को इस ढंग से सम्पादित करती है कि सामान्य दर्शन (धर्म दर्शन) अनवरत रुप से अबाधित एवं परम्परा को अक्षुण रखते हुए पूजाएं (महाभिषेक, रूद्राभिषेक, षोडषोपचार पूजा, प्रातः कालीन पूजा, सांय कालीन आरती एवं अर्चना पाठ) भी सम्पादित होती रहे। इन पूजाओं के लिए निश्चित समयावधि एवं संख्या मन्दिर समिति द्वारा निर्धारित की जाती है, जो सामान्यतः रात्रि के 12ः00 बजे से 03ः00 बजे के मध्य सम्पादित की जाती हैं। ताकि सामान्य रुप से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी भी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो।

पूजाएं (महाभिषेक, रूद्राभिषेक, षोडषोपचार पूजा, प्रातः कालीन पूजा, सांय कालीन आरती एवं अर्चना पाठ) सम्पादित करवाना बाध्यकारी नहीं होती हैं, जो श्रद्धालु स्वेच्छा से पूजाएं, अर्चना एवं पाठ सम्पादित करवाना चाहते हैं, उन्हें ही प्राथमिकता दी जाती है, जिसका सम्पादन मन्दिर समिति के आचार्य एवं वेदपाठीगण करते है। पूजा सम्पादन हेतु श्रद्धालुओं को मन्दिर समिति द्वारा पूजार्थ द्रव्य, जलाभिषेक कलश, प्रसाद, रूद्राक्ष माला आदि दिये जाते हैं, जिसके एवज में श्रद्धालुगण समिति को सम्पादित होने वाले पूजाओं की समय अवधि को ध्यान में रखते हुए एक सहयोग राशि देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

स्वेच्छिक रुप से सम्पादित पूजाओं के उपरान्त श्रद्धालुओं द्वारा दी गयी सहयोग राशि से भगवान के नित्य नियम भोग, पूजा, प्रसाद, पूजार्थ द्रव्य, भण्डारा, चिकित्सा व्यवस्था, यात्री विश्राम गृह निर्माण एवं रख-रखाव, संस्कृत महाविद्यालयों का संचालन, विद्यालयों में अध्ययरत् छात्र-छात्राओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास, भोजन आदि की व्यवस्था एवं मन्दिर समिति के पूजारी, अधिकारी, कर्मचारी, सेवाकारों को वेतन उपलब्ध कराई जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Weather Update: 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले 48 घंटे संवेदनशील

पूजा की उक्त व्यवस्था वर्ष 1939 श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के गठन से चली आ रही है, वरन् इससे पूर्व जब रावल व्यवस्था कायम थी तब से यह परम्परा/व्यवस्था चली आ रही है, जिसकी अपनी धार्मिक मान्यता एवं परम्परा है, जिसका निर्वहन करना मन्दिर समिति के अधिनियम के तहत भी उल्लिखित है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

श्री केदारनाथ धाम में जो यात्री/श्रद्धालुगण दर्शन करते हैं, उनके द्वारा भगवान को अर्पित किये जाने वाले पूजार्थ द्रव्य वे बाजार से क्रय करते हैं। जिसका नियंत्रण समिति के अधीन नहीं रहता है।

कोरोना काल को छोड कर सामान्य स्थिति में मन्दिर में प्रवेश वाले श्रद्धालुगणों का विभिन्न पूजा/दर्शन स्थलों यथा गर्भगृह, पार्वती जी, श्री लक्ष्मी नारायण आदि स्थानों में टीका चन्दन समिति के आचार्य, वेदपाठी गणों द्वारा मंत्रोचार के साथ किया जाता है तथा श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं ली जाती है, श्रद्धालुओं द्वारा स्वेच्छा से धनराशि दान पात्रों में धनराशि अर्पित की जाती है, जिसकी निगरानी समिति के अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा स्वयं एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरों के माध्यम से की जाती है। परन्तु कोरोना काल में एस0ओ0पी0 के तहत ये सभी प्रक्रियाएं बाधित थी।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News: केदारनाथ धाम के वायरल वीडियो को लेकर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय बड़ा बयान Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर उनके द्वारा भगवान को अर्पित किये जाने वाले पूजार्थ द्रव्य वे बाजार से क्रय करते हैं। जिसका नियंत्रण समिति के अधीन नहीं रहता है। देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री केदारनाथ धाम में जो यात्री/श्रद्धालुगण दर्शन करते हैं

Related Stories

भारी बारिश के अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 30 जुलाई को स्कूल बंद करने का प्रशासनिक आदेश। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम
  • शिक्षा

Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
विश्व बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय को सम्मानित करते हुए। World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
  • उत्तराखंड
  • चंपावत

World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
dehradun-hiv-aids-mission-safety-dm-meeting-29-july-2026.webp Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य

Dehradun News: HIV/AIDS मुक्त देहरादून के लिए प्रशासन का बड़ा अभियान, हाई रिस्क क्षेत्रों की होगी GIS मैपिंग

Mohan Chandra Joshi July 29, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • भारी बारिश के अलर्ट के बीच रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में 30 जुलाई को स्कूल बंद करने का प्रशासनिक आदेश। Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम
    • शिक्षा

    Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद

  • विश्व बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चम्पावत की साहसी बेटी किरण पाण्डेय को सम्मानित करते हुए। World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित
    • उत्तराखंड
    • चंपावत

    World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

  • एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने पीपिंग सेरेमनी में सुशील जोशी के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे सजाए नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे

  • सांसद अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने की मांग रखते हुए Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें

  • लालकुआं मां अवंतिका शक्तिपीठ मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालु लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (458)
  • अल्मोड़ा (620)
  • उत्तरकाशी (284)
  • उत्तरप्रदेश (119)
  • उत्तराखंड (24,954)
  • उधमसिंह नगर (1,308)
  • क्राइम (3,455)
  • खेल (357)
  • चंपावत (971)
  • चमोली (438)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (679)
  • देहरादून (10,967)
  • नैनीताल (6,420)
  • पर्यटन (213)
  • पिथौरागढ़ (480)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (970)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,114)
  • यात्रा (410)
  • राजनीति (409)
  • राष्ट्रीय (1,144)
  • रुद्रप्रयाग (713)
  • रोजगार (509)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (627)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,363)
  • हरिद्वार (906)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद Uttarakhand Weather Update: भारी बारिश के ऑरेंज और येलो अलर्ट के बीच दो जिलों में कल स्कूल बंद World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित World Tiger Day: गुलदार से पिता की जान बचाने वाली चम्पावत की बेटी को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे नैनीताल पुलिस में गौरव का पल, सुशील जोशी बने निरीक्षक; एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने कंधों पर सजाए सितारे Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें Kathgodam-Delhi Vande Bharat: काठगोदाम-दिल्ली वंदे भारत को लेकर बढ़ीं उम्मीदें लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन लालकुआं में आस्था का संगम, मां अवंतिका शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा पर भव्य आयोजन