Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • Big News: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में CM धामी का एक और बड़ा कदम ,दिए यह बड़े निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Big News: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में CM धामी का एक और बड़ा कदम ,दिए यह बड़े निर्देश

Mohan Chandra Joshi January 22, 2023
ख़बर शेयर करें -
  • सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मूल मंत्र को कार्य व्यवहार में लाये जाने पर दिया जाए ध्यान
  • मुख्यमंत्री ने शासकीय कार्यप्रणाली को पूर्णतः भ्रष्टाचार मुक्त करने के दिए निर्देश
  • -भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये टोल फ्री नंबर 1064 को बनाया जाए और अधिक उपयोगी
  • -भ्रष्टाचार को मिटाने में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों को भी बनाया जाए सहयोगी।
  • -मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये सतर्कता इकाइयों के प्रयासों को सराहा।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में शासकीय कार्य प्रणाली के साथ ही विभिन्न स्तरों पर होने वाले भ्रष्टाचार एवं गलत कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड भ्रष्टाचार एवं अपराध मुक्त हो यह हम सबका नैतिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सरलीकरण, समाधान, निस्तारण एवं संतुष्टि के मूल मंत्र को हमें आत्मसात करना होगा। यह हमारे कार्य व्यवहार का हिस्सा बनेगा तो भ्रष्टाचार पर नियंत्रण की राह भी प्रशस्त होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण के लिये टोल फ्री नम्बर 1064 को आम जनता के हित में और अधिक उपयोगी बनाया जाना चाहिये। उन्होंने भ्रष्टाचार को जड़ से मिटाने में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों एवं आम नागरिकों को भी सहयोगी बनाये जाने पर बल दिया है।

मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार को रोकने तथा घूसखोरी जैसे कृत्यों की रोकथाम में राज्य सतर्कता इकाइयों द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल की शिकायतों की जांच आदि में भी सतर्कता इकाई द्वारा प्रभावी प्रयास किये गये हैं। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग एवं लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में हुई नकल की शिकायतों की त्वरित जांच कर 55 लोगों को जेल में भेजा जा चुका हैं इसके अतिरिक्त सतर्कता इकाई देहरादून एवं हल्द्वानी द्वारा गत वर्ष 14 कार्मिकों को कदाचार के मामले में रंगे हाथों पकड़कर गिरफ्तार किया गया। जबकि आय से अधिक मामलों तथा निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमिताओं की भी तत्परता से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का कार्य किया है।

इनमें कमलेश्वर प्रसाद थपलियाल, समीक्षा अधिकारी, सिचाई विभाग, सचिवालय देहरादून को शिकायतकर्ता से 75000, श्री राजकुमार राजस्व निरीक्षक, तहसील रूड़की, क्षेत्र झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 15,000, श्री संदीप कुमार शर्मा उपखण्ड अधिकारी (एस०डी०ओ० ) विद्युत वितरण उपखण्ड, जगजीतपुर कनखल, जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 20,000, श्री नरेश कुमार सैनी, राजस्व उपनिरीक्षक, तहसील हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 4,000, श्री मोतीलाल राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) तहसील डोईवाला, जनपद देहरादून को शिकायकर्ता से 10,000, श्री राजेश कुमार हाल रजिस्ट्रार कानूनगो तहसील ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को शिकायतकर्ता से 2800, श्री शिवमूर्ती सिंह मण्डी निरीक्षक, कृषि उत्पादन मण्डी समिति, रूड़की को शिकायतकर्ता रू0 30,000 उत्कोच ग्रहण करते हुए सतर्कता टीम द्वारा रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

इसके साथ ही गदरपुर जनपद ऊधमसिंहनगर में विद्युत विभाग के संविदा लाइनमैन लालदेव को रू0 8.000, नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी जनपद ऊधमसिंहनगर के प्रवर सहायक देवनाथ मिश्रा को रू0 26,000, सहायक प्रभागीय वनाधिकारी तराई पश्चिम वन प्रभाग रामनगर जनपद नैनीताल के व्यैक्तिक सहायक दिनेश कुमार को रू0 12,000, तहसील सितारगंज जनपद ऊधमसिंहनगर के सर्वे कानूनगो बंदोबस्ती अशरफ अली को रू0 9,000, तहसील हल्द्वानी जनपद नैनीताल के रजिस्टार कानूनगो बनवारी लाल को रू0 10,000, चकबन्दी अधिकारी के पेशकार आनन्द चन्द को रू० 3,000, तहसील सल्ट जनपद अल्मोड़ा के रजिस्टार कानूनगो अब्दुल हबीब खान को रू0 10,000 की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

जबकि सतर्कता सैक्टर देहरादून द्वारा डॉ० राम विलास यादव (आई०ए०एस०) के द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने विषयक प्रकरण में विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र मा० न्यायालय प्रेषित किया गया तथा अभियुक्त डॉ० रामविलास यादव (आई०ए०एस०) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया।

आनन्द कुमार जायसवाल तत्कालीन ए०आर०टी०ओ० ऋषिकेश के विरुद्ध विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र मा० न्यायालय में प्रेषित किया गया तथा अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार देहरादून भेजा गया। वर्ष 2022 में विशेष न्यायालय सतर्कता देहरादून द्वारा 01 अभियुक्त को दोषी पाते हुये 5-5 वर्ष की सश्रम कारावास व अर्थदण्ड की सजा सुनाई गयी।

सतर्कता इकाई द्वारा कार्बेट नेशनल पार्क के अन्तर्गत कन्डी रोड निर्माण, मोरघट्टी तथा पाखरो वन विश्राम गृह परिसर में भवनों व जलाशय के निर्माण में हुई अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोपों पर खुली जांच से आरोप सही पाये जाने के फलस्वरूप तत्कालीन रेन्जर बृज बिहारी शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसी अभियोग में तत्कालीन वन संरक्षक किशन चंद को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

वर्ष 2015 उप निरीक्षक सीधी भर्ती में हुये घोटाले में खुली जांच से आरोप सही पाये जाने के फलस्वरूप उत्तराखण्ड शासन के आदेश पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत नरेन्द्र सिंह जादौन पर अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जीरो टॉलरेंस आन करप्शन की नीति का अनुसरण कर नकल माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्यवाही का निर्णय लिया है। राज्य कैबिनेट द्वारा प्रदेश में भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिये सख्त नकल विरोधी कानून बनाये जाने का निर्णय लिया गया है। इस कानून को इतना सख्त बनाया जायेगा कि भविष्य में कोई इस बारे में सोच भी नहीं। सख्त नकल विरोधी कानून में दोषी का उम्र कैद की सजा का प्राविधान तो होगा ही उसके द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त किये जाने का भी व्यवस्था रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं का हक मारने वाले किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार ये सुनिश्चित कर रही है कि भविष्य की सभी भर्ती परीक्षाएँ स्वच्छ और पारदर्शी हो। अब भविष्य में कोई इन परीक्षाओं में गड़बड़ी करने की हिम्मत न कर सके। नकल विरोधी कानून के प्रावधानों से यह व्यवस्था बन जायेगी।

उन्होंने कहा कि नकल माफियाओं के लगातार सक्रिय रूप से तैनात होने तथा परीक्षा पेपर को लीक आउट कराये जाने से परीक्षा देने वाले अन्य अभ्यर्थी, जो दिन-रात मेहनत करते हैं, उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। इन्ही तथ्यों को ध्यान में रखते हुए अब निर्णय लिया गया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार तथा उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, देहरादून द्वारा भविष्य में आयोजित होने वाली परीक्षाओं से पूर्व अभिसूचना इकाई को सक्रियता से तैनात किया जाय, ताकि ऐसी पुनरावृत्ति न हो पाये। राजकीय कार्य प्रणाली को पूर्णतः भ्रष्टाचार मुक्त बनाये जाने आदि के संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस सन्धु द्वारा सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिवों, विभागाध्यक्षों, मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। Corruption Free Uttarakhand

Corruption Free Uttarakhand

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Big News: भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड की दिशा में CM धामी का एक और बड़ा कदम Braking uttarakhand Corruption Free Uttarakhand Hindi News Uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand News Today Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand hindi news Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News Uttarakhand police Uttrakhand उत्तराखंड से खबर दिए यह बड़े निर्देश देवभूमि उत्तराखंड मुख्यमंत्री उत्तराखंड लेटेस्ट खबर उत्तराखंड सीएम धामी ने शासकीय कार्यप्रणाली को पूर्णतः भ्रष्टाचार मुक्त करने के दिए निर्देश सीएम पुष्कर सिंह धामी

Related Stories

नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
  • अध्यात्म
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • संस्कृति

मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक में Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

Mohan Chandra Joshi September 22, 2026
ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नैनीताल

Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • देहरादून

Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
Dehradun में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun: सीएम धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, त्वरित समाधान के निर्देश

Mohan Chandra Joshi September 21, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • नैनीताल नंदा-सुनंदा महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
    • अध्यात्म
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल
    • संस्कृति

    मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

  • मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा करते हुए Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की बैठक में Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान

  • ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में अधिकारियों के निलंबन की प्रतीकात्मक तस्वीर Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • नैनीताल

    Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित

  • देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या के मामले का प्रतीकात्मक दृश्य Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’
    • उत्तराखंड
    • क्राइम
    • देहरादून

    Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (469)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,550)
  • उधमसिंह नगर (1,335)
  • क्राइम (3,517)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (455)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (735)
  • देहरादून (11,277)
  • नैनीताल (6,545)
  • पर्यटन (219)
  • पिथौरागढ़ (482)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,202)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,161)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (526)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (235)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मां नंदा-सुनंदा की भक्ति में सराबोर नैनीताल, CM धामी ने मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: सरकारी परिसंपत्तियों की होगी मैपिंग-जियोफेंसिंग, मुख्य सचिव ने दिए दो माह में पूरा करने के निर्देश Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान Uttarakhand News: CM धामी के निर्देश, अत्याचार पीड़ितों को समय पर मिले न्याय, सुरक्षा और सम्मान Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Uttarakhand News: ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ी कार्रवाई, अधीक्षण अभियंता समेत छह अधिकारी निलंबित Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’ Dehradun Crime: पत्नी की गोली मारकर हत्या, फिर पुलिस को फोन कर बोला- ‘मैंने गोली मार दी’