Big News: उत्तराखंड के 23 और छात्र यूक्रेन से सकुशल लौटे , पढ़िए अब तक इतने लोग पहुंचे अपने घर
देहरादून। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों की सकुशल वतन वापसी का सिलसिला जारी है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे विनाशकारी युद्ध का आज 8वां दिन है। पिछले 7 दिनों में वहां भयंकर तबाही देखने को मिली है। इस बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को आपरेशन गंगा के तहत निकाला जा रहा है।
इसी क्रम में अब तक उत्तराखंड के 63 नागरिकों को वहां से निकाला जा चुका हैं। हालांकि अभी भी यूक्रेन में उत्तराखंड के 200 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी है।
उत्तराखंड में नोडल अधिकारी डीआइजी पी रेणुका देवी ने बताया कि बुधवार देर रात से लेकर आज सुबह 10 बजे तक 23 उत्तराखंड मूल के छात्र स्वदेश लौटे हैं। अब तक स्वदेश लौटने वाले उत्तराखंडियों की संख्या 63 हो चुकी है। जबकि दोपहर तक केंद्र सरकार को कुल 282 छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी भेजी जा चुकी है। रेणुका देवी ने बताया कि अब ज्यादातर छात्रों से संपर्क हो चुका है। वे अपनी लोकेशन समेत उपलब्ध संसाधनों की जानकारी भी दे रहे हैं। जल्द सभी के सकुशल स्वदेश लौटने की उम्मीद है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


