Big Breaking: अब खटीमा में ट्रेन को पलटाने की साजिश , रेल ट्रैक पर रखा केबल
देहरादून- टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन डिरेल होते-होते बची
लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला
Bareilly News: देश में ट्रेनों को पलटाने की साज़िश के आए दिन मामले सामने आ रहें हैं। विगत दिवस उत्तराखंड के रुड़की में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर मालगाड़ी को बेपटरी करने की साजिश हुई वहीं अब खटीमा में ट्रैक पर मोटा केबल डालकर ट्रेन को पलटने की साजिश का खुलासा हुआ है। वही लोको पायलट की सूझबूझ के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
देहरादून- टनकपुर साप्ताहिक ट्रेन (15019) को खटीमा और बनबसा के बीच पलटने की साजिश हुई। रविवार की रात 3:20 बजे रेल ट्रैक पर आठ फीट लंबा मोटा केबल डाल दिया गया, जो इंजन के पहिया में फंस गया। लोको पायलट ने ट्रेन को रोक लिया। जब नीचे उतरकर देखा तो मोटा केबल पहिया में फंसा हुआ था। लोको पायलट की होशियारी से ट्रेन डिरेल होने से बच गई। लोको पायलट ने रेल कंट्रोल मैसेज से सूचना दी। मैसेज मिलते ही अधिकारियों ने खलबली मच गई। इज्जतनगर से अधिकारी और सुरक्षा बल की टीम पहुंची। जांच पड़ताल के बाद ट्रेन को 20 मिनट के बाद टनकपुर को रवाना कराया गया। मामले की जांच के लिए खटीमा, बरेली, पीलीभीत आरपीएफ की टीमों के साथ-साथ खुफिया टीमें भी लगाई गई हैं।
पिछले महीने इज्जतनगर डिवीजन के रुद्रपुर सिटी आउटर पर एक लोहे का पोल 12 फीट लंबा रखा गया था। जिसमें रामपुर जीआरपी और सिविल पुलिस द्वारा संयुक्त टीम बनाकर घटना का खुलासा किया गया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



Nainital Weather: भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; आदेश जारी
Dehradun Weather: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के बीच कल सभी स्कूल बंद, DM ने जारी किया आदेश
Uttarakhand Weather: भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, इस जिले में कल सभी स्कूल बंद
Dehradun News: बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, जलभराव वाले क्षेत्रों में QRT तैनात
Lalkuan News: गिर्दा-शेरदा के जनगीतों पर झूमे बिंदुखत्तावासी, राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर