Big Breaking: बिंदुखत्ता में ड्यूटी से लौट रहे ग्रामीण पर हाथी का हमला , क्षेत्र में दहशत
लालकुआं (नैनीताल)। उत्तराखंड में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है ताजा घटनाक्रम में नैनीताल जनपद अंतर्गत बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में हाथी ने हमला कर ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया है घटना से क्षेत्र में ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है।
प्राप्त घटनाक्रम के मुताबिक आज बुधवार की रात बिंदुखत्ता के संजय नगर द्वितीय निवासी केदार पाठक अपनी साइकिल से रोजाना की भांति लालकुआं पेपर मिल में ड्यूटी कर लगभग 10:15 बजे अपने घर को वापस लौट रहे थे कि अचानक भुवन की दुकान से थोड़ा आगे संजय नगर प्रथम में जंगली हाथी ने उनके ऊपर आक्रमण कर दिया। इस घटना में केदार पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुन आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के साईं अस्पताल में ले जाया गया है। घटना से क्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मचा हुआ है।
इधर वन क्षेत्राधिकारी गौला रेंज चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि बिंदुखत्ता ग्रामीण पर हाथी के हमले की सूचना उन्हें मिली है सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर अपनी टीम को भेज दिया है उन्होंने बताया वह घायल का हाल जानने के लिए स्वयं हल्द्वानी जा रहे हैं। उन्होंने बताया क्षेत्र में वन विभाग की गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


