भगत सिंह कोश्यारी जन्मोत्सव पर दुग्ध उत्पादकों को बड़ी सौगात, 18.27 लाख रुपये बोनस वितरित
रामगढ़ में दुग्ध उत्पादकों को बोनस वितरित करते अतिथि
रामगढ़ दुग्ध समिति में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु कार्यक्रम आयोजित, उत्पादकों को प्रोत्साहन किट भी बांटी गईं
नैनीताल , 17 जून 2026। आंचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष मुकेश बोरा के नेतृत्व में रामगढ़ क्षेत्र की दुग्ध समिति में स्वच्छ दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के जन्मोत्सव एवं उत्तराखंड बागवानी विकास बोर्ड उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) देवेंद्र सिंह ढैला के स्वागत समारोह के अवसर पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मिष्ठान वितरण सहित विभिन्न आयोजनों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को सामूहिक रूप से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान 15 दुग्ध उत्पादकों को प्रोत्साहित करते हुए स्वच्छ दुग्ध उत्पादन किट वितरित की गईं। वहीं दुग्ध उत्पादकों को 18 लाख 27 हजार रुपये के बोनस का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड बागवानी विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्य मंत्री) देवेंद्र सिंह ढैला ने दुग्ध उत्पादकों को संबोधित करते हुए कहा कि दुग्ध उत्पादन में गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष महत्व है। उन्होंने किसानों से आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर उत्पादन की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।
दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा ने कहा कि नैनीताल आंचल दुग्ध संघ लगातार दुग्ध उत्पादकों के हितों में कार्य कर रहा है। स्वच्छ दुग्ध उत्पादन, आधुनिक सुविधाएं और प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से उत्पादकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक भीमताल दान सिंह भंडारी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं वर्तमान जिला पंचायत सदस्य पुष्पा नेगी, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक आर्या सहित क्षेत्र की विभिन्न दुग्ध समितियों के सचिव, अध्यक्ष, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
इस अवसर पर दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा, मार्केटिंग मैनेजर संजय सिंह भाकुनी, पी एंड आई प्रभारी सुभाष बाबू, एफओ शांति कोरंगा, पर्वतीय क्षेत्र प्रभारी हरीश आर्या, मार्ग प्रभारी नीमा शाह, रेखा आर्या, संतोष एवं गीता पालियाल सहित दुग्ध संघ के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


