बागेश्वर- सरयू नदी में समाए दो बच्चे ,एक का शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
बागेश्वर : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है , जिले के कपकोट में रविवार को सरयू नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे बह गए। एक बच्चे का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। दूसरे की तलाश अभी जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीमें दूसरे बच्चे की तलाश में व्यापक स्तर रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।
कपकोट हाइडिल के समीप सरयू नदी किनारे कुछ बच्चे घूम रहे थे। उनका नहाने का मन हुआ और वह नदी में उतर गए और देखते ही देखते दो बच्चे बह गए।
आसपास के लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस, राजस्व, फायर, एसडीआरएफ, आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल पहुंच गई। उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई। सरयू नदी को कपकोट से लेकर बागेश्वर तक खंगाला जाने लगा। लेकिन बच्चों का कोई अता-पता नहीं चल सका।
एक बजे एसडीआरएफ की टीम ने एक शव को रेस्क्यू कर लिया है जबकि दूसरे की खोजबीन जारी है। थानाध्यक्ष कपकोट मदन लाल ने बताया कि भयूं गांव निवासी मोहित दस वर्ष का शव बरामद कर लिया गया है।
जबकि उसके साथी छह वर्षीय सुमित पुत्र प्रकाश राम का अभी पता नहीं चल सका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बहने वाले बच्चों के माता-पिता से संपर्क किया जा रहा है। घटना लगभग साढ़े 12 बजे की है और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई है।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


