बागेश्वर: जिलाधिकारी ने काण्डा ग्राम समूह (पंपिंग) पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण
Bageshwar News- जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने ग्राम घिरौला में स्थित विकास खंड बागेश्वर/कपकोट अंतर्गत काण्डा ग्राम समूह (पंपिंग) पेयजल योजना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर योजना की प्रगति, तकनीकी पक्षों एवं कार्य की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल योजना के निर्माण एवं क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को निर्बाध एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना है, अतः सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण किए जाएं।
सहायक अभियंता बी एस रौतेला ने बताया कि कांडा पेयजल योजना सबसे बड़ी योजना है 89 गाँव इसमें शामिल हैं काफी बड़े क्षेत्र में फैली है, विभाग की ओर से गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण कर जल्दी जलापूर्ति प्रारंभ हेतु पूरा प्रयास किया किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि काण्डा ग्राम समूह (पंपिंग) पेयजल योजना से आगामी जनवरी माह तक जलापूर्ति प्रारंभ कर दी जाए, ताकि क्षेत्र की जनता को शीघ्र लाभ मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा शेष कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान कनिष्ठ अभियंता चंद्र प्रकाश कर्नाटक, ललित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


