Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर: हार्टी टूरिज्म से बदलेगी गांवों की तस्वीर डीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन
  • बागेश्वर

बागेश्वर: हार्टी टूरिज्म से बदलेगी गांवों की तस्वीर डीएम ने अधिकारियों को दिए यह निर्देश

Mohan Chandra Joshi February 13, 2023
ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर। जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कहा कि पर्यटन गतिविधियों के साथ ही काश्तकारों की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए औद्यानिक पर्यटन (हार्टी टूरिज्म) की दिशा में पर्यटन व उद्यान महकमा काम करे। उन्होंने कहा पारंपरिक खेती के साथ-साथ अलग-अलग प्रकार की खेती जैसे फल, फूल व सब्जी आदि को प्रोत्साहित कर उसका उत्पादन एवं विपणन बढ़ाया जाए, इस पर कार्य योजना तैयार कर बड़े क्षेत्र में उत्पादन विकसित किए जाने पर कार्य करना होगा, ताकि किसान नए-नए प्रयोग करके अपनी आय में वृद्धि कर सकें। साथ ही कहा जनपद को अपार प्राकृतिक संपदा से नवाजा गया है, और यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं है, इसके बढ़ावा के लिए सकारात्मक रास्ते निकालने होंगे व नए पर्यटन स्थलों के विकास के साथ ही पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा।

जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र शामा-लीती क्षेत्र भ्रमण के दौरान अधिकारियों से कहा गांवों के विकास से ही किसी राज्य और देश के विकास का प्रारूप तैयार होता है, कहा हमारा लक्ष्य गांवों का समुचित विकास करना होना चाहिए। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने लीती के प्रगतिशील किसानों द्वारा रोपित कीवी फल पौध रोपण, पॉलीहाउस एवं स्थानीय लोगों द्वारा संचालित होमस्टे का जायजा लेते हुए राजकीय भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने लीती के प्रगतिशील काश्तकार खीम सिंह व गोविंद सिंह द्वारा 02 एकड़ व 01 एकड़ पर रोपित कीवी फल पौध रोपण व पॉलीहाउस का जायजा लिया। उन्होंने किसानों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उद्यान विभाग को कीवी उत्पादन को प्रोत्साहित करते हुए प्रत्येक घर तक कीवी उत्पादन पहुंचे, इस हेतु काश्तकारों को समय-समय पर तकनीकी मार्गदर्शन देने के निर्देश दिए। कहा किसानो को आसानी व समय से पौध उपलब्ध कराए जाए। उन्होंने निर्देश दिए पर्यटन गतिविधियों के साथ ही क्षेत्र में काश्तकारों की आर्थिकी को सशक्त करने के लिए औद्यानिक पर्यटन (हार्टी टूरिज्म) की दिशा में कार्य किया जाए। अपर उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा जिला योजना के तहत 80 प्रतिशत अनुदान पर कीवी बगीचे की स्थापना की जा रही है। काश्तकार खीम सिंह के 2 एकड़ व गोविंद सिंह के 1 एकड़ जमीन पर कीवी फल उद्यान की स्थापना कर दी गई है। उन्होंने बताया शामा क्षेत्र में 150 कृषक कीवी उत्पादन का कार्य कर रहे हैं, जो प्रतिवर्ष 600 क्विंटल कीवी उत्पादित कर लगभग 07 लाख तक प्रति हैक्टेयर आय अर्जित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

इसके उपरांत राजकीय भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रक्षेत्र के कार्यों से संबंधित विभिन्न जानकारियां ली। पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 आर.आर. चंदोला ने बताया कि प्रक्षेत्र दो प्रभाग शामा व लीती कुल 49.6 हेक्टेयर भूमि में स्थित है। वर्तमान में प्रक्षेत्र में कुल 253 पशुधन मौजूद है, जिसमें आयतित ऑस्ट्रेलियन मैरिनो मेंढे, मैरिनो भेड़ वह कश्मीरी मैरिनो नस्ल की भेड़ पाली जा रही है। वर्तमान में भेड़ो के मध्य प्रजनन से 50 नवजात मेमनो ने जन्म लिया है। बताया कि जिले में कुल 18 हजार भेड़े मौजूद है, 8 सौ भेड़ पालक परिवार भेड़ पालन के कार्य से जुड़े हुए हैं। जिलाधिकारी ने स्थानीय भेड़ पालकों को भी गतिविधियों से लाभान्वित करने के निर्देश देते हुए उच्च नस्ल की भेड़ो द्वारा स्थानीय भेड़ पालकों की भेड़ो की नस्ल सुधार कार्य करने को कहा, जिससे स्थानीय भेड़ो में अधिक मांस व उच्च गुणवत्ता वाले ऊन का उत्पादन हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

इसके पश्चात जिलाधिकारी ने लक्ष्मण सिंह कोरंगा द्वारा संचालित माँ नंदा होमस्टे का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं देखते हुए पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने हेतु उद्यान विभाग के साथ मिलकर संभावनाओं को तलाशने के निर्देश पर्यटन विकास अधिकारी को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand News: पर्यटन को नई रफ्तार देने की तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगा 5 साल का विजन प्लान

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन भी दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने आवश्यक कार्यवाही हेतु सभी को आश्वस्त किया।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मोनिका, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, तहसीलदार पूजा शर्मा, अपर उद्यान अधिकारी कुलदीप जोशी, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.आर. चंदोला, डॉ. विजय कुमार सहित काश्तकार मौजूद थे।

Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: bageshwar News Braking uttarakhand Khabar Uttarakhand Latest News Of Uttarakhand Uttarakhand uttarakhand braking Uttarakhand Morning post.com Uttarakhand News उत्तराखंड से खबर देवभूमि उत्तराखंड बागेश्वर- हार्टी टूरिज्म से बदलेगी गांवों की तस्वीर

Related Stories

हरेला पर्व से पहले उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौसम

Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
बागेश्वर में 22 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले की जानकारी देते जिला सेवायोजन कार्यालय। Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • रोजगार

Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती

Mohan Chandra Joshi July 15, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और पेंशनरों की महंगाई राहत संबंधी निर्णय लेते हुए। Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट। Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार। उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरेला पर्व पर मालाग्राम में पौधरोपण करते हुए। हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

हरेला पर्व: मालाग्राम में पौधरोपण, सीएम धामी ने हर्बल वर्ल्ड हिमालय में दिया हरित उत्तराखंड का संदेश

Mohan Chandra Joshi July 14, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • हरेला पर्व से पहले उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने और कई जिलों में भारी बारिश के येलो अलर्ट का सांकेतिक दृश्य। Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • मौसम

    Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट

  • बागेश्वर में 22 जुलाई को आयोजित रोजगार मेले की जानकारी देते जिला सेवायोजन कार्यालय। Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती
    • उत्तराखंड
    • बागेश्वर
    • रोजगार

    Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास योजनाओं और पेंशनरों की महंगाई राहत संबंधी निर्णय लेते हुए। Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले

  • हल्द्वानी में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद अजय भट्ट। Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही
    • उत्तराखंड
    • नैनीताल

    Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही

  • देहरादून में पीएम आवास योजना (शहरी) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार। उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    कोरोना की जंग में उत्तराखंड कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले

    • उत्तराखंड
    • जनपद
    • नैनीताल

    ब्रेकिंग:जंगल के रास्ते घरों को रवाना गौला श्रमिक, मौके पर पुलिस-पढ़ें पूरी खबर

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (450)
  • अल्मोड़ा (618)
  • उत्तरकाशी (282)
  • उत्तरप्रदेश (116)
  • उत्तराखंड (24,774)
  • उधमसिंह नगर (1,298)
  • क्राइम (3,435)
  • खेल (357)
  • चंपावत (969)
  • चमोली (435)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (298)
  • दुर्घटना (667)
  • देहरादून (10,869)
  • नैनीताल (6,384)
  • पर्यटन (212)
  • पिथौरागढ़ (479)
  • पौड़ी (311)
  • बागेश्वर (960)
  • मनोरंजन (36)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,075)
  • यात्रा (404)
  • राजनीति (407)
  • राष्ट्रीय (1,137)
  • रुद्रप्रयाग (708)
  • रोजगार (505)
  • विदेश (86)
  • शिक्षा (613)
  • संस्कृति (229)
  • स्वास्थ्य (1,358)
  • हरिद्वार (896)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट Uttarakhand Weather News: बदलेगा मौसम, हरेला से मानसून पकड़ेगा रफ्तार; कई जिलों में बारिश-बिजली का येलो अलर्ट Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती Bageshwar Employment News: 22 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, चार कंपनियां करेंगी 200 पदों पर भर्ती Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले Uttarakhand: ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ी; सीएम धामी के बड़े फैसले Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही Haldwani: दिशा बैठक में सांसद अजय भट्ट का सख्त संदेश, विकास कार्यों में लापरवाही पर होगी जवाबदेही उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश उत्तराखंड: पीएम आवास योजना में देरी पर सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, 15 अगस्त तक परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश