Skip to content
Uttarakhand Morning Post - Logo

Uttarakhand Morning Post

हर खबर तक

Primary Menu
  • उत्तराखंड
  • मौसम
  • क्राइम
  • दुर्घटना
  • रोजगार
  • जनपद
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • चमोली
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
    • पौड़ी
    • उत्तरकाशी
    • नैनीताल
    • उधमसिंह नगर
    • अल्मोड़ा
    • बागेश्वर
    • पिथौरागढ़
    • चंपावत
  • राष्ट्रीय
  • संस्कृति
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • ताज़ा खबरें
  • ⋮
    • शिक्षा
    • स्वास्थ्य
    • यात्रा
    • अध्यात्म
    • महानगर
    • उत्तरप्रदेश
    • विदेश
  • Home
  • उत्तराखंड
  • बदरीनाथ धाम बनेगा आध्यात्मिक हिल टाउन, मास्टर प्लान पर तेजी से काम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बदरीनाथ धाम बनेगा आध्यात्मिक हिल टाउन, मास्टर प्लान पर तेजी से काम

बदरीनाथ धाम को आध्यात्मिक हिल टाउन के रूप में विकसित करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। मास्टर प्लान के तहत सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक सुविधाओं और धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
Mohan Chandra Joshi May 6, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदरीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक करते हुए

सचिवालय में बदरीनाथ मास्टर प्लान की समीक्षा बैठक लेते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।

ख़बर शेयर करें -

मास्टर प्लान के तहत सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक सुविधाओं पर होगा विशेष फोकस

देहरादून, 06 मई 2026। बदरीनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के साथ अब इसे एक आध्यात्मिक हिल टाउन के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। बुधवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष पर्यटन विभाग ने बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत प्रस्तावित और चल रहे कार्यों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।
बैठक में सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने बताया कि बदरीनाथ धाम को आधुनिक सुविधाओं से युक्त आध्यात्मिक स्मार्ट हिल टाउन के रूप में विकसित करने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं को दिव्य, व्यवस्थित और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है।
मास्टर प्लान के तहत बदरीनाथ क्षेत्र के सौंदर्यीकरण, सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक महत्व को ध्यान में रखते हुए कई विशेष परियोजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। देव दर्शनी पॉइंट को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां से श्रद्धालुओं को बदरीनाथ धाम के प्रथम दर्शन भव्य और दिव्य रूप में हो सकें। वहीं बदरीनारायण चौक को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं और आकर्षक सार्वजनिक स्थल उपलब्ध होंगे।
परियोजना के तहत आईएसबीटी वॉल पर स्थानीय कला और धार्मिक विषयों पर आधारित भित्ति चित्र बनाए जाएंगे, जिनके माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा। वसुधा वाटिका में प्रकृति, आध्यात्मिकता और उत्तराखंड की पारंपरिक कला को समाहित करते हुए विशेष लैंडस्केप विकसित किए जाएंगे।
मास्टर प्लान में भगवान विष्णु से जुड़े प्रतीकों को भी प्रमुखता दी गई है। पाञ्चजन्य शंख, कौमोदकी गदा, सुदर्शन चक्र और वैकुंठ द्वार जैसी भव्य कलाकृतियों का निर्माण किया जाएगा, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इसके अलावा शेषनेत्र कलाकृति और पंचतत्व थीम पर आधारित संरचनाओं के माध्यम से भारतीय दर्शन और आध्यात्मिक ऊर्जा को दर्शाया जाएगा। रामायण और महाभारत कालीन प्रतीकों को भी परियोजना में शामिल किया गया है।
दिया आरती स्थल को भी विशेष रूप से विकसित करने की योजना बनाई गई है, ताकि यहां आयोजित होने वाली आरती श्रद्धालुओं के लिए दिव्य और यादगार अनुभव बन सके। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र में स्ट्रीटस्कैप विकास कार्य किए जाएंगे, जिनमें पर्यावरण अनुकूल पैदल मार्ग, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधाएं, साइनेज और सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बदरीनाथ धाम के दिव्य स्वरूप को और अधिक भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए मास्टर प्लान में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने स्थानीय संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने पर भी जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद बदरीनाथ धाम आस्था, आधुनिकता और प्रकृति के संतुलित संगम के रूप में नई पहचान बनाएगा और पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी।
बैठक में सचिव शैलेश बगोली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, संयुक्त सचिव अनिल जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Mohan Joshi - Editor - Uttarakhand Morning Post
Mohan Chandra Joshi

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें

व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें

टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें

हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Tags: Badrinath Development Badrinath Dham Badrinath Master Plan Chardham Yatra Dehradun News Pushkar Singh Dhami Spiritual Hill Town Uttarakhand Tourism

Related Stories

टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
  • उत्तराखंड
  • दुर्घटना
  • नैनीताल

Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शिक्षा

Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
UKSSSC ने उत्तराखंड वन विकास निगम में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती शुरू की Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोजगार

Uttarakhand Jobs: Scaler के 200 पदों पर भर्ती, 22 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन

Mohan Chandra Joshi September 18, 2026
  • Latest News
  • Most Popular
  • टांडा रोड के एस बैंड के पास हादसे की जांच करती पुलिस Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत
    • उत्तराखंड
    • दुर्घटना
    • नैनीताल

    Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मियांवाला में जल सृष्टि पार्क का लोकार्पण करते हुए Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में विद्यार्थियों से संवाद करते हुए Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि
    • उत्तराखंड
    • देहरादून
    • शिक्षा

    Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नेपाल आपदा राहत सहायता दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य
    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए अच्छी खबर, ई-पास के लिए घर बैठे करें आवेदन

    • उत्तराखंड
    • राष्ट्रीय

    प्रवासी उत्तराखंडी भाई-बहन धैर्य रखें, सभी को सुरक्षित पहुंचाएंगे घर तक-सीएम

    • राष्ट्रीय
    • विदेश

    बडी खबर-लॉकडाउन में फंसे लोग जा सकेंगे अपने घर, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइंस

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: इन रियायतों के साथ राज्य में सप्ताह भर और बढ़ सकता है कोरोना कर्फ्यू

    • उत्तराखंड
    • देहरादून

    देहरादून: कोरोना कर्फ्यू की SOP में हुआ यह बदलाव, पढ़िए संशोधित गाइडलाइन

Follow Us

  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram

Popular Categories

  • अध्यात्म (467)
  • अल्मोड़ा (639)
  • उत्तरकाशी (286)
  • उत्तरप्रदेश (120)
  • उत्तराखंड (25,530)
  • उधमसिंह नगर (1,334)
  • क्राइम (3,516)
  • खेल (365)
  • चंपावत (1,004)
  • चमोली (453)
  • जनपद (402)
  • टिहरी (303)
  • दुर्घटना (734)
  • देहरादून (11,264)
  • नैनीताल (6,542)
  • पर्यटन (218)
  • पिथौरागढ़ (481)
  • पौड़ी (314)
  • बागेश्वर (983)
  • मनोरंजन (37)
  • महानगर (151)
  • मौसम (1,201)
  • यात्रा (416)
  • राजनीति (413)
  • राष्ट्रीय (1,160)
  • रुद्रप्रयाग (722)
  • रोजगार (525)
  • विदेश (88)
  • शिक्षा (649)
  • संस्कृति (234)
  • स्वास्थ्य (1,379)
  • हरिद्वार (939)

About

सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग, देहरादून (उत्तराखण्ड) में सूचीबद्ध न्यूज़ पोर्टल उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट डॉट कॉम न्यूज़ पोर्टल का मुख्य उद्देश्य देवभूमि उत्तराखंड की सत्य की कसौटी पर शत प्रतिशत खरी एवं प्रमाणिक खबरों से आम जनमानस को रूबरू कराने का प्रयास है।

Follow

Subscribe to notifications

Author

Editor – Mohan Chandra Joshi
Phone – +91 99271 64214 , 70600 64214
Email – uttarakhandmorningpost@gmail.com
Address – Indira Nagar 2, Bindukhatta, Lalkuan (Nainital), Uttarakhand

  • Home
  • Latest News
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Like Us On Facebook
  • Follow Us On Twitter
  • Join Our WhatsApp Group
  • Subscribe Our YouTube Channel
  • Join us on Telegram
© 2026, Uttarakhand Morning Post Website Developed & Maintained by Webtik Media All content and news on this website are published solely by the website owner. Webtik Media assumes no responsibility for its content. Developed by Webtik
Exclusive
Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Haldwani News: टांडा रोड पर दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो युवकों की मौत Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Dehradun News: CM धामी ने ₹8.64 करोड़ के जल सृष्टि पार्क का किया लोकार्पण, पुराने तालाब को मिला नया जीवन Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि Uttarakhand Education: छात्रा के सवाल पर CM धामी की घोषणा, 10वीं-12वीं के छात्रों को टैब के लिए मिलेगी धनराशि CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना CM धामी ने नेपाल आपदा राहत दल को दिखाई हरी झंडी, प्रभावित परिवारों की मदद को 8 सदस्यीय टीम रवाना Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, विचारों से संवरेगा विकसित उत्तराखण्ड का भविष्य