हल्द्वानी- मीडिया सेंटर में जिला सूचना अधिकारी ने फहराया तिरंगा , संविधान की शपथ भी दिलाई
हल्द्वानी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को आवास विकास स्थित मीडिया सेन्टर में जिला सूचना अधिकारी ज्योति सुन्दरियाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सूचना कर्मियों एवं उपस्थित पत्रकार बन्धुओं ने ध्वजारोहण में संविधान की शपथ ली।
जिला सूचना अधिकारी श्रीमती सुन्दरियाल ने कहा कि हम सभी को भारतीय होने का गर्व है इस महान दिन को ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व के कोने-कोने मे रहने वाले भारतीय उत्साह के साथ मनाते हैं। उन्होंने 74 वां गणतन्त्र दिवस की सभी को बधाई देते हुये कहा कि हमें राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता को बनाये रखना होगा, और बन्धुता बढाने के लिए दृढ संकल्प होना होगा।
इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी बागेश्वर गोविन्द सिंह बिष्ट,योगेश शर्मा, हर्ष रावत, अंकित साह, विनोद कुमार, गुरमीत सिह, विनोद कुमार, मुकेश सक्सेना, तारा जोशी, कुलदीप रौतेला, डा0 जेड ए वारसी, दीपक अधिकारी, डा0 एएन तिवारी, एम हसनैन, मो0 अजहर, मौ0 अकरम, जकिर हुसैन अंसारी,भगवान सिंह गंगोला, गिरीश गिरी गोस्वामी, एमसी जोशी, आनसिह, पवन नेगी, मनोज राठौर भुवन चन्द्र, योगेश कुमार आदि मौजूद थे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


