अल्मोड़ा: जनपद की नई डीएम वंदना सिंह ने संभाला कार्यभार
अल्मोड़ा। जिले की नव नियुक्त जिलाधिकारी वन्दना सिंह ने कलेक्ट्रेट पंहुचकर अपना कार्यभार ग्रहण किया। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी सुश्री वन्दना सिंह इससे पूर्व पिथौरागढ में मुख्य विकास अधिकारी व रूद्रप्रयाग में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुकीं हैं।
जिलाधिकारी बनने से पूर्व वह शासन में अपर सचिव ग्राम्य विकास, ग्राम्य विकास आयुक्त एवं निबन्धक सहकारिता के पद पर रहीं।

कलेक्ट्रेट पंहुचने पर जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ आनर दिया गया। इसके बाद कोषागार पंहुचकर उन्होने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। वहां उन्होने कोषागार का गहनता से निरीक्षण, डबललाॅक, सिंगल लाॅक, सीसीएल, डीसीएल आदि का निरीक्षण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होने कलैक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया और सम्बन्धित पटल सहायकों से जानकारी ली। उन्होने कलैक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि उनके पास कम से कम फाइलें लम्बित रहे इसका विशेष ध्यान रखें। दैनिक कार्यों के साथ जनता की छोटी सी छोटी समस्या का निस्तारण करने का प्रयास किया जाए उन्हें अनावश्यक यहां वहां न भटकना पडे इस पर भी ध्यान दिया जाए। फाइलों का निस्तारण समयबद्व व गुणवत्तापूर्ण हो।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नवनीत पाण्डे, अपर जिलाधिकारी बी0एल0 फिरमाल, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी मनोहर लाल, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह मेर, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, वैयक्तिक सहायक हरेश उपाध्याय व कलैक्ट्रेट के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोहन चंद्र जोशी, नैनीताल (उत्तराखंड) के मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार एवं उत्तराखंड मॉर्निंग पोस्ट के संपादक हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है और वे निष्पक्ष व जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
हमारे व्हाट्सएप समाचार ग्रुप से जुड़ें
फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ को लाइक करें
टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ने के लिए क्लिक करें
हमारे इस नंबर 9927164214 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें


